धनबाद : इंदिरा चौक पर भू-धंसान से हड़कंप, विधायक ने BCCL और प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
झरिया के इंदिरा चौक के समीप झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार देर रात अचानक भू-धंसान की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इस हादसे में वर्षों से एक स्थान पर खड़ी पुरानी 407 गाड़ी देखते ही देखते जमीन में समा गई. जमींदोज हुई गाड़ी मोहम्मद रियाज नामक व्यक्ति की है, जिसका पास में गाड़ी पार्ट्स का दुकान है.
Continue reading