Search

झारखंड न्यूज़

झारखंड के 16 जिलों में पीड़ितों के लिए 10.19 करोड़ की मुआवजा राशि आवंटित

झारखंड के 16 जिलों में पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए 10.19 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है. यह राशि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विक्टिम कंपंसेशन स्कीम के तहत जारी की गई है.

Continue reading

बाबूलाल ने आदिवासी बेटियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल, कहा-डर के साये में जी रहीं

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरीडीह में एक आदिवासी बेटी के अपहरण की घटना पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि 8 दिन तक लापता रहने के बाद लड़की मिली, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही कोई सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है.

Continue reading

डीजीपी अनुराग गुप्ता को मिलेगा प्रोविजनल पे-स्लीप

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को प्रोविजनल पे-स्लीप मिलेगा. महालेखाकार ने इससे संबंधित आदेश और पे-स्लीप जारी कर दिया है. हालांकि इसमें शर्त यह है कि कोर्ट का फैसला अगर अनुराग गुप्ता के खिलाफ आता है, तो वेतन की रिकवरी की जायेगी.

Continue reading

खनन घोटाला :  मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी ने ED से जब्त सामान वापस मांगा, याचिका दायर

साहिबगंज में अवैध खनन के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी सुनील यादव ने रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की है. अपनी याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया है कि ED द्वारा उनके घर से जो सामान जब्त किए गए हैं, वह उन्हें वापस दिए जाए. क्योंकि एजेंसी ने जो सामान जब्त किए हैं, वह रोजमर्रा की जरूरी चीजें हैं.

Continue reading

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर रांची में जागरूकता मैराथन का आयोजन

हर साल 26 जून को पूरी दुनिया में नशा उन्मूलन दिवस यानी अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर झारखंड सरकार ने रांची के मोरहाबादी मैदान से से अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य जागरूकता मैराथन का आयोजन किया.

Continue reading

गिरिडीह : पत्नी की हत्या कर भाग रहे पति को पीट-पीटकर मार डाला

जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. बुधवार की देर रात पत्नी की हत्या कर भाग रहे पति की पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के लुकईया गांव की है. मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी जीतवाहन उरांव व मुफ्फसिल थाना प्रभारी  श्याम किशोर महतो पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लिया.

Continue reading

झारखंड में 64 इंस्पेक्टर बने डीएसपी

झारखंड में पुलिस विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने 64 पुलिस इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत कर दिया है.

Continue reading

देवघर श्रावणी मेले में सुरक्षा समेत बिजली की रहेगी समुचित व्यवस्था

संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल ने कहा कि सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरिया मार्ग में पड़ने वाले सभी जिलों का प्रशासन आपसी समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें.

Continue reading

राज्यपाल ने दिल्ली में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत सुबह थोड़ी चिंताजनक थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है

Continue reading

पेसा नियमावली पर हाईकोर्ट में सुनवाई,अधिकारियों को पांच अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश

हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को अवमानना का नोटिस जारी किया है. बुधवार को आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की गयी.

Continue reading

संवर जायेगी रांची की सूरत, चारों ओर बनेंगे फ्लाइओवर, जानें,  कहां कहां बनेंगे फ्लाइओवर

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परामर्शी एजेंसियों और पथ निर्माण विभाग के फील्ड सर्वे डिवीजन एडवांस प्लानिंग सीडीओ द्वारा योजनाओं का खाका तैयार कर लिया है. इन योजनाओं के खाका के प्रारूप का थ्री डी प्रस्तुतिकरण प्रधान सचिव सुनील कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

Continue reading

चाईबासाः छात्र की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को दिन भर पश्चिमी सिंहभूम जिला के आनंदपुर बाजार को बंद रखा.

Continue reading

डॉ संजय कुमार सिंह बने रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रभारी

झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के आदेश पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार सिंह को परीक्षा नियंत्रक प्रभारी नियुक्त किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही