Search

बिहार

पटना: एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, फूड प्वाइजनिंग की आशंका

जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के खीरी गांव में सोमवार की रात एक भयावह घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया. यहाँ एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई.

Continue reading

नवादा : पुलिस के साथ मुठभेड़ में हिसुआ लूटकांड का मुख्य आरोपी घायल

नवादा जिले के मंझवे पहाड़ी के पास हिसुआ पुलिस और जिला खुफिया इकाई (DIU) की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से लूट और फायरिंग की घटना का मुख्य आरोपी घायल होने की खबर है. आरोपी निखिल कुमार के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए पावापुरी के विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Continue reading

भाजपा जो काम खुद नहीं कर सकती, वह चुनाव आयोग से करवा रही : तेजस्वी

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटने को भाजपा की साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि जो काम भाजपा सीधे नहीं कर सकती, वह चुनाव आयोग के जरिए करवा रही है.

Continue reading

अब बिहार में 'बिल्ली कुमार' ने मांगा निवास प्रमाण पत्र, प्रशासन ने दी चेतावनी

बिहार में फर्जी दस्तावेज बनवाने की शरारतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. डॉग बाबू, मोनालिसा ट्रैक्टर, डोगेश बाबू और डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब बिल्ली के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया है.  अब आवेदन रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड में किसी व्यक्ति ने 'बिल्ली कुमार' के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है. आवेदन में एक असली बिल्ली की तस्वीर लगी है. यह भूरी आंखों वाली बिल्ली कैमरे की ओर घूर रही है. वहीं आवेदक के माता-पिता के नाम कैटी बॉस और कटिया देवी है.

Continue reading

तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा 17 से, 23 जिलों में जाएगी रैली

इंडिया गठबंधन आगामी 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा निकालेगा. इस अभियान की शुरुआत रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेडियम से होगी. वहीं इसका समापन 1 सितंबर को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा.

Continue reading

समस्तीपुर : ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या

बिहार के समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना के परसा पंचायत उत्तरबरी टोला में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी.

Continue reading

बिहार : इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद घर लौटे क्रिकेटर आकाशदीप, हुआ स्वागत

बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप अपने पैतृक गांव बड्डी में वापस लौटे हैं.

Continue reading

गया जी : थानेदार ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

गया जी के अतरी थाना अध्यक्ष ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. गंभीर हालत में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप है.

Continue reading

पटना : परिचारी संघ व वार्ड सदस्यों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, JDU कार्यालय घेरा

परिचारी संघ के कार्यकर्ताओं और वार्ड सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर आज पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. नाराज प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पार्टी कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान कई लोग गेट पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारे लगाये.

Continue reading

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव समेत 6 नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव समेत बिहार के कुल 6 नेताओं के सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है.

Continue reading

बेगूसराय में बाढ़ से तबाही, मां-बेटी समेत सात की डूबकर मौत

ज़िले में बाढ़ का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाढ़ के पानी में डूबकर मां-बेटी सहित सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई

Continue reading
Follow us on WhatsApp