Search

झारखंड न्यूज़

रांची के स्कूल 15 जनवरी से खुलेंगे,उपायुक्त ने बच्चों के सेहत ध्यान रखने की अपील की

राजधानी रांची में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों,अभिभावकों और छात्रों के लिए जरूरी सावधानियां जारी की हैं. इस बीच जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी से स्कूल फिर से खुल रहे हैं,इसलिए बच्चों की सुरक्षा और सेहत को लेकर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है.

Continue reading

पलामू जिले में मकर संक्रांति की धूम, जगह-जगह मेले का आयोजन

जैसे ही मुख्य मंच पर शिल्पी राज पहुंचीं, दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. उन्होंने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

Continue reading

इंफाल: 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की शानदार शुरुआत,2 स्वर्ण व 1 रजत पर कब्जा

मणिपुर के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के अंडर–19 बालक एवं बालिका वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया है. झारखंड के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के उद्घाटन खेल में ही दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए.

Continue reading

धनबादः केंदुआडीह में तालाब में डूबने से युवक की मौत

केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

Continue reading

रांची: रोड साइक्लिंग मुकाबला संपन्न, शतरंज में दिखा रोमांच

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग प्रतियोगिता के तहत रोड साइक्लिंग की सभी स्पर्धाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं. रिंग रोड स्थित विकास नेवरी में आयोजित इंडिविजुअल टाइम ट्रायल और मास स्टार्ट रोड रेस में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली.

Continue reading

जादूगोड़ाः यूसिल लेबर यूनियन ने मनाया इंटक नेता राकेश्वर पांडेय का 66वां जन्मदिन

नियन के महामंत्री प्रेम कुमार व विनोद सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल राकेश्वर पांडेय के जमशेदपुर स्थित पर पहुंचा और केक काटकर अपने नेता के जन्मदिन की खुशियां मनाई. उनके स्वस्थ जीवन की कामना भी की.

Continue reading

सुदेश महतो अंश और अंशिका को खोजने वाले को करेंगे सम्मानित

Ranchi: आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने रांची से लापता हुए बच्चों अंश और अंशिका के रामगढ़ से सकुशल बरामद होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने इसे न केवल बच्चों के माता-पिता और परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सुखद पल बताया.

Continue reading

रांची: हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में षटतिला एकादशी सम्पन्न,श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

जधानी रांची के हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में षटतिला एकादशी व वर्ष की पहली एकादशी मनाई गई. इस दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य दिखाई दी. मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र ‘श्याम प्यारे की जय और हारे के सहारे की जय’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा. मंदिर में श्याम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

Continue reading

पलामूः रिटायर्ड IFS अधिकारी चंद्रदेव पांडेय का निधन

रिटायर्ड IFS अधिकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट चंद्रदेव पांडेय का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. वे 92 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर से पलामू समेत पूरे राज्य के प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

Continue reading

रामगढ़ः बीएफसीएल की टीम ने बच्चों व वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई मकर संक्रांति

बीएफसीएल की ओर से पालू स्थित ओंकार वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच दही, चूड़ा, तिलकुट का वितरण किया गया. स्कूल के बच्चों व बुजुर्गों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.

Continue reading

केंद्रीय सरना संघर्ष समिति अध्यक्ष शिवा कच्छप का बड़ा ऐलान, निकाय चुनाव में जमीनी उम्मीदवार उतारेगी

केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के तत्वावधान में नगर निगम चुनाव को लेकर पिस्का मोड़ में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवा कच्छप ने कहा- आगामी नगर निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा और संगठित रणनीति और जन सरोकारों के मुद्दों के साथ चुनाव लड़ा जाएगा.

Continue reading

भाजपा में अध्यक्ष चयन पर सवाल, आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह खत्म: कांग्रेस

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चयन को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा अपने ही प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के लिए पांच नाम तक नहीं जुटा पाई.

Continue reading

हजारीबाग में बड़ा धमाका: झाड़ी सफाई के दौरान ब्लास्ट, महिला व बच्चे की मौत, दो घायल

Hazaribagh:  जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. शहर के बड़ा बाजार टीओपी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हबीबी नगर में मंगलवार को झाड़ी साफ करने के दौरान एक जोरदार धमाका हुआ.

Continue reading

रांची:  आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष, आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने दी बधाई

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा जताई कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड में बीजेपी के संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी.

Continue reading

बहरागोड़ा: पटाखे की चिंगारी से गोशाला में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

गांव में लोग पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान एक पटाखे की जलती हुई चिंगारी असीम बाला की गोशाला की फुस की छत पर जा गिरी. सूखे फुस में तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी गोशाला आग की लपटों में घिर गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही