Search

झारखंड न्यूज़

लातेहारः डीसी-एसपी ने आत्मसमर्पण करने वाले 9 नक्सलियों को पुनर्वास पैकेज देने की अनुशंसा

डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई. समिति ने प्रत्यार्पण व पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले 9 नक्सलियों को पुनर्वास पैकेज प्रदान करने की अनुशंसा की.

Continue reading

छठ पर्व की तैयारी तेज़: प्रशासक ने तालाबों का किया निरीक्षण, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

राज्य सरकार के निर्देश और मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन में रांची नगर निगम ने छठ महापर्व की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं. शहर के सभी तालाबों और घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि श्रद्धालु स्वच्छ माहौल में पूजा कर सकें.

Continue reading

धनबादः सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने किया मरीज के थायरोग्लोसल सिस्ट का सफल ऑपरेशन

उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि 54 वर्षीय मरीज कबीर अंसारी लंबे समय से गले में गांठ की समस्या से परेशान थे. उनका सफल ऑपरेशन किया गया.

Continue reading

हाईकोर्ट में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और आउटसोर्सिंग एजेंसी के खिलाफ याचिका

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और उसकी आउटसोर्सिंग एजेंसी JMD Services Pvt. Ltd. के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है. यह याचिका अवधेश कुमार दीपक एवं अन्य 126 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन द्वारा अधिवक्ता चंचल जैन के माध्यम से दाखिल की गई है.  याचिका में कहा गया है

Continue reading

देवघरः नशेड़ी युवकों के हमले में व्यक्ति घायल

देवघर शहर के सलोना तार के पास अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री की जाती है. वहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. जीतेंद्र महतो अपने घर लौटे, तो देखा कि उनके घर के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर पी रहे हैं. उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर युवकों ने उन पर हमला कर दिया.

Continue reading

झारखंड पुलिस ने गिनाई उपलब्धियां: नक्सल विरोधी अभियान में तेजी व साइबर अपराध पर नकेल

Ranchi: झारखंड पुलिस ने वर्ष 2025 में, विशेष रूप से जनवरी से सितंबर माह के दौरान नक्सल अभियान और अगस्त-सितंबर में साइबर अपराध और सामान्य अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई की है. इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी अभियान माईकल राज एस ने मीडिया को बताया कि जनवरी से सितंबर महीने तक नक्सल अभियान के दौरान कुल 157 हथियार बरामद किए गए. जिनमें 58 पुलिस से लूटे गए थे.

Continue reading

आंतरिक नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ियों का झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने किया खुलासा

Ranchi: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) और उसकी अनुषंगी कंपनियों - जेबीवीएनएल, जेयूएसएनएल, जेयूयूएनएल में हाल ही में आयोजित आंतरिक नियुक्ति परीक्षा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने 9 अक्टूबर 2025 को ली गई परीक्षा में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Continue reading

रांची में शुरू हुआ भुंगरू एक्वा लाइन जल संचयन प्रोजेक्ट, गांवों में मिलेगा साफ पानी

रांची जिला में पानी बचाने और गांवों को साफ पानी देने की एक नई पहल शुरू हुई है. सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने भुंगरू एक्वा लाइन जल संचयन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया.

Continue reading

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां ससमय पूरी करें : के रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से पूर्व सभी तैयारियों को ससमय और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.

Continue reading

पांकी : जमीन विवाद में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, मौत

पांकी प्रखंड के झामुमो अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा पर जानलेवा हमला किया गया, जिनसे उनकी मौत हो गई. गांव के कुछ लोगों पर ही जमीन विवाद में उन पर हमला करने का आरोप है.

Continue reading

मेसरा में NCC शिविर का समापन, डीसी ने कैडेटों को सम्मानित किया

जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में आयोजित एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के सीनियर डिवीजन का सप्ताहभर चलने वाला विशेष प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हुआ. समापन समारोह में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

Continue reading

भारत आत्मनिर्भरता की राह पर, स्वदेशी ही राष्ट्र की ताकत : अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को स्थानीय परिसदन में  प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता और स्वदेशी चेतना के माध्यम से विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है.

Continue reading

सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस: सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश

Ranchi: गोड्डा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भाजपा समेत अन्य दलों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच के लिए दायर क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही JMM के नेता पंकज मिश्रा को भी नोटिस जारी किया है.

Continue reading

सारंडा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 15 अक्टूबर को

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट ने सारंडा के Sanctuary घोषित करने की मामले की सुनाई के लिए 15 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश के विनोद चंद्रन की पीठ में होगी. इससे पहले सारंडा मामले पर आठ अक्टूबर को सुनवाई हुई थी.

Continue reading

धनबाद : झरिया में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी, युवती गंभीर रूप घायल

झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित फूसबांग्ला के समीप मंगलवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में ऑटो में सवार 24 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं. घायल युवती की पहचान जमाडोबा जीतपुर निवासी संजू कुमारी के रूप में हुई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही