Search

धनबाद

धनबादः चैती छठ को लेकर बीबीएमकेयू में परीक्षा स्थगित करने की मांग, NSUI ने सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई की बीबीएमकेयू इकाई के अध्यक्ष राज रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विवि को डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपकर 24 मार्च की परीक्षा स्थगित करने की मांग की. कहा कि उसी दिन चैती छठ महापर्व है.

Continue reading

धनबादः नवनिर्वाचित मेयर-पार्षदों का शपथ ग्रहण व डिप्टी मेयर का चुनाव 18 को

डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:00 बजे से समाहरणालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में होगा.

Continue reading

धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग जोर पकड़ी, डीसी से मिले संगठनों के प्रतिनिधि

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि धनबाद की बढ़ती आबादी और औद्योगिक महत्व को देखते हुए एयरपोर्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से तोपचांची और बलियापुर क्षेत्र में जमीन का सर्वे कराया जा रहा है.

Continue reading

धनबादः उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 हजार लीटर अवैध स्प्रिट जब्त, टैंकर चालक गिरफ्तार

पूछताछ में टैंकर चालक ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि स्प्रिट की खेप गिरिडीह व हजारीबाग जिले के नकली शराब कारोबारियों तक पहुंचाई जानी थी. टीम ने टैंकर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. चालक को जेल भेज दिया गया.

Continue reading

धनबादः 8 लेन सड़क फिर धंसी, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

झारखंड मोड़ स्थित क्रेशर के समीप सर्विस रोड का एक हिस्सा अचानक धंस गया और वहां खतरनाक गड्ढा बन गया है. इससे 8 लेन सड़क निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है.

Continue reading

धनबाद : चिरकुंडा में पत्रकार के घर चोरी, लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े चोर

Dhanbad: जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने एक पत्रकार के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. जानकारी के अनुसार, दैनिक अखबार के पत्रकार प्रवीण चौधरी 12 मार्च को अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे.

Continue reading

LPG गैस संकट : झरिया की जनता का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर जताया विरोध

ले के झरिया थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस की किल्लत से आम लोग परेशान हैं. लगातार तीन से चार दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता बस्ताकोला रेस्क्यू के पास धनबाद–सिंदरी मुख्य मार्ग पर उतर आए और सड़क जाम कर प्रशासन व गैस एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

Continue reading

धनबाद पुलिस का खुलासाः गैंगस्टर प्रिंस खान से है कई व्हाइट कॉलर का कनेक्शन

Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जांच के दौरान कई तथाकथित “व्हाइट कॉलर” लोगों के इस अपराधी से जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिले हैं. इनमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं. पुलिस को इन सबसे लेन-देन से जुड़े कई अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिनमें चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी शामिल है.

Continue reading

धनबादः आग्नि प्रभावित हाई रिस्क साइटों से लोगों को बेलगड़िया शिफ्ट करने का निर्देश

डीसी आदित्य रंजन ने जिले के कोयला क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइटों से परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप में सुरक्षित शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. वह सोमवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर कहे थे.

Continue reading

धनबादः प्रेम विवाह के बाद पंचायत में बवाल, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

खुरडीह निवासी सूरज राय के पुत्र करण राय और बोकारो जिले के चंदनकियारी के रोहनियाटांड़ अमलाबाद निवासी संदीप राय की पुत्री सुलेखा कुमारी ने कुछ दिन पहले घर से भागकर शादी कर ली थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों की सहमति से खुरडीह बखरीटोला में पंचायत बुलाई गई.

Continue reading

धनबादः पिट वाटर की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, ओबी डंपिंग कार्य 6 घंटे ठप

कोलियरी प्रबंधन ने जीएम से वार्ता के बाद एक सप्ताह के भीतर  एक नया तथा पुराने समरसेबल पंप को दुरुस्त कर लगाने और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलकर पिट वाटर की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद पार्षद अलीम अंसारी ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की.

Continue reading

धनबादः जल संकट से निबटने की तैयारी, डीसी बोले- जरूरत पड़ी तो टैंकर से पहुंचाएंगे पानी

डीसी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर विशेष टीम गठित कर पेयजल व्यवस्था पर लगातार नजर रखें. पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिव के साथ बैठक कर हैंडपंप व अन्य जल स्रोतों में आने वाली छोटी-मोटी खराबियों को तुरंत ठीक कराएं.

Continue reading

धनबादः प्रिंस खान गैंग के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस की जांच तेज, केंदुआडीह जंगल पहुंची FSL टीम

मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के तीन शूटर घायल हुए हैं. शूटर अमन सिंह, कुबेर सिंह न विकी डॉन को गोली लगी, जबकि चौथा शूटर अफजल भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया. उसका पैर टूट गया है. घटनास्थल से पुलिस ने पहले ही एक जिंदा बम, पिस्टल व कई अन्य हथियार बरामद किए हैं.

Continue reading

धनबाद : मुठभेड़ के बाद जंगल में मिले बम को BDDS टीम ने किया नष्ट

जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी अंतर्गत केंदुआडीह जंगल में सोमवार को हुई मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से जिंदा बम बरामद किया गया, जिसे बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. बम को निष्क्रिय करने के दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp