Search

रांची न्यूज़

BJP प्रत्याशी चुनाव याचिका : HC ने रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी पर लगाया जुर्माना

कांके से कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा के निर्वाचन को चुनौती देने वाले BJP प्रत्याशी डॉक्टर जीतू चरण राम की चुनाव याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उपस्थित अधिवक्ता द्वारा IA (हस्तक्षेप याचिका) दायर कर उन्हें केस से हटाए जाने का आग्रह किया

Continue reading

जस्टिस, CM और अपर मुख्य सचिव बनकर ठगी करने वाले अपराधी पर इनाम घोषित

झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री, जस्टिस और अन्य शीर्ष अधिकारियों के नाम पर ठगी करने वाले कुख्यात अपराधी रंजन कुमार मिश्रा के खिलाफ रांची पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. रंजन कुमार मिश्रा जमशेदपुर जिले के परसुडीह का रहने वाला है.

Continue reading

गठन के 11 साल बाद भी झारखंड में नहीं बनी राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की प्रशिक्षण अकादमी

झारखंड में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) के गठन को 11 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी अकादमी की स्थापना नहीं हो पाई है. इसका खुलासा केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक हालिया रिपोर्ट से हुआ है.

Continue reading

झारखंड हाईकोर्ट ने APP नियुक्ति की ऐज कट ऑफ डेट में किया संशोधन

असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APP) परीक्षा को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के विज्ञापन संख्या 05/2025 और 06/2025 में जारी आयु सीमा (ऐज कट-ऑफ) को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने चयन प्रक्रिया में 7-8 वर्षों की देरी को देखते हुए आयुसीमा की गणना की तिथि एक अगस्त 2024 के स्थान पर एक अगस्त 2018 करने का आदेश दिया है.

Continue reading

झारखंड में जल्द करायेंगे जातिगत जनगणना : डॉ इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ओबीसी (OBC) भागीदारी न्याय सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने घोषणा की कि झारखंड में भी जातिगत जनगणना होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है. हम विधानसभा में नेता विपक्ष से बात करेंगे और राज्य में जातिगत जनगणना कराएंगे.

Continue reading

IPS अमरजीत बलिहार हत्यांकांड के अलग-अलग फैसले पर चीफ जस्टिस अपने बेंच में सुनें

हाईकोर्ट ने बिरसा मुंडा जेल में बंद अमित कुमार दास और बसंत महतो की याचिका स्वीकार कर ली है. अमित कुमार जमानत पर है. बसंत महतो का जजमेंट अपलोड नहीं होने की वजह से उसे नहीं छोड़ा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने बसंत महतो को तत्काल जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

जेपीएससी 2023 में UNR 155 सीटों में से 52 पर आरक्षित वर्ग सफल

झाखंड लोक सेवा आयोग(जेपीएससी) 2023 की परीक्षा में कुल अनारक्षित सीटों की संख्या 155 थी. इसमें से 52 सीटों पर एससी,एसटी और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों ने मेरिट के आधार पर कब्जा जमा लिया. यानी अनारक्षित सीटों का 34 प्रतिशत आरक्षित वर्ग के उम्मीदावों से भर गया.

Continue reading

जमीन विवाद को लेकर साजिश, बाइक की डिक्की में हथियार रखकर युवक को फंसाया, दो गिरफ्तार

जमीन के एक बड़े कारोबार में मुनाफे को लेकर हुए विवाद ने एक चौंकाने वाली साजिश का खुलासा किया है.

Continue reading

उपायुक्त ने संवाद कार्यक्रम में  रांची को मॉडल जिला बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिये

दलालों और बिचौलियों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि की जानकारी तत्काल दी जाये.संवाद कार्यक्रम में  कर्मचारियों की समस्याएं भा सुनी गयी

Continue reading

ऑल इंडिया फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशन अधिनियम संशोधन के खिलाफ बनायी मानव श्रृंखला

राज्य सचिव एमजेड खान ने बताया कि 1972/2021 पेंशन अधिनियम में संशोधन के तहत 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग से वंचित कर दिया गया है, जो संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है.

Continue reading

रांची नगर निगम में  व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पर कार्यशाला का आयोजन

कार्यशाला में कूड़ा संग्रहण के लिए कार्यरत एजेंसी मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से VTS प्रणाली से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गयी.

Continue reading

GST घोटाला: विक्की भालोटिया की बेल पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ में विक्की की बेल पर सुनवाई हुई. विक्की पर शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है. इस मामले की जांच ED कर रही है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही