लातेहार: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ियों के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
वन विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की है. रविवार की देर रात वन विभाग की टीम ने लातेहार रेलवे स्टेशन-बंदी पथ में एक वाहन से 30 अदद सखुआ के अवैध चौखट बरामद किया है. इस अवैध कारोबार में शामिल पिता-पुत्र संजय शर्मा पिता भोला शर्मा और भोला शर्मा पिता स्व राजेश्वर शर्मा को गिरफ्तार किया गया है.
Continue reading
