Search

रांची न्यूज़

अवैध शराब से लदा ट्रक रांची में पकड़ा गया, बिहार में खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदे एक 14 चक्का ट्रक को बेड़ो थाना क्षेत्र से जब्त किया है. ट्रक से 831 कार्टून शराब बरामद हुआ है.

Continue reading

DSPMU रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर छात्र संघों ने किया जोरदार प्रदर्शन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में आज विभिन्न छात्र संगठनों ने रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल ही में जारी उस आदेश के खिलाफ किया गया, जिसमें परिसर में किसी भी प्रकार के आंदोलन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Continue reading

सदर अस्पताल में वृक्षारोपण व सम्मान समारोह का आयोजन

सदर अस्पताल परिसर में आज अखिल भारतीय बंगला भाषी समन्वय परिषद की ओर से वृक्षारोपण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए.इस अवसर पर सदर अस्पताल के डॉ. बिमलेश सिंह को पुनः उपाधीक्षक पद पर नियुक्त किए जाने तथा उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए परिषद की ओर से पौधा और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया

Continue reading

शराब घोटाला : आरोपी IAS अमित प्रकाश की बेल पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी

शराब घोटाला से जुड़े केस के आरोपी और जेल में बंद IAS अधिकारी अमित प्रकाश की जमानत याचिका पर रांची ACB की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.

Continue reading

सीएम हेमंत पहुंचे क्यूरेस्टा अस्पताल, हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का हालचाल जाना

सीएम हेमंत सोरेन ने आज क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने डॉक्टर्स से उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली.  हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी और मरांग बुरु से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

Continue reading

तेतुलिया लैंड स्कैम: पुनीत अग्रवाल की बेल पर अब शनिवार को सुनवाई

बोकारो जिला के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल की जमानत याचिका पर सीआईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई.

Continue reading

रातू फ्लाईओवर चालू, फिर भी राजभवन से कचहरी चौक तक हर दिन लग रहा जाम, आमजन परेशान

रातू ऐलिवेटेड कॉरिडोर, जिसे 558 करोड़ की लागत से बनाया गया है, के शुरू हो जाने के बावजूद राजभवन से कचहरी चौक तक जाम की समस्या बरकरार है. बुधवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक इस रूट पर भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिससे ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Continue reading

पूर्व DC छवि रंजन, अफसर अली और भानू के खिलाफ नहीं मिली अभियोजन स्वीकृति , ED ने कोर्ट को बताया Deemed Sanction माना जाए

चेशायर होम की भूमि की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉंड्रिंग मामले में ED की ओर से रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका के जरिये कोर्ट को यह जानकारी दी गई है कि राज्य सरकार ने रांची के पूर्व DC छवि रंजन, रिम्स के कर्मचारी अफसर अली और राजस्व कर्मचारी भानू प्रताप के खिलाफ अब तक अभियोजन स्वीकृति नहीं दी है.

Continue reading

कड़िया मुंडा से सीएम हेमंत, बाबूलाल सहित कई नेताओं ने अस्पताल में की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनके मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

Continue reading

झारखंड सचिवालय के 221 सेक्शन अफसरों का तबादला, आदेश जारी

झारखंड सरकार ने सचिवालय सेवा से जुड़े 221 सेक्शन अफसरों का तबादला कर दिया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है.

Continue reading

झारखंड : अभिषद समिति की बैठक में 28 में से 27 प्रस्तावों को मंजूरी

झारखंड में उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अभिषद समिति की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रोन्नति, नई नियुक्ति, स्थायीकरण, अनुशंसा अनुमोदन और अवकाश से जुड़े कुल 28 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. जबकि एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया. बैठक में 5 मई को लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई.

Continue reading

रांची :  कांची नदी के किनारे सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बुंडू थाना क्षेत्र के कांची नदी के किनारे सड़ी-गली अवस्था में एक शव बरामद किया गया है. शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह काफी दिनों से नदी में बह रहा था, जिसके कारण वह पूरी तरह से सड़-गल चुका है. बरामद शव का सिर भी गलकर कंकाल में तब्दील हो गया है.

Continue reading

सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का आरोप, रांची के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज

सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगा है. इसको लेकर रांची में मामला दर्ज किया गया है. पलामू की एक युवती ने सिमडेगा वायरलेस कार्यालय में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. युवती की शिकायत के बाद रांची के महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Continue reading

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

झारखंड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने चीफ जस्टिस पद की शपथ ली. राजभवन में बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलवाई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही