Search

झारखंड न्यूज़

Jharkhand News: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर बनने का मौका, 56 पदों पर सीधी बहाली

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 56 खाली पदों पर संविदा के आधार पर बहाली का फैसला किया है. इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.

Continue reading

SRFTI के साथ मिलकर झारखंड के युवाओं को मिलेगा बड़े पर्दे तक पहुंचने का मौका : हेमंत सोरेन

Ranchi : झारखंड के कलाकारों और फिल्म उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDC) और कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के बीच समझौता हुआ. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे. सरकार का कहना है कि इस समझौते से राज्य के युवाओं को फिल्म और मीडिया के क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

Continue reading

Dhanbad News: एयरपोर्ट-एम्स की मांग को लेकर एक मंच पर जुटे जनप्रतिनिधि

कोयलांचल के समग्र विकास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, एयरपोर्ट, रेल संपर्क और आधारभूत संरचना के विस्तार की मांग को लेकर बुधवार को धनबाद विकास मंच के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया.

Continue reading

Saraikela News : बोलाईडीह हत्या कांड में फरार 5वां आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह में हुई हत्या मामले में फरार आरोपी शिबू गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह गम्हरिया के जगन्नाथपुर का रहने वाला है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. हत्या की वारदात 18 जुलाई को हुई थी.

Continue reading

DSPMU में सीट कटौती पर विवाद गहराया, VC कार्यालय के बाहर छात्र संगठनों व शिक्षकों में आमना-सामना

DSPMU में सीट कटौती को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है. बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सीटों की संख्या बढ़ाने तथा विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग की.

Continue reading

jharkhand : अपराध अनुसंधान विभाग की कर्मचारी गृह निर्माण समिति ने 31 एकड़ जमीन बेचने का किया एकरारनामा

Ranchi : अपराध अनुसंधान विभाग, कर्मचारी गृह निर्माण स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, डोरंडा रांची से जुड़ा एक मामला सामने आया है. समिति की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मौजा आनंदी थाना ओरमांझी में लगभग 31 एकड़ 03.4 डिसमिल जमीन की खरीद की गई थी. इसके बाद समिति की आमसभा में बहुमत के आधार पर उक्त जमीन को बेचने का निर्णय लिया गया.

Continue reading

Jamshedpur News : केनरा बैंक से 1.10 करोड़ के गोल्ड लोन का सोना गायब! जांच में जुटी पुलिस

मानगो स्थित केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा से गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखा गया करीब 1.10 करोड़ रुपये का सोना गायब होने का मामला सामने आया है. बैंक प्रबंधन की शिकायत पर आजादनगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है.

Continue reading

BJP का कांग्रेस ऑफिस घेराव नाकामियों से ध्यान भटकाने की कोशिश : कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के पार्टी कार्यालय घेराव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने कहा है कि यह आंदोलन नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है.

Continue reading

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत अन्य परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है.

Continue reading

Jamshedpur News : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कमेटी ने सुनीं छात्रों समस्याएं

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी छात्रों की गूंज अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने जमशेदपुर में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया

Continue reading

BREAKING: 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता, TDPL मैनेजर अभय तिवारी गिरफ्तार

Ranchi: गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को CID ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि सरकारी नौकरी में आने से पहले वह TDPL कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था और JSSC-JPSC की कई परीक्षाओं में सफलता हासिल की.

Continue reading

हाइवा की अवैध नीलामी मामला : वाहन मालिक को 3 लाख रुपये मुआवजा देने का HC का आदेश

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने अशोक सिंह के मामले में फैसला सुनाते हुए सरकार को आदेश दिया कि वह याचिकाकर्ता को उसका ट्रक (हाइवा) दो सप्ताह के भीतर लौटाए और 3 लाख रुपये मुआवजे का भुगतान भी करे. यदि याचिकाकर्ता या हस्तक्षेपकर्ता अतिरिक्त मुआवजा चाहते हैं तो वे सक्षम न्यायालय में स्वतंत्र रूप से दावा कर सकते हैं. कोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दी.

Continue reading

Bokaro News : पीसीसी/एलएसी की बैठक, 14 मामलों पर लिए गए अहम निर्णय

बुधवार को उपायुक्त सह-क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा, अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पीसीसी/एलएसी की बैठक आयोजित की गई.बैठक में कुल 14 मामलों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया.

Continue reading

Dhanbad News : सोनारडीह केबिन के समीप रेलवे ट्रैक के पास बना गोफ, हड़कंप

धनबाद-चंद्रपुरा (डीसी) रेलखंड पर सोनारडीह कैबिन के समीप रेलवे ट्रैक से महज चार मीटर की दूरी पर अचानक भू-धंसान हुई और बड़ा गोफ बन गया. खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया.

Continue reading

बैरिकेडिंग तोड़ी, पोस्टर लगाया, पुलिस ने संयम बरती, बैकफुट पर बीजेपी

जेपीएससी घेराव कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. जेपीएससी कार्यालय के गेट पर पहुंच गये. वहां पोस्टर लगा दिया. फिर कांग्रेस पार्टी के दफ्तर को घेरने पहुंच गये. लेकिन सरकारी निर्देश और रांची पुलिस के अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की सूझबुझ ने भाजपा को बैकफुट पर ला दिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही