लातेहार : पुलिस की दबिश से परेशान होकर JJMP का सब जोनल कमांडर लवलेश गंझू ने किया सरेंडर
पुलिस की दबिश से परेशान होकर जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के कमांडर पांच लाख इनामी लवलेश गंझू ने सरेंडर कर दिया. मंगलवार को लातेहार एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पलामू जोनल आईजी सुनील भास्कर, एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ अधिकारियों के मौजूदगी में लवलेश गंझू ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. लातेहार पुलिस द्वारा जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद जेजेएमपी उग्रवादी संगठन में एक मात्र टॉप नक्सली लवलेश गंझू बचा था. जिसके खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही थी. इससे परेशान होकर लवलेश ने सरेंडर कर दिया.
Continue reading
