Search

झारखंड न्यूज़

जामताड़ा : नारायणपुर में कानूनी जागरूकता शिविर, बाल विवाह रोकथाम पर विशेष जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) जामताड़ा एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार बुधवार को नारायणपुर प्रखंड में दो अलग-अलग स्थानों पर कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया. ये शिविर बुधुडीह मोड़ तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय चैनपुर बोर्ड में लगाए गए, जहां ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को मुफ्त कानूनी सलाह एवं परामर्श प्रदान किया गया.

Continue reading

पलामू : घर में लगी आग से लाखों का नुकसान, शादी से पहले परिवार पर संकट

जिले में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. सोमवार  की रात चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पनेरीबांध में दिलीप पाठक के घर में आग लग गई थी. आगजनी में उनका घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. उनके यहां बेटी की शादी होने वाली थी, जिससे परिवार को भारी नुकसान और सदमा झेलना पड़ा.

Continue reading

परीक्षा कल से, मगर एडमिट कार्ड में गलती सुधरवाने का मौका सिर्फ आज

Ranchi: डिप्लोमा-इन-फार्मेसी के शैक्षणिक सत्र 2024-26 के पहले वर्ष की परीक्षा 16 अप्रैल से होगी. परीक्षा समिति द्वारा इससे संबंधित आदेश जारी किया जा चुका है. साथ ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. परीक्षा समिति द्वारा जारी एडमिट कार्ड में कई गलतियां है. किसी परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड में रोल नंबर नहीं है तो किसी में रजिस्ट्रेशन नंबर गायब है.

Continue reading

दहेज हत्या: पति, सास-ससुर और देवर दोषी करार, सजा के बिंदु पर सुनवाई कल

Ranchi: वर्ष 2021 के दहेज हत्या मामले में महिला के पति,सास, ससुर और देवर को अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने दोषी ठहराया है. इनकी सजा के बिंदु पर गुरुवार को सुनवाई होगी. कोर्ट ने जिन्हें दोषी ठहराया है, उनमें महिला के पति शीतल साहू, सास शीला देवी, ससुर रामचंद्र साहू और देवर सुजीत साहू शामिल है.

Continue reading

गोमिया : लोन दिलाने का झांसा देकर 56 महिलाओं से 46 लाख की ठगी, दंपती रफूचक्कर

गोमिया प्रखंड के सुदूरवती चुट्टे पंचायत स्थित चुट्टे गांव में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. गांव के ही एक दंपती पर 56 महिलाओं के नाम पर करीब 46 लाख रुपये का लोन निकलवाकर राशि हड़पने का आरोप है. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

Continue reading

धनबाद : बिजली के खंभे में लगी आग, बाइक क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

शहर के विनोद मार्केट के समीप बिजली के खंभे में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया.

Continue reading

IIIT रांची में सेलेस्टियो 3.0 का समापन, तकनीकी व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का दिखा संगम

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची  में आयोजित तीन दिवसीय़ ‘सेलेस्टियो 3.0’ कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया.यह कार्यक्रम एआरटीटीसी, बीएसएनएल परिसर में हुआ था

Continue reading

जामताड़ा : बच्चों की फर्जी हाजिरी बनाकर MDM राशि निकासी में कार्रवाई शुरू,शिक्षक का वेतन रोका

Jamtara: जामाताड़ा नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपापुर में फर्जी हाजिरी बनाकर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की राशि निकासी के मामले में विभाग ने सख्ती दिखायी है. साथ ही जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीचंद यादव पर आरोप है कि उन्होंने बच्चों की वास्तविक उपस्थिति से अधिक संख्या दर्शाकर मिड डे मील (MDM)  की राशि की निकासी की.

Continue reading

रामगढ़ : JPSC परीक्षा की तैयारियों को लेकर DC-SP ने की बैठक, दिए सख्त निर्देश

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आगामी 19 अप्रैल को होना है. परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है.

Continue reading

पलामू : पति से विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित ताबर गांव से  एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Continue reading

रामगढ़ : जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

डीआरडीए सभागार में बुधवार को  ‘स्कूल रूआर-2026’ के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

Continue reading

बच्चों को खेल के मैदान से जोड़ें, तभी होगा सर्वांगीण विकास : राजीव जायसवाल

जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत चोकरबेड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में झूले एवं खेल सामग्री का उद्घाटन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने फीता काटकर झूले एवं खेल उपकरणों का विधिवत उद्घाटन किया.

Continue reading

AI से घबराने की नहीं बल्कि उसे समझकर अपनाने की जरूरत है: दीपिका पांडेय

Ranchi: आधुनिक दौर में तकनीक को कार्य का सहायक बताते हुए झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से घबराने की नहीं, बल्कि उसे समझकर अपनाने की जरूरत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक काम को आसान बना सकती है, लेकिन कभी भी मनुष्य का स्थान नहीं ले सकती.

Continue reading

DSPMU में एक व्यक्ति, एक पद की मांग को लेकर छात्रों का धरना, भूख हड़ताल

DSPMU में प्रशासनिक पदों के असमान वितरण और विभिन्न छात्र समस्याओं को लेकर छात्र संगठनों ने एक दिवसीय धरना और भूख हड़ताल कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही