Search

झारखंड न्यूज़

Jharkhand T20 League : कोयलांचल सुपर किंग्स ने धनबाद डायमंड्स को दी करारी शिकस्त

Ranchi : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मुकाबले में कोयलांचल सुपर किंग्स ने धनबाद डायमंड्स को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. इस मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 17-17 ओवर कर दी गई थी.

Continue reading

Hazaribagh News: योग दिवस पर VBU में किया जाएगा सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार 21 जून को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है Yoga for healthy ageing अर्थात स्वस्थ जीवन के लिए योग.

Continue reading

Giridih News : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 क्विंटल जावा महुआ व 400 लीटर शराब नष्ट

उत्पाद विभाग व गिरिडीह मुफ्फसिल थाना की टीम ने गडरमा ल जोभी गांव में छापेमारी कर कई अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त की. इन भट्ठियों से करीब 9 क्विंटल जावा महुआ व 400 लीटर तैयार शराब नष्ट की गई.

Continue reading

फनफनाये इरफान अंसारी बोले- आरजेडी से बड़ी गद्दार पार्टी कोई नहीं

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में आरजेडी से बड़ी "गद्दार" कोई पार्टी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी अपनी गलतियों को छिपाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही है. इससे कांग्रेस पार्टी आहत है. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट हैं और दोनों दलों के पास सरकार चलाने के लिए पर्याप्त विधायक हैं.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद CM हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना

झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की दोपहर दिल्ली रवाना हो गए. झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ था. नतीजों में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बैजनाथ राम विजयी रहे.

Continue reading

Jamtara News : नारायणपुर के नए बीडीओ कमलेश कुमार दास ने पदभार संभाला

नारायणपुर प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में कमलेश कुमार दास ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. प्रभारी बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता ने उन्हें चार्ज सौंपा.

Continue reading

कांग्रेस अब के. राजू के बचाव में उतरी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा ने किया पोस्ट

Ranchi: कांग्रेस कोटे की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस प्रभारी के राजू के बचाव में उतरी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि कुछ लोग हमारे आदरणीय झारखंड प्रभारी श्री के. राजू पर अनर्गल और भ्रामक टिप्पणियां कर रहे हैं. शायद उन्हें यह जानकारी नहीं है कि के. राजू का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है.

Continue reading

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस पर डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

समहारणालय में शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे.

Continue reading

Saraikela News : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचे थे. डीसी ने एक-एककर सभी की समस्याएं सुनीं. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. डीसी ने अन्य मामलों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जांच कर त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया.

Continue reading

आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल को राजनीतिक अधिकारों की सुरक्षा पर सौंपा ज्ञापन

Ranchi: वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित लोकसभा और झारखंड विधानसभा परिसीमन के दौरान अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक अधिकारों और आरक्षित सीटों के सुरक्षा की मांग की. गुरूवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, भारत और आदिवासी छात्र संघ, झारखंड के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया.

Continue reading

Jamshedpur News: डिमना चौक से हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने डिमना चौक के पास से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक के पास एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है.

Continue reading

Jharkhand : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता फॉर्म भरकर करें जमा

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और हस्ताक्षरित फॉर्म के साथ उनका नवीनतम रंगीन फोटो संग्रहित करेंगे.

Continue reading

NEET (UG)परीक्षा को लेकर चाईबासा में DC व SP की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2026 के सफल,शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर लेकर शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

Continue reading

रांची में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की समीक्षा बैठक, बिजली वितरण सुधार व स्मार्ट मीटरिंग पर दिया जोर

Ranchi : केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को रांची में झारखंड सरकार के साथ बिजली एवं शहरी विकास क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में राज्य के शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और बिजली क्षेत्र से जुड़े सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही