झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, जमकर गरजे बादल
राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. दिनभर तेज धूप के बाद अचानक दोपहर में आसमान में घने बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गयी है. बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं भी चल रही है. इससे तेज धूप और उमस से लोगों को राहत मिली है. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की थी.
Continue reading