Search

रांची न्यूज़

IAS पूजा सिंघल के खिलाफ नहीं मिली अभियोजन स्वीकृति, ED ने अदालत से मांगी

राज्य सरकार ने मनी लाउंड्रिंग के आरोपी IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति नहीं दी है. इडी ने सरकार से मनी लाउंड्रिंग के आरोपों के मद्देनजर अभियोजन स्वीकृति मांगी थी. 120 दिनों बाद भी सरकार से जवाब नहीं मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पिटीशन दायर कर न्यायालय से सरकार की तरफ से जवाब नहीं मिलने को अभियोजन स्वीकृति मानने ( deemed sanction) का अनुरोध किया है.

Continue reading

सच्चाई को समझें, मेरे बेटे कृष को गलत तरीके से घसीटा जा रहा हैः इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने अपने बेटे को लेकर बड़े ही भावुक अंदाज में अपनी बातें रखी है. उनके बेटे के द्वारा हॉस्पिटल निरीक्षण का वीडियो वायरल होने के बाद डॉ इरफान ने कहा है

Continue reading

झारखंड में निवेश और तकनीकी साझेदारी को लेकर JICA, JETRO और NEC के प्रतिनिधियों संग बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार झारखंड में औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और डिजिटल परिवर्तन को गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसी क्रम में उद्योग सचिव अरवा राजकमल और झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ZIADA) के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने दिल्ली में कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अहम बैठकें कीं.

Continue reading

रांची: गैस कटर से श्रेष्ठ ज्वेलर्स का शटर काटकर लाखों की ज्वेलरी चोरी

श्रेष्ठ ज्वेलर्स नाम की दुकान से चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर लाखों रुपये के गहने चुरा लिए. यह घटना शुक्रवार की देर रात पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी स्थित दुकान में हुई.

Continue reading

सेंट जेवियर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, रांची डीसी ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

सेंट जेवियर स्कूल, डोरंडा (जूनियर सेक्शन) में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजित किया गया. इस बार समारोह की थीम चिंगारी जगाएं, चैंपियन बनें थी. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रांची डीसी सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया.

Continue reading

करमटोली-मोरहाबादी से साइंस सिटी तक बनेगा फ्लाईओवर, साइंस सिटी से रिंग रोड तक फोरलेन की भी मिली मंजूरी

राजधानी रांची में ट्रैफिक दबाव को कम करने और शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन महत्त्वपूर्ण पथ निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है.

Continue reading

कॉसमोस यूथ क्लब का निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं

सर्कुलर रोड, लालपुर में आज शनिवार को कॉसमोस यूथ क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में विशेष रूप से जठरांत्र रोग (गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी) और हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक्स) से संबंधित बीमारियों की जांच की गई. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव मिश्रा और लिवर व गैस्ट्रो रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिकेत कुमार ने सैकड़ों मरीजों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया.

Continue reading

झारखंड :  IPS रैंक के 13 पद खाली रहने के बावजूद कई अधिकारी 52 दिनों से बिना जिम्मेदारी के

झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की कमी है और राज्य सरकार इस मुद्दे को कई बार केंद्रीय स्तर पर उठा चुकी है. एक तरफ जहां आईपीएस के 13 पद खाली हैं. वहीं दूसरी तरफ पांच आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें 52 दिनों से कोई कार्यभार नहीं सौंपा गया है. इनमें चार एसपी रैंक और एक एडीजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं.

Continue reading

रांची : अपर बाजार में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत

अपर बाजार स्थित रांची एक्सप्रेस गली में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई.  प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में काम कर रहा था. तभी अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया. गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और बिल्डिंग में मौजूद अन्य मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी.

Continue reading

स्वास्थ्य मंत्री का बेटा कर रहा है अस्पताल का निरीक्षण, देखें वीडियो

राज्य में मंत्रियों के विभाग में उनके रिश्तेदारों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से दखल दिये जाने की परंपरा राज्य गठन के कुछ ही दिनों बाद शुरू हो गई थी. मंत्रियों के रिश्तेदारों द्वारा विभाग के अफसरों पर दिये जाने वाले दवाब सहित अन्य मुद्दों पर दबी जुबान से चर्चा होती रही है. लेकिन किसी मंत्री के पुत्र द्वारा अपने पिता के विभाग से जुड़े संस्थानों में निरीक्षण करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जाने की यह पहली घटना सामने आयी है.

Continue reading

रांची में मुआवजा भुगतान के लिए कैंप लगाएगा जिला प्रशासन, चार जगहों पर होगा आयोजन

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोचबोंग तक बनने वाली सड़क (कुटियातु मोड़, हुण्डरू, हेथू, चंदाघासी, मरियातु होते हुए ईटे तक) के रास्ते पड़ने वाले ग्रामीणों को मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन ने खास तैयारी की है.

Continue reading

हेमंत सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, 13299 करोड़ रुपये माफ करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने झारखंड में प्रतिनियुक्त अर्द्ध सैनिक बलों के विरुद्ध झारखंड सरकार के यहां बकाया 13299 करोड़ रुपये की राशि को माफ करने का आग्रह किया है.

Continue reading

रांची विवि : जनजातीय भाषा विभाग के छात्रों ने खोरठा और नागपुरी में नया कीर्तिमान रचा

रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग में शैक्षणिक उपलब्धियों ने नया कीर्तिमान रचा है.

Continue reading

बिजली सरचार्ज से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ, झारखंड चैम्बर ने जताई आपत्ति

झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंजम्प्शन सरचार्ज रूल्स 2025 के तहत नगरीय उपभोक्ताओं पर 5% बिजली सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव का झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कड़ा विरोध किया है.

Continue reading

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बनाए गए हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस

झारखंड हाईकोर्ट के वरीय न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही