Search

झारखंड न्यूज़

लातेहार: राजद ओबीसी पिछड़ा प्रकोष्ठ ने बाबा साहेब की मनाई जयंती

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लातेहार जिला अध्यक्ष बलराम प्रसाद के नेतृत्व में शहर के एक नीजि होटल में मनाया गया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलराम प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं.

Continue reading

झारखंड में अटकी शहरी परियोजनाओं को पटरी पर लाने की तैयारी, PPP मॉडल से तकनीकी बाधा होगी दूर

झारखंड सरकार ने वर्षों से लंबित शहरी विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए नई पहल शुरू की है. नगर विकास विभाग ने अब इन योजनाओं को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई है, ताकि वित्तीय और तकनीकी बाधाओं को दूर किया जा सके.

Continue reading

डॉ अंबेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया: उपायुक्‍त

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अंबेडकर जयंती के मौके पर विवेकानंद पार्क, चन्दनदीह में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी.

Continue reading

पलामू : अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी रहे नदारद, वित्त मंत्री हुए नाराज

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अंबेडकर पार्क, मेदिनीनगर में अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ पलामू व अन्य संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया.

Continue reading

धनबाद : अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, टाटा स्टील ने लिया संकल्प

टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में मंगलवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 का शुभारंभ गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया

Continue reading

रामगढ़: आस्था और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया मंडा पूजा

रामगढ़ नगर परिषद अंतर्गत कुसुम टोला, कैथा में आयोजित पवित्र मंडा पूजा कार्यक्रम में जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल शामिल हुए. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि “मंडा पूजा जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं.

Continue reading

साहिबगंज: यज्ञ मेला में फायरिंग, खिलौना दुकानदार गंभीर रूप से घायल

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक के पास यज्ञ मेला का आयोजन किया गया था. इस दौरान रात के 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में 19 वर्षीय शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

रामगढ़: खेल ही बच्चों के भविष्य की नींव, मोबाइल से दूरी जरूरी—राजीव जायसवाल

जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत मुरुडीह गांव स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को झूला एवं विभिन्न खेल सामग्री के उद्घाटन किया गया. सांसद मनीष जायसवाल के रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह युवा नेता राजीव जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

Continue reading

रामगढ़ : पीवीयूएनएल में बाबा साहेब की 135 वीं जयंती मनाई गयी

पीवीयूएनएल पतरातु के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 135वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया.

Continue reading

रांची : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है कि महिला 8 महीने की गर्भवती थी. महिला ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

Continue reading

बाबा साहेब के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं: हरिशंकर यादव

मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि बाबा साहेब के पद चिन्‍हों पर चल कर ही उन्‍हें सच्‍ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है.

Continue reading

लातेहार : डॉ अंबेडकर सामाजिक न्‍याय के पैरोकार थे: महेश सिंह

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर जिला मुख्‍यालय के अमवाटीकर मोड़ पर रविदास महासभा के तत्‍वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Continue reading

रांची महानगर कांग्रेस की नई कमेटी की पहली बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर

रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की नई टीम की पहली बैठक आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक महानगर अध्यक्ष कुमार राजा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नई कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे.

Continue reading

बोकारो : JMM जिला अध्यक्ष पर दूसरी शादी करने का आरोप, SP ऑफिस पहुंची पत्नी व बेटियां

बोकारो में एक पारिवारिक विवाद ने सामाजिक मर्यादाओं और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी पर उनकी पत्नी और बेटियों ने दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है.

Continue reading

पेंशन भुगतान मामला: लोक अदालत का अवॉर्ड लागू करने व बकाया राशि पर 6% वार्षिक ब्याज देने का HC का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने लघु सिंचाई विभाग के पूर्व कर्मचारियों की पेंशन एवं अन्य लाभ भुगतान से संबंधित अपील (LPA) पर फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट की पीठ ने नेशनल लोक अदालत के अवॉर्ड को लागू करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही