Search

झारखंड न्यूज़

रबी फसल के बीज वितरण में लागू होगा क्लस्टर मॉडल, 100 गांव का बनेगा एक क्लस्टर

राज्य में रबी फसल की तैयारी को लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को नेपाल हाउस में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की रफ्तार बढ़ाई जाए और लाभुकों के घर तक योजनाओं की वास्तविक पहुंच सुनिश्चित की जाए.

Continue reading

सीएम ने विनोद पाण्डेय की माता के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को विधायक कल्पना सोरेन के साथ राज्य समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने श्री पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की.

Continue reading

रामगढ़ः डीसी ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने भारतमाला परियोजना, एनएच-33, रेलवे सहित अन्य सड़क परियोजनाओं की समीक्षा के क्रम में रैयतों को मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

Continue reading

घाटशिला उपचुनावः भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, केंद्रीय मंत्री सहित पूर्व CM भी शामिल

घाटशिला उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के हस्ताक्षर से जारी की गई है.

Continue reading

हजारीबाग जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह से एसीबी ने की पूछताछ

हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह से एसीबी ने पूछताछ की. पूछताछ होने के वजह से कारा विभाग के अधिकारियों से उनका संपर्क नहीं हो पाया था, जिस वजह से उनकी जगह मादेव प्रिया को हजारीबाग जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

Continue reading

दिवाली-छठ को लेकर DGP की समीक्षा बैठक, विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर जोर

आगामी दिपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय, रांची में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध की रोकथाम की प्रशासनिक तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ. इस दौरान फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया.

Continue reading

धनबादः प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व बम बरामद

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरोह के सरगना प्रिंस खान और उसके गुर्गे सैफी उर्फ मेजर द्वारा हाल के दिनों में धनबाद के विभिन्न व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायतें मिल रही थीं.

Continue reading

सीसीएल मुख्यालय में मेगा रक्तदान शिविर, 159 यूनिट रक्त संग्रह

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय में आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 के तहत हुआ.

Continue reading

पलामूः ओबीसी छात्रों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति लंबित, 52 करोड़ रुपये का भुगतान अटका

आवंटन की कमी के चलते 39,498 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अब भी लंबित है. विभाग के अनुसार, लंबित आवेदनों पर करीब 52 करोड़ रुपये का भुगतान होना बाकी है. प्रभारी कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि आवंटन मिलते ही विद्यार्थियों को भुगतान कर दिया जाएगा.

Continue reading

कुड़मियों को एसटी का दर्जा मिला तो होगा उग्र आंदोलन : अजय तिर्की

आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के संयोजक अजय तिर्की ने सिरमटोली सरना स्थल में कहा कि जब-जब कुड़मी एसटी का स्टेटस मांगेगा, तब-तब आदिवासी विद्रोह करने के लिए सड़क पर उतरेंगे. आदिवासी समाज अपने अस्तित्व से समझौता नहीं करता है.

Continue reading

रामगढ़ः भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस सहित 13 अभियुक्त कोर्ट से बरी

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा विश्वास था. न्याय मिलने की उम्मीद भी थी. कोर्ट का फैसला इसका प्रमाण है कि सत्य की हमेशा विजय होती है. इस मामले में धनंजय कुमार पुटूस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. राजेंद्र कुमार ने पैरवी की.

Continue reading

चुनाव से पहले CBI-ED बना भाजपा का चुनावी औजार: सुप्रियो

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ CBI द्वारा चार्जशीट दाखिल किया जाना पूरी तरह से राजनीतिक कदम है.

Continue reading

रांची: डोरंडा में अमेरिका के श्री विष्णु मंदिर की थीम पर बन रहा काली पूजा पंडाल

20 अक्टूबर को काली पूजा है. इसके लिए मेन रोड, डोरंडा समेत विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे है. इस बार डोरंडा में मां काली पूजा में भक्ति, भव्यता और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.

Continue reading

MGM अस्पताल जमशेदपुर के संचालन के लिए अनुश्रवण समिति गठित हो : सरयू राय

मशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को पत्र लिख कर एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के सुचारू परिचालन के लिए एक सक्षम अनुश्रवण समिति गठित करने का आग्रह किया है.

Continue reading

सिमडेगाः कार से 62.62 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मेरून कलर की VERNA कार (नंबर WB 02AC 9494) गांजा लेकर राउरकेला से सिमडेगा के रास्ते बिहार जा रही है. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार से 50 पैकेटों में 62.62 किलो गांजा बरामद किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही