Search

झारखंड न्यूज़

बहरागोड़ा : साइकिल यात्री दीपक शर्मा का सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ स्वागत

हरियाणा के पानीपत निवासी 35 वर्षीय साइकिल यात्री दीपक शर्मा का आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा आगमन पर विद्यालय परिवार स्वागत किया गया.

Continue reading

JNAC में अवैध निर्माण मामला : हाईकोर्ट से एक प्रतिवादी को राहत, भवन तोड़ने के आदेश पर रोक

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) क्षेत्र में अवैध निर्माण और नक्शा विचलन से जुड़े मामले में झारखंड हाई कोर्ट से एक प्रतिवादी को राहत मिली है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सोमवार को राकेश कुमार झा की जनहित याचिका पर सुनवाई की.

Continue reading

बहरागोड़ा: अनियंत्रित ट्रक ने पुलिया का डायवर्जन तोड़ा, चालक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत अंतर्गत चंद्रपुर गांव में रविवार देर रात करीब 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. चाकुलिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (संख्या WB 33 K 0419) अनियंत्रित होकर पुलिया का डायवर्जन तोड़ते हुए पलट गई.

Continue reading

JPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का विरोध, आयु सीमा विस्तार की गुहार

झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है. आज बड़ी संख्या में उम्मीदवार जेपीएससी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए.

Continue reading

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, सुबह धुंध व दिन में खिली धूप

झारखंड राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. सुबह के समय कई जिलों में हल्की धुंध देखी गई, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहा.

Continue reading

बजट सत्र: पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश, सेल गठित करने व त्वरित जवाब देने का आदेश

Ranchi: षष्ठम् झारखंड विधानसभा के आगामी पंचम (बजट) सत्र 2026 के सुचारू संचालन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है. 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण सत्र को देखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला के एसपी, इकाई प्रमुख स्तर पर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

Continue reading

लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, युवाओं में खासा उत्साह

लोहरदगा के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज से यानी 9 फरवरी सोमवार से बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है. यह टूर्नामेंट लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया है.

Continue reading

बिना सलाह बजट शीर्ष खोलने पर महालेखाकार ने जतायी आपत्ति

Ranchi: महालेखाकार ने राज्य सरकार द्वारा बिना सलाह के ही बजट उप-शीर्ष खोलने और उसमें 200 करोड़ रुपये का प्रावधान करने पर आपत्ति जतायी है. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में महालेखाकार से सलाह लिये बिना ही 15 उप-शीर्ष (Sub-head) खोला था. साथ ही इसमें 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था.

Continue reading

भोजन पर GST मामला :  हाईकोर्ट ने RIMS से मांगा स्पष्टीकरण

झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को रिम्स में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले भोजन पर GST लगाए जाने के मुद्दे पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं  न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने रिम्स को कथित GST छूट पर अपना स्पष्ट रुख बताने को कहा है.

Continue reading

रांची : 3 प्रखंडों में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, DC करेंगे उद्घाटन

सदर अस्पताल में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है

Continue reading

Maxizone चिटफंड घोटाला : ED इसी सप्ताह आरोप पत्र कर सकती है दायर

Maxizone चिटफंड घोटाले में ईडी इसी सप्ताह आरोप पत्र दायर कर सकती है. इस चिटफंड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह दोनों बिरसा मुंडा जेल में बंद है.

Continue reading

हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, लोकायुक्त व NHRC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करें, वरना कोर्ट देगा आदेश

झारखंड हाई कोर्ट में लोकायुक्त व मानवाधिकार आयोग में चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति के संबंध में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई.

Continue reading

बोन मैरो मैचिंग शिविर में 197 थैलेसीमिया व सिकल सेल पीड़ितों की निशुल्क जांच

रांची प्रेस क्लब में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ितों के लिए आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट मैचिंग टेस्ट शिविर का रविवार को समापन हुआ.

Continue reading

रांची पुलिस देगी लापता नेहा का पता बताने वाले को 21 हजार इनाम

Ranchi: रांची पुलिस ने बच्ची की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है. गौरतलब है कि डोरंडा से बीते चार फरवरी को 11 साल नेहा टोप्पो लापता हो गई है. रांची पुलिस ने बच्चे की सूचना देने वाले को 21 हजार रुपया नगद इनाम देने की घोषणा की है.

Continue reading

बोकारो : महिला बैंक कर्मी के अपहरण की कोशिश, NCPCR ने कार्रवाई के दिए निर्देश

जिले में एक निजी बैंक में कार्यरत युवती ने खुद को अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की अध्यक्ष लीला देवी ने पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही