Search

झारखंड न्यूज़

मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के दुकानदारों को 1 माह में पुनर्वासित करने का HC ने दिया आदेश

रामगढ़ स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के आसपास के प्रार्थियों (दुकानदारों) को एक माह में पुनर्वासित करने से संबंधित मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में हाईकोर्ट कि न्यायमूर्ति आनंदा सेन  की कोर्ट ने प्रार्थियों को एक माह के भीतर पुनर्वासित करने का निर्देश दिया.

Continue reading

झारखंड ट्रेजरी फर्जी निकासी: अजय शाह ने सीबीआई जांच की मांग उठाई

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में ट्रेजरी से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आ रहा है और इससे वित्तीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. अजय शाह ने बताया कि बोकारो में एक अकाउंटेंट ने फर्जीवाड़ा कर रिटायर हो चुके कांस्टेबल के नाम पर पैसे निकाल लिए.

Continue reading

रामगढ़: डीएवी बरकाकाना में मनाया गया विश्व कला दिवस, लिओनार्दो द विंची को किया गया याद

डीएवी बरकाकाना में विश्व प्रसिद्ध चित्रकार, वैज्ञानिक शोधकर्ता एवं विचारक लिओनार्दो द विंची के जन्मदिन के अवसर पर यूनेस्को द्वारा समर्थित विश्व कला दिवस मनाया गया.

Continue reading

रांची : मोबाइल छिनतई मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने मोबाइल छिनतई के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों का नाम मोहम्मद इमरान और मोहम्मद एहसान है. गिरफ्तार दोनों अपराधी हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले है.

Continue reading

मुंबई में झारखंड भवन निर्माण का रास्ता साफ, वाशी में 63.65 डिसमिल जमीन आवंटित

मुंबई में झारखंड भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. नवी मुंबई के वाशी इलाके में 63.65 डिसमिल जमीन राज्य सरकार को मिल गई है. जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है.

Continue reading

गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने की तैयारी, स्मार्ट सिटी ग्रिड से जुड़ेंगे हटिया व तुपुदाना सबस्टेशन

Ranchi: रांची में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और मई-जून में इसके और तेज होने की संभावना है. इसे देखते हुए जेबीवीएनएल रांची सर्किल ने बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए अहम फैसला लिया है. हटिया ग्रिड से जुड़े हटिया और तुपुदाना सबस्टेशन की 33 केवी लाइन को अब स्मार्ट सिटी में बने 189 मेगावाट क्षमता वाले जीआईएस ग्रिड से जोड़ा जाएगा.

Continue reading

रांची : विनायका अस्पताल में बिल को लेकर विवाद, परिजन व डॉक्टर के बीच हुई मारपीट

जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित विनायका अस्पताल में परिजन और डॉक्टर के बीच बिल को लेकर मारपीट हुई है. जानकारी के अनुसार, अस्पताल के बिल को लेकर परिजन और डॉक्टर के बीच बहस हुई. देखते ही देखते बात बढ़ गई और हाथापाई शुरू हो गई.

Continue reading

सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मिसिर बेसरा के दस्ते से आमना-सामना

चाईबासा के सारंडा जंगल में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जानकारी के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों का सामना नक्सलियों से हो गया. पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की.

Continue reading

फर्जी निकासी मामले में गिरफ्तार मुनिंद्र कुमार को महंगी शराब की लत

वेतन मद से फर्जी निकासी मामले में गिरफ्तार मुनिंद्र कुमार को महंगी शराब पीने की आदत थी. वह दफ्तर में भी शराब पीता था. फर्जी निकासी में उसका सहयोगी संजीव कुमार उसे उठाकर घर पहुंचाता था. वित्तीय वर्ष के अंतिन दिम मुनिंद्र दफ्तर में ही शराब पीकर गिर गया था. बाद में संजीव उसे उठा कर घर ले गया.

Continue reading

मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय धरने पर बैठे

झारखंड में मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज हो गया है. लंबित मांगों को लेकर कर्मी आज (15 अप्रैल) और कल (16 अप्रैल) को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री, विभागीय सचिव और मनरेगा आयुक्त के आवास के समक्ष धरने पर बैठे हैं.

Continue reading

ग्रामीण विकास घोटाले के आरोपी कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने किया सरेंडर

ग्रामीण विकास घोटाले के आरोपी कार्यापलक अभियंता संतोष कुमार ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सरेंडर कर दिया. ईडी ने पिछले दिनों ग्रामीण विकास घोटाले में संतोष कुमार सहित 14 इंजीनियरों के खिलाफ Prisecution Complain दायर की थी.

Continue reading

रांची के मांडर से हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र से तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.  जानकारी के अनुसार, मांडर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ जंगल गए हैं. इसके बाद पुलिस की टीम में छापेमारी की और हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया.

Continue reading

मेडिकल छात्रा रेपकांड : तीन आरोपियों से पूछताछ जारी, फरार सदाब की तलाश में पुलिस

रांची में बीते 9 अप्रैल को मेडिकल छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दानिश, फवाद और ओली विश्वकर्मा शामिल हैं.  फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और सदाब के बारे में जानकारियां जुटा रही है. सदाब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है.

Continue reading

कोडरमा में 7 वर्षीय मासूम की हत्या, कुएं से शव बरामद, इलाके में आक्रोश

जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियावर गांव में एक 7 साल के बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. मृतक की पहचान पवन यादव के बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही