Search

झारखंड न्यूज़

Lagatar Impact : बोकारो : खबर चलने के 6 घंटे बाद लखपति क्लर्क को DMFT से हटाया, बार-बार फैसले बदले की क्या है वजह!

Ranchi/Bokaro : बोकारो उपायुक्त कार्यालय में चल क्या रहा है,  शासन-प्रशासन की समझ के बाहर है. ताजा खबर है कि बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने आयकर की जांच के दायरे में शामिल लखपति क्लर्क को DMFT के काम से हटा दिया है. लखपति क्लर्क को हटाने का आदेश उन्होंने बुधवार (19 नवंबर) को Lagatar.in पर खबर चलने के कुछ घंटे (करीब छह घंटे) बाद ही जारी किया.

Continue reading

डीजीपी पहुंची चाईबासा, नक्सल अभियान की चुनौतियों पर की समीक्षा

झारखंड की प्रभारी पुलिस डीजीपी तदाशा मिश्रा बुधवार को नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए चाईबासा पहुंचीं. डीजीपी का टाटा कॉलेज मैदान स्थित हेलीपैड पर जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने स्वागत किया.

Continue reading

पलामूः इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस भवन में विचार गोष्ठी, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, अदम्य नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र के प्रति समर्पण का दुर्लभ उदाहरण है. कठिन परिस्थितियों में भी इंदिरा गांधी ने देश को मजबूत निर्णयों के साथ आगे बढ़ाया.

Continue reading

घूस लेते रेलवे के अधिकारी सहित चार गिरफ्तार, झारखंड, बिहार, बंगाल व छत्तीसगढ़ में CBI का छापा

सीबीआई ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के Dy. Chief engineer आलोक कुमार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में M/S JPW Infratech के प्रोजेक्ट मैनेजर गोविंद भुल्लर, कर्मचारी सूरज प्रसाद के अलावा हाजीपुर रेलवे के कार्यालय अधीक्षक आलोक कुमार दास का नाम शामिल है.

Continue reading

पलामूः पटेल की 150वीं जयंती पर मेदिनीनगर में निकली पदयात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल

विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया, वह आज भी हमारी एकता और अखंडता की नींव है. उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

Continue reading

धनबादः राजगंज में जीटी रोड पर दो बाइक के बीच टक्कर, युवक घायल

हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. राजगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा.

Continue reading

पलामूः नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह, माताओं को जागरूक करने पर फोकस

सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि माताओं को नवजात की सुरक्षा, पोषण और देखभाल के प्रति जागरूक करना अभियान का उद्देश्य है. जन्म के बाद छह माह तक शिशु को केवल स्तनपान कराना बेहद जरूरी है.

Continue reading

IITF में झारखंड की हरित अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन, सिसल-जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

प्रगति मैदान में आयोजित 44वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) 2025 में इस वर्ष झारखंड पवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राज्य में हरित अर्थव्यवस्था, सतत विकास और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को यहां विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है.

Continue reading

रामगढ़ः पोटो हो खेल मैदानों से युवाओं को जोड़कर उनका विकास करें- सांसद

सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रामगढ़ विधायक ममता देवी, मांडू विधायक निर्मल महतो, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, डीसी फैज अक अहमद मुमताज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Continue reading

झारखंड विधानसभा रजत जयंती समारोह को लेकर तैयारी तेज

झारखंड विधानसभा अपनी 25वीं वर्षगांठ यानी रजत जयंती समारोह की भव्य तैयारियों में जुट गई है. आज विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर पूरे कार्यक्रम की समीक्षा की.

Continue reading

कृषि मंत्री ने चार सरना–मसना स्थलों का किया शिलान्यास

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बुधवार को बेड़ो प्रखंड में चार सरना–मसना स्थलों की घेराबंदी योजना का शिलान्यास किया. पंडरा, जमुनी और रोगो गांव शामिल है जिसमें पंडरा मसना स्थल- 18.70 लाख रुपय, जमुनी सरना स्थल-24.76 लाख रुपय, जमुनी मसना स्थल- 11.40 लाख रूपये, रोगो मसना स्थल-16.45 लाख रुपय सरकार की इस पहल से ग्रामीणों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को संरक्षित किया जाएगा.

Continue reading

धनबादः चोरी-मारपीट से त्रस्त 20 परिवारों ने छोड़ा घर, रणधीर वर्मा चौक बना आशियाना

गुलगुलिया बस्ती के करीब 50 परिवार लंबे समय से असुरक्षा की स्थिति का सामना कर रहे हैं. बस्ती में अक्सल चोरी, मारपीट व गाली-गलौज की घटनाएं होती रहती हैं. इन्हीं 50 परिवारों में से 20 परिवार घर छोड़कर धरना स्थल पर रह रहे हैं.

Continue reading

मैट्रिक व इंटर परीक्षा शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर आजसू ने JAC को सौंपा ज्ञापन

Ranchi: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा के नाम एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने JAC सचिव जयंत कुमार मिश्रा से मुलाकात कर मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग रखी.

Continue reading

सुदेश महतो ने नीतीश कुमार को दी बधाई, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में झारखंड में एनडीए के प्रमुख घटक दल आजसू पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. उन्हें इस अवसर के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है.

Continue reading

मैट्रिक-इंटर परीक्षा में फीस बढ़ोतरी पर आइसा ने चेताया - वापस नहीं लिया तो राज्यव्यापी आंदोलन

Ranchi: झारखंड में मैट्रिक और इंटर परीक्षा फीस बढ़ाए जाने के खिलाफ छात्र संगठनों का विरोध तेज होता जा रहा है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर JAC (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) द्वारा 2026 परीक्षा शुल्क में की गई भारी वृद्धि को “गरीब और आदिवासी छात्रों पर सीधी मार” बताया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही