Search

देश-विदेश

डीके शिवकुमार ने नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे गाने पर कहा, मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं, भाजपा भ्रम न फैलाये

डीके शिवकुमार ने कहा कि गांधी परिवार पर कोई सवाल नहीं उठा सकता. मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं. मैं एक कांग्रेसी के रूप में ही मरूंगा. मेरे बहुत सारे अनुयायी और दोस्त विभिन्न राजनीतिक दलों में हैं. मैं किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता.

Continue reading

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा को हरी झंडी दिखाई

पीएम ने कहा, यह मेक इन इंडिया यात्रा में एक नये अध्याय की शुरुआत है. कहा कि अब भारत मेक इन इंडिया से आगे बढ़कर मेक फॉर द वर्ल्ड की ओर कदम बढ़ा रहा है.

Continue reading

राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी की एंट्री, रेवंत रेड्डी भी हुए शामिल

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा आज 10वें दिन यात्रा सुपौल पहुंची है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पहले से ही इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं. अब इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की एंट्री हो गई है.

Continue reading

एलपीजी अंडर-रिकवरी में 35% की गिरावट, पर तेल कंपनियों पर बोझ बरकरार

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में देश की तेल विपणन कंपनियों (OMC) की एलपीजी अंडर-रिकवरी (रसोई गैस पर होने वाले घाटे) में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो तिमाही-दर-तिमाही लगभग 35 प्रतिशत कम हो गई. केयर एज रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है.  रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 में सरकार ने 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाई थी, जिसकी वजह से एलपीजी अंडर-रिकवरी में कमी आई है. इसके अलावा गैस की सोर्सिंग लागत में गिरावट भी इस कमी का मुख्य कारण है.

Continue reading

सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी रेड पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान भटकाने की कोशिश : संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामला पूरी तरह झूठा और निराधार है. जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वे मंत्री भी नहीं थे. यह साफ दिखता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक-एक करके फंसाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार की नीति बन चुकी है कि जो भी उनके खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे जेल भेजो. आज विपक्ष को खत्म करने की साजिश हो रही है. जब भी भाजपा पर कोई सवाल उठता है, एजेंसियों को उसके पीछे छोड़ दिया जाता है.

Continue reading

अस्पताल निर्माण घोटाला : आप नेता सौरभ भारद्वाज के आवास सहित 12 ठिकानों पर ईडी रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज के आवास सहित कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी अस्पताल निर्माण में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में की जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह अस्पताल निर्माण घोटाला करीब 5,590 करोड़ का है.

Continue reading

पीएम मोदी का अहमदाबाद में भव्य रोड शो,  गुजरात को 5,400 करोड़ की सौगात दी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने वो दिन नहीं देखे,  जब यहां लगभग हर दिन कर्फ्यू लगा रहता था. यहां व्यापार करना मुश्किल था. अशांति का माहौल बना रहता था. लेकिन आज अहमदाबाद देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है और ये आप सभी ने किया है. गुजरात में शांति और सुरक्षा का जो भी माहौल बना है, उसके सुखद परिणाम हम हर जगह देख रहे हैं.

Continue reading

केरल के अयप्पा संगमम में स्टालिन चीफ गेस्ट, भाजपा ने कहा, यह यहूदियों को सम्मानित करने के लिए हिटलर को बुलाने जैसा

भाजपा नेताओं ने राज्य की पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली वामपंथी सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने स्टालिन को आमंत्रित कर पाखंड और हिंदू आस्था का अपमान किया है. भाजपा ने याद दिलाया कि जब डीएमके में उनकी पार्टी के सहयोगियों ने हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, तब स्टालिन ने चुप्पी साध ली थी.

Continue reading

130वां संविधान संशोधन विधेयक :  कांग्रेस ने कहा, अमित शाह और नैतिकता की बात, यह सदी का सबसे बड़ा मजाक

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,  ईडी, सीबीआई उनकी पालतू एजेंसियां हैं, इनके जरिए वे विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करवायेंगे. 30 दिन तक जमानत नहीं देंगे, 31वें दिन उन्हें इस्तीफा देना होगा. तंज कसा कि वे कहते हैं कि यह प्रधानमंत्री पर भी लागू होता है. मुझे 11 साल में एक भी मंत्री बताइए जिसके खिलाफ ईडी, सीबीआई ने कोई कार्रवाई की हो.

Continue reading

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला पीएम मोदी की ग्रेजुएशन की डिग्री पब्लिक नहीं होगी, CIC का आदेश खारिज

दरअसल साल 2016 में केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने  साल 1978 में ग्रेजुएशन करने वाले सभी छात्रों के रिकॉर्ड की जांच की अनुमति दी थी. कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उसी साल यह परीक्षा पास की थी. CIC के आदेश को दिल्ली विश्वविद्यालय ने चुनौती दी थी

Continue reading

सामाजिक कार्यकर्ता सैयदा हमीद ने कहा, बांग्लादेशी भी यहां रह सकते हैं, हिमंत बिस्व सरमा भड़के

मीडिया से बातचीत के क्रम में सैयदा हमीद ने कहा, बांग्लादेशी होने में क्या बुराई है? बांग्लादेशी भी इंसान हैं.  धरती बहुत बड़ी है, बांग्लादेशी भी यहां रह सकते हैं. कहा कि अल्लाह ने यह धरती इंसानों के लिए बनाई है, शैतान के लिए नहीं.

Continue reading

एसएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज ! राहुल ने कहा, वोट चुराकर सत्ता में आने वाली मोदी सरकार को युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं

कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के अभ्यर्थियों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर आज सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार के कटघरे में खड़ा किया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वोट चुराकर सत्ता में आने वाली मोदी सरकार को युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं है.

Continue reading

राहुल गांधी ने तेजस्वी के साथ पूर्णिया के ढाबे में चाय पी, मैगी और कुरकुरे खाये, ग्रामीण व दुकानदार अचंभित रह गये

राहुल गांधी ने यात्रा के क्रम में बुलेट चलाई. उनके बुलेट के पीछे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे हुए थे. बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर उनके साथ चल रहे थे.

Continue reading

एशिया कप से पहले BCCI को बड़ा झटका, Dream11 ने बीच में ही तोड़ा स्पॉन्सरशिप

एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बड़ा झटका लगा है. फैंटेसी गेमिंग कंपनी Dream11 (ड्रीम 11) ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप से हाथ पीछे खींच लिया है. कंपनी ने बीसीसीआई को सूचित किया कि वह भारतीय टीम का मुख्य प्रायोजक यानी स्पॉन्सर नहीं रह पायेगा.

Continue reading

टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा व रिश्तेदारों के ठिकानों पर ईडी की रेड, दीवार कूद कर भागने की कोशिश नाकाम, गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार रेड पड़ने पर विधायक  दीवार कूदकर भागने की कोशिश कर रहे छे. इस दौरान ईडी की टीम ने उन्हें दौड़ाकर खेत से पकड़ लिया. इससे पूर्व सीबीआई द्वारा विधायक साहा को 2023 में इसी घोटाले से संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बाद में वे रिहा हो गये थे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही