Search

झारखंड न्यूज़

रांची में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी इरफान गिरफ्तार

राजधानी रांची में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान बताया जा रहा है. वह पेशे से वैन ड्राइवर है और हिंदपिढ़ी का रहने वाला है.

Continue reading

बोकारो युवती लापता केस में हाईकोर्ट की टिप्पणी : SP-DIG को क्यों नहीं निलंबित किया गया?

झारखंड हाई कोर्ट ने बरामद कंकाल  का DNA सैंपल जांच केंद्र सरकार के कोलकाता फॉरेंसिक लैब में करने का  आदेश  दिया है. सरकार से 2 सप्ताह में  DNA जांच की  रिपोर्ट मांगी है. बरामद कंकाल पोस्टमार्टम रिम्स में करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक :  20 आरोपियों की बेल पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

त्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 20 आरोपियों की जमानत याचिका पर AJC योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.  मामले में कोर्ट ने केस डायरी मांगी है. अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी.

Continue reading

दहेज हत्या : महिला के पति, सास, ससुर व देवर को आजीवन कारावास, 10-10 हजार का जुर्माना भी

साल 2021 के दहेज हत्या मामले में महिला के पति, सास, ससुर और देवर को अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. सभी पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है.  कोर्ट ने जिन्हें सजा सुनाई है, उनमें महिला के पति शीतल साहू, सास शीला देवी, ससुर रामचंद्र साहू और देवर सुजीत साहू शामिल हैं.

Continue reading

गढ़वा : बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया गांव में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक पर सड़क किनारे खड़े दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Continue reading

पलामू : ऑटो और बाइक की टक्कर में दो की मौत

जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बुधवार रात करीब 8 बजे ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे  में दो लोगों की जान चली गई.

Continue reading

राहुल सिंह गैंग का दावा, बेरोजगार युवाओं को काम दे सकता हूं, लेकिन अपराध की राह नहीं चाहता

झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर अपराधी राहुल सिंह गैंग के कथित प्रेस बयान ने नई बहस छेड़ दी है. बयान में दावा किया गया है कि एक ही दिन में 400 से 500 युवाओं ने फोन कर काम दिलाने की गुहार लगाई.

Continue reading

गिरिडीह  :  डुमरी टोल प्लाजा के पास तीन ट्रक आपस में भिड़े, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

जिले के डुमरी में टोल प्लाजा के पास तीन ट्रकों की भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दो ट्रकों में आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

वर्दी पहनते ही क्यों बदल जाती है जुबान, सेवा ही लक्ष्य का नारा और लोगों के लिए गालियां

Ranchi : सेवा ही लक्ष्य का नारा देने वाली झारखंड पुलिस के व्यवहार को लेकर हाल के दिनों में कई सवाल खड़े होने लगे हैं. क्या पुलिस की ट्रेनिंग में गाली देना सिखाया जाता है? क्या वर्दी पहनते ही कुछ अधिकारियों के लहजे में गर्मी आ जाती है? क्या बिना गाली दिए बात करना मुश्किल हो गया है? सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो-वीडियो में कथित तौर पर कुछ पुलिसकर्मी फरियादियों और आम नागरिकों से तीखी और आपत्तिजनक भाषा में बात करते सुनाई दे रहे हैं, लोगों का कहना है कि कई मामलों में फरियादी मदद की उम्मीद लेकर थाने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें सख्त और कभी-कभी अभद्र भाषा का सामना करना पड़ता है.

Continue reading

ECL के मुकाबले BCCL का कोयला महंगा, घटती बिक्री से उबरने के लिए 600 प्रति टन तक का ऑफर

सरकार द्वारा कोयले पर टैक्स बढ़ाने की वजह से बीसीसीसएल से कोयला खरीदना ईसीएल के मुकाबले मंहगा हुआ है. पश्चिम बंगाल के ईसीएल के मुकाबले झारखं के बीसीसीएल का कोयला 842 रुपये प्रति टन मंहगा है. इससे बीसीसीएल के कोयले की बिक्री में तेजी से गिरावट आ रही है. इस स्थिति से उबरने के लिए बीसीसीएल ने प्रति टन 100-600 रुपये की छूट की घोषणा की है.

Continue reading

जमशेदपुरः बहरागोड़ा में नदी किनारे संदिग्ध सिलेंडर बम मिला, द्वितीय विश्व युद्ध का होने का अनुमान

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम ((जमशेदपुर) जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में संदिग्ध सिलेंडरनुमा बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला बरागाड़िया पंचायत के पानीपीड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे का बताया जा रहा है, जहां बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने संदिग्ध वस्तु देखी.

Continue reading

धनबाद में अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनीष सिंह को मारी गोली, गंभीर

Dbanbad: धनबाद के शक्ति चौक के पास अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनीष सिंह पर फायरिंग की. अपराधियों की गोली से मनीष सिंह घायल हो गये. उनके सीने में गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

Continue reading

भाजपा ने उत्पाद सिपाही व JSSC परीक्षा की CBI जांच की मांग की, गड़बड़ी के लगाए आरोप

झारखंड भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में हटिया विधायक नवीन जायसवाल और प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने राज्य सरकार पर परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी का आरोप लगाया.

Continue reading

बड़ी खबर : JTET के लिए अब नई नियमावली बनेगी

Ranchi : जेटेट के लिए बनी नयी नियमावली को सरकार ने रद्द कर दिया है. अब नई नियमावली बनेगी. जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में दो मंत्रियों द्वारा जेटेटे के लिए भोजपुरी, मगही और अंगिका समेत कई भाषाओं को शामिल नहीं करने का मामला उठाया. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई नियमावली को रद्द करने का फैसला लिया.

Continue reading

जादुगोड़ा: यूसिल के CISF ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत

यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्नि शमन विभाग ने (14-20  अप्रैल) तक आयोजित राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की. कार्यक्रम में कमांडेंट तारा चंद, डिप्टी कमांडेंट निलेश कुमार गौर व CISF के अग्निशमन विभाग के प्रभारी बलविंदर सिंह ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही