एशिया कप : जीत के बाद भी खाली हाथ लौटी टीम इंडिया, ट्रॉफी को लेकर विवाद गहराया
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. लेकिन जीत के बाद भी भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिल पाई. दरअसल, भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नियमों के मुताबिक, विजेता टीम को ट्रॉफी देने का अधिकार ACC अध्यक्ष को होता है. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों और बोर्ड (BCCI) को इस पर आपत्ति थी.
Continue reading
