Search

झारखंड न्यूज़

Bahragoda: स्नातकोत्तर अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू होने पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने प्राचार्य को दी बधाई

अर्जुन पूर्ति और उनके साथियों ने कॉलेज के विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की और आने वाले समय में कॉलेज को और बेहतर तरीके से कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर विचार-विमर्श किया ताकि इसे पूरे झारखंड के सबसे उत्कृष्ट महाविद्यालयों में से एक बनाया जा सके.

Continue reading

Jamshedpur: घाटशिला उपचुनाव- किसी खाते में एक लाख या अधिक के लेन-देन की सूचना तुरंत व्यय कोषांग को देंगे बैंक

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी बैंक किसी खाते में एक लाख या उससे अधिक का लेन-देन हो, तो इसकी सूचना तुरंत व्यय कोषांग को देंगे. संदेहास्पद लेन-देन पर कड़ाई से निगरानी रखेंगे. बैंक अपने ग्राहकों के सही लेन-देन एवं परिवहन के संबंध में क्यूआर कोड उपलब्ध कराएंगे.

Continue reading

Bahragoda: भाजपा के 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' में बाबूलाल ने की 2047 तक विकसित भारत बनाने की बात

बैद्यनाथ पैलेस परिसर में सोमवार दोपहर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' का आयोजन किया गया. इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और जिला अध्यक्ष चंडी चरण साउ उपस्थित रहे.

Continue reading

Jamshedpur: डीसी ने जारी की घाटशिला उपचुनाव के नामांकन की अधिसूचना, मिलने लगे नामांकन पत्र

घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन के नामांकन से संबंधित अधिसूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को जारी की. अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई.

Continue reading

Jamshedpur: कदमा में डोर-टू-डोर घूमे भाजपा-जदयू कार्यकर्ता, लोगों से पूछा समस्याएं, समाधान का आश्वासन

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने कदमा के उलियान स्थित विभिन्न इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं जानीं

Continue reading

हजारीबाग जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह से सीनियर अधिकारियों टूटा संपर्क, मादेव प्रिया को मिला जेल सुपरिंटेंडेंट का प्रभार

Ranchi : हजारीबाग सेंट्रल जेल में जेलर समेत 18 लोगों पर कार्रवाई के बाद एक और नया मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह से सीनियर अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पाने के कारण मादेव प्रिया को जेल अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज (अतिरिक्त प्रभार) सौंपा गया है.

Continue reading

झारखंड शराब घोटाला में अपने ही विभाग के अधिकारियों की भूमिका जांचने में जुटी एसीबी

एसीबी अब उन कथित चर्चा की भी गोपनीय तरीके से छानबीन कर रही है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि शराब घोटाला केस में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद विनय सिंह को पहले गिरफ्तार नहीं किया गया था. इस कथित लापरवाही का लाभ उठाकर विनय सिंह ने शराब घोटाला मामले में जमानत हासिल कर ली थी.

Continue reading

रांची : रातु झखराटाड़ में शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Ranchi : रातु थाना क्षेत्र के झखराटाड़ में शनिवार देर रात चोरों ने शराब दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि दुकान में रखे रुपए कैश सहित अन्य सामान चोर अपने साथ ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर रातु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Continue reading

चाईबासाः मनोहरपुर में नक्सलियों का उत्पात, मोबाइल टावर फूंका, लाखों का नुकसान

Chaibasa : चाईबासा जिले के मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में बीते शनिवार की देर रात नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दर्जनों की संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने गांव में स्थापित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के उपकरणों को आग के हवाले कर दिया, जिससे लाखों रुपये के उपकरण जलकर खाक हो गए.

Continue reading

विधानसभा नियुक्ति घोटाले की कहानीः परीक्षा में बिना कुछ लिखे और ZERO नंबर पाने वाले भी सफल हो गये

इंदर सिंह नामधारी ने तो तत्कालीन अध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप सिंह द्वारा रद्द किये गये नियुक्ति को विज्ञापन के वापस लेने के लिए अनोखा तर्क दिया. उन्होंने फाइल पर लिखा कि खटिया में खटमल पड़ जाये तो खटमल निकाला जाता है. पूरी खटिया नहीं जलायी जाती है.

Continue reading

BREAKING NEWS : झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले की जांच जारी रखने की मांग को लेकर सीबीआई पहुंची सुप्रीम कोर्ट

Ranchi : सीबीआई (रांची) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर विधानसभा नियुक्ति घोटाले की जांच जारी रखने की अनुमति मांगी है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर फिलहाल सुनवाई को कोई तिथि निर्धारित नहीं की है. इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई को विधानसभा नियुक्ति घोटाले की जांच का आदेश दिया था. विधानसभा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाईकोर्ट द्वारा 23 अक्तूबर 2023 को दिये गये सीबीआई जांच के खिलाफ अपील दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने 14 नवंबर 2024 को विधानसभा की याचिका को स्वीकार करते हुए अगले आदेश तक सीबीआई जांच के आदेश पर रोक लगा दी थी. इसके बाद से विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच बंद है.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 12 OCT।। IAS विनय चौबे के खिलाफ ACB को मिले पुख्ता सबूत।। मंत्री इरफान के बेटे से प्रशासन ने वसूला जुर्माना।। बिहार चुनाव: जदयू 102, भाजपा 101, चिराग को 26 सीटें!।। समेत कई खबरें.

सुबह की न्यूज डायरी।। 12 OCT।। रांची के 3 बस स्टैंड राष्ट्रीय स्तर के बनेंगे।। स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ता रहें अलर्ट।। झारखंड महिला कांग्रेस की कमान गुंजन सिंह को।। डीजल जनरेटर के लिए नए नियम।। कोल्हान विवि में सामग्रियों की खरीद पर विवाद।। माेदी खुद विदेशी सामान त्यागें, फिर दें स्वदेशी पर ज्ञानः कांग्रेस।।

Continue reading

Chaibasa: मदरसा फैज-ए-आम में अबना-ए-कदीम का पहला भव्य समागम संपन्न, शिक्षा व सुधार पर हुई सार्थक चर्चा

जगन्नाथपुर के आफताब नगर अंतर्गत मदरसा फैज-ए-आम में अबना-ए-कदीम कार्यक्रम के बैनर तले मदरसा के पुराने हाफिज व आलिमे दीन छात्रों का पहला समागम शनिवार शाम को मस्जिद-ए-तैय्यबा में आयोजित किया गया

Continue reading

Goilkera: देवेंद्र माझी की श्रद्धांजलि सभा में 14 को आएंगे सीएम, जोबा माझी ने लिया तैयारियों का जायजा

14 अक्टूबर को गोइलकेरा हाट मैदान में जल, जंगल और जमीन आंदोलन के अगुवा शहीद देवेंद्र माझी के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी जोरों पर है. हाट मैदान में स्टेज के अलावा विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.

Continue reading

Chakardharpur: ओपन स्कूल चेस टूर्नामेंट में अद्वित्य व ऋत्विक ने जीत दर्ज कर क्षेत्र का बढ़ाया मान

पश्चिमी बंगाल के खड़गपुर में संपन्न हुये ओपन स्कूल चेस टूर्नामेंट में चक्रधरपुर के अद्वित्य व ऋत्विक ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला से प्रतिनिधत्व करते हुये जीत दर्ज कर क्षेत्र नाम रौशन किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही