Search

झारखंड न्यूज़

MP-MLA कोर्ट में न्यायिक कार्यवाही में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन

Ranchi: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में उपस्थित हुए. न्यायिक कार्यवाही में शामिल होने के बाद उन्हें अगली तारीख पर उपस्थित होने से छूट मिल गई.

Continue reading

झारखंड HC ने शेयर्ड पेरेंटिंग ऑर्डर किया खारिज, कहा-बच्चे की भलाई, पिता के नेचुरल गार्जियन होने के स्टेटस से ज्यादा जरूरी

झारखंड हाई कोर्ट ने एक मामले में फैमिली कोर्ट के ऑर्डर को खारिज करते हुए कहा है कि बच्चे की भलाई, पिता के नेचुरल गार्जियन होने के स्टेटस से ज्यादा जरूरी है. यह अपील फैमिली कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ थी, जिसमें पति की हिंदू माइनॉरिटी एंड गार्जियनशिप एक्ट के सेक्शन 6 के तहत बच्चों की कस्टडी मांगने वाली अर्जी खारिज कर दी गई थी और इसके बजाय “शेयर्ड पेरेंटिंग अरेंजमेंट” की इजाजत दी गई थी.

Continue reading

कैबिनेट मंजूरी के बाद 3 दिन में किसानों को मिलेगा भुगतान , 15 दिसंबर से 700 केंद्रों पर धान खरीद होगी शुरू

झारखंड सरकार ने राज्य के किसानों को खरीफ सीजन में बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है. अब किसानों को धान बेचने के बाद 72 घंटे (3 दिन) के भीतर पूरा भुगतान उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग ने इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे अब मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है. मंजूरी मिलते ही 15 दिसंबर से राज्य में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

Continue reading

विनय चौबे व विनय सिंह की योजनाबद्ध धोखाधड़ी का उदाहरण है हजारीबाग भूमि घोटाला : HC

हजारीबाग भूमि घोटाला विनय सिंह और विनय चौबे की योजनाबद्ध धोखाधड़ी का उदाहरण है. हाईकोर्ट ने नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की जमानत याचिका को रद्द करने के दौरान यह टिप्पणी की है. साथ ही यह भी कहा है कि सरकारी अधिकारी द्वारा निजी स्वार्थ के लिए सरकारी शक्तियों का इस्तेमाल अत्याधिक गंभीर है. इससे सामाज के नैतिक ढांचे को भी नुकसान पहुंचता है.

Continue reading

चक्रधरपुर स्टेशन पर हाईटेक स्क्रीन बनी शोपीस, यात्रियों को नहीं मिल रही जरूरी जानकारी

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर स्टेशन पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के मुख्य द्वार पर कुछ महीने पहले एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी. इस स्क्रीन का मकसद यात्रियों को रियल टाइम में ट्रेनों की जानकारी, समय सारणी और अन्य जरूरी सूचनाएं देना था.

Continue reading

धनबाद पुलिस की सफलता : प्रिंस खान गैंग का शूटर दीपक वर्मा और बमकर चौधरी गिरफ्तार

धनबाद पुलिस को प्रिंस खान गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह का प्रमुख अपराधी और शूटर दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही धनबाद पुलिस ने सरायकेला जिले में छापेमारी कर शूटर बमकर चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है. धनबाद पुलिस दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी का खुलासा आज (शनिवार) को कर सकती है.

Continue reading

रांची : पंडरा बाजार समिति में चोरों का आतंक, तीन दुकानों की दीवार तोड़ लाखों की चोरी

पंडरा बाजार समिति में दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी की घटना सामने आई है. शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक साथ तीन दुकानों में सेंधमारी कर नगद, सामान, लैपटॉप और महत्वपूर्ण कागजात चुराकर फरार हो गए.

Continue reading

झारखंड : पांच IPS अधिकारियों को मिली लंबित कांडों के त्वरित निपटारे की विशेष जिम्मेदारी

झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय ने राज्य के सभी जिलों में लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा और उनके त्वरित निपटारे के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Continue reading

हजारीबाग वन भूमि घोटाला : नेक्सजेन मालिक विनय सिंह से दूसरे दिन भी पूछताछ करेगी एसीबी

हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह से आज (शनिवार) भी पूछताछ करेगी. विनय सिंह वर्तमान में हजारीबाग जेल में बंद हैं.

Continue reading

बहरागोड़ा की सर्विस रोड बनी 'मौत का कॉरिडोर', मुआवजा लेकर भी भू-स्वामियों का NHAI की जमीन पर कब्जा

बहरागोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-18 और NH-49 की सर्विस रोड शैक्षणिक संस्थानों के लिए 'मौत का कॉरिडोर' बन गई है. एक तरफ जहां भू-स्वामियों ने लाखों का मुआवजा लेने के बावजूद NHAI की अधिग्रहित जमीन पर अवैध व्यावसायिक कब्जा जमा रखा है, वहीं दूसरी तरफ NHAI की कथित 'गलत रोड डिजाइनिंग' ने इस संकरी सड़क को भारी वाहनों का मुख्य मार्ग बना दिया है.

Continue reading

जुगसलाई में बंद फ्लैट का ताला तोड़ लाखों के जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित एक बंद फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया है. फ्लैट का ताला तोड़ चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट की है, जहां चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण गोयल के तीसरी मंजिल वाले फ्लैट में सेंधमारी की गई.

Continue reading

चतरा : पिपरवार में पुलिस अभियान के दौरान राहुल सिंह गिरोह के अपराधी जुबैर को लगी गोली

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान राहुल सिंह गिरोह के एक अपराधी को पुलिस की गोली लगी है. जिस अपराधी को गोली लगी है, उसकी पहचान ज़ुबैर अंसारी के रूप में हुई है.

Continue reading

RIMS में सफाई से लेकर दवाई की उपलब्धता तक में खामियां : रिपोर्ट

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर की गई जांच में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल RIMS की स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आयीं हैं. जांच रिपोर्ट JHALSA की मेंबर सेक्रेटरी ने अस्पताल परिसर के निरीक्षण के बाद तैयार किया है. निरीक्षण में अस्पताल की दैनिक व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली से जुड़ी कई कमियां उजागर हुई हैं.

Continue reading

पान दुकान से भी बदतर एक सरकारी कार्यालय जहां कोई दस्तावेज नहीं

Ranchi :   गांव में पान की दुकान पर एक छोटी सी कॉपी होती है. जिसे दुकानदार संभाल कर रखता है. इसी कॉपी में उसके दुकान की आमदनी और खर्च का हिसाब लिखा होता है. लेकिन झारखंड में एक सरकारी कार्यालय ऐसा भी है जहां कोई दस्तावेज नहीं है. इस दफ्तर से लाखों की सामग्रियों की खरीद होती है. लेकिन दफ्तर में ना तो कैश बुक है और ना ही स्टॉक रजिस्टर. सरकार का यह अनोखा दफ्तर गुमला के जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी का है.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 06 DEC।। आदिवासी बड़े स्वाभिमानी होते हैं : CM हेमंत।। Indigo का साइड इफेक्ट, 7 हजार का एयर टिकट 70,000 में।। मोदी-पुतिन मीट: भारत को तेल सप्लाई जारी रहेगी।। समेत कई खबरें.

सुबह की न्यूज डायरी।। 06 DEC।। आदिवासी बड़े स्वाभिमानी होते हैं : CM हेमंत।। Indigo का साइड इफेक्ट, 7 हजार का एयर टिकट 70,000 में।। मोदी-पुतिन मीट: भारत को तेल सप्लाई जारी रहेगी।। TRI में जुटे 25 राज्यों के आदिवासी प्रतिनिधि, आदिवासी नीति पर मंथन।। झारखंड विस. का शीतकालीन सत्र शुरू।। ठंड की आगोश में झारखंड।।

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही