Search

झारखंड न्यूज़

JPSC विवाद पर सियासत गरमाई, AJSU ने CBI-ED से जांच की मांग की

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित अनियमितताओं की सीआईडी जांच और अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है. आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता लंबोदर महतो और देवशरण भगत ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर जेपीएससी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading

Bokaro News : 20 सूत्री मांग को लेकर किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला कमेटी ने बुधवार को  संयुक्त किसान मोर्चा  ने किसान और खेत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित 20 सूत्री मांगपत्र उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया.

Continue reading

डॉक्टर कुर्रतुल्लाह फिर बने NPU के वित्त अधिकारी

डॉक्टर कुर्रतुल्लाह को फिर से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (पलामू) का वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्होंने अपरिहार्य कारणों से इसपर से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद कुलपति दिनेश कुमार सिंह ने राज्यपाल की अनुमति के बिना ही अपने स्तर से विमल कुमार सिंह को वित्त अधिकारी नियुक्त कर दिया था.

Continue reading

JPSC कार्यालय में CID रेड के बाद छात्रों का अल्टीमेटम, जांच में लीपापोती हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय में सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी के बाद अब अभ्यर्थी भी आर-पार के मूड में आ गए हैं. परीक्षा में अनियमितता को लेकर जेएलकेएम (JLKM) नेता देवेंद्रनाथ महतो और जेपीएससी अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है.

Continue reading

इरफान अंसारी का भाजपा को खुला चैलेंज, बोले- कांग्रेस कार्यालय आए तो डंडा चलेगा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि उसकी नैतिकता खत्म हो चुकी है और उसने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं. डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि आज देश के युवा और छात्राएं न्याय मांग रहे हैं.

Continue reading

Adityapur News : बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से चेन छीनकर फरार

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला के गले से सोने की चेन स्नैचिंग की घटना हुई. यह घटना भाटिया बस्ती स्थित नायक होटल के पास सुबह करीब 7:09 बजे हुई. इस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट कर मौके से फरार हो गए. पीड़ित महिला कि पहचान बबिता देवी के रूप में हुई है.

Continue reading

JPSC की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी का बयान, CBI से करायें जांच

विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बयान जारी कर कहा है कि जेपीएससी की सीआईडी जांच एक दिखावा है. मरांडी ने सीआईडी जांच को शराब घोटाले की जांच जैसा छलावा बताते हुए सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से करायी जाये. बाबूलाल मरांडी ने बयान में कहा है कि JPSC मामले की जांच केवल दिखावा है.

Continue reading

Jharkhand News : नौ महीने में शीर्ष पदों पर बैठे चार अफसरों का इस्तीफा

राज्य में पिछले नौ महीने के दौरान शीर्ष पदों पर बैठे चार अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है. इनमें से दो के इस्तीफे का कारण संस्थान में सीआईडी की जांच से संबंधित है. जबकि शीर्ष पदों पर बैठे दो लोगों के इस्तीफे का कारण अब तक रहस्य बना हुआ है.

Continue reading

730 करोड़ का GST घोटाला :  कारोबारी विक्की भालोटिया की बेल पर HC ने सुरक्षित रखा फैसला

730 करोड़ के जीएसटी घोटाला मामले में जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया उर्फ अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया.

Continue reading

Education News : संत जेवियर्स कॉलेज के NCC कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा

संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने तिरंगा दिवस के अवसर पर आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से बुधवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से तिरंगा यात्रा निकाली.

Continue reading

Latehar News : 7 दिनों से हॉस्टल से लापता किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं

Latehar : जिले के सदर थाना क्षेत्र के डीही (मुरूप) ग्राम के रहने वाले संतोष ठाकुर का 14 साल का बेटा पिछले सात दिनों से अपने हॉस्टल से लापता है. वह रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. लापता बेटे की पहचान राजनाथ ठाकुर के रूप में हुई है. वह 16 जुलाई को अपने हॉस्टल से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गया था. उसके बाद से वह नहीं लौटा है. जिसके बाद हॉस्टल प्रबंधन ने इसकी जानकारी परिजनों की दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Continue reading

अब रामगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, SP को बांग्ला में आया मेल, पुलिस अलर्ट

झारखंड में कोर्ट और पोस्ट ऑफिस को आए दिन बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. इस बार रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एसपी को ईमेल के जरिये यह धमकी दी गई है. मेल भेजने वाले ने बंग्ला भाषा में धमकी भरा मैसेज भेजा है.

Continue reading

Ranchi News :  चलते ऑटो से मोबाइल छिनतई, युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है. यहां उच्चके ने मेला जा रहे युवक से चलते ऑटो में मोबाइल छीनकर फरार हो गए. इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Continue reading

JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा राजभवन पहुंचा, स्वीकार करने का आदेश एक-दो घंटे में

झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते का इस्तीफा राजभवन पहुंच गया है. राज्यपाल सचिवालय में उसे स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. एक से दो घंटे के अंदर उनका इस्तीफा स्वीकार करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया जायेगा.

Continue reading

Ranchi News : जमीन कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या, घर पर खून से लथपथ मिला शव

रांची के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जमीन कारोबारी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है. उनका शव बुधवार की सुबह घर के अंदर से बरामद किया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही