झरिया के कई दुकानों पर फूड सेफ्टी ऑफिसर की छापेमारी, लड्डू व नमकीन के नमूने फेल
झरिया में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने मसाला, मिठाई और किराना की कई दुकानों में औचक छापेमारी की. इस दौरान खाद्य पदार्थों की जांच की गई. जांच में बेसन के लड्डू और नमकीन मानक पर खरे नहीं पाए गए, जिसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया. इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया.
Continue reading
