Search

झारखंड न्यूज़

जामताड़ा: अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत, मामला दर्ज

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मालवा गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 41/26 में बुधवार को धारा 281/106(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Continue reading

चैंबर ऑफ कॉमर्स व बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. इसी क्रम में बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर सहमति बनी है.

Continue reading

गोड्डा भूमि अधिग्रहण मामले की हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका स्वीकृत

झारखंड हाईकोर्ट की एकल पीठ ने गोड्डा जिले में अदानी पावर लिमिटेड के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए 1363 एकड़ कृषि भूमि के अधिग्रहण को चुनौती देने वाली याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया. अब इस मामले की आगे की सुनवाई निर्धारित की जाएगी.

Continue reading

धनबाद: केंदुआडीह में भू-धंसान से दहशत, मेयर संजीव सिंह ने हालात का लिया जायजा

धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह क्षेत्र में अचानक हुए भू-धंसान ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. सड़क के धंसने के साथ-साथ आसपास के कई घरों में दरारें आने की खबर से लोग सहमे हुए हैं. घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों में भी हड़कंप मच गई.

Continue reading

पश्चिमी सिंहभूम : तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर, नाबालिग समेत दो की मौत

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पम्पाडा-कंकोसी में ट्रैक्टर दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरा, जिससे दोनों युवक उसके नीचे दब गए और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Continue reading

पलामू: आपसी विवाद में चली गोली से बच्चा घायल, हालत गंभीर

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में एक बच्चा गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए MMCH पहुंचाया. जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Continue reading

रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप, दुकानों से हटा रहे सामान, 15 अप्रैल तक अल्टीमेटम

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ने रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर 15 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था. जिसके बाद से रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान हटा रहे हैं. अब तक लगभग 100 दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों से सामान खाली कर दिया है.

Continue reading

लातेहार : नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने सीजीएलएम सेंटर का किया उद्घाटन

गर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन के राजहार क्षेत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन व वार्ड पार्षद विमला देवी ने क्लीन एंड ग्रीन लातेहार मिशन के तहत सीजीएलएम सेंटर  का उद्घाटन किया. इस मौके पर नगर पंचायत अध्यीक्ष ने कहा कि लातेहार नगर को स्वाच्छ व सुंदर बनाने में सामुहिक सहयोग आवश्यक है.

Continue reading

लातेहार: अफीम की तस्क‍री का आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल

पुलिस ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्ता सूचना मिली थी. जिसके आधार पर अफीम की तस्किरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी जिले के बारियातू पुलिस ने चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातू के चोरबारा गांव से की है.

Continue reading

रांची : जनता दरबार में 1 दिन में 1230 मामलों का निपटारा

जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन हुआ. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर हर सप्ताह लोगों की समस्या सुनी जाती है. इस दौरान राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन और आपदा सहायता से जुड़े मामलों का निबटारा किया गया.

Continue reading

दासडीह बनेगा पर्यटन हब, बसंत पाठक स्मृति उद्यान का कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

जिले के गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत में स्वर्गीय बसंत पाठक स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का बुधवार को शुभारंभ हुआ. इस योजना का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

Continue reading

275 करोड़ की छात्रवृत्ति जारी, पिछड़ा वर्ग के छात्रों को बड़ी राहत

लंबे समय से छात्रवृत्ति की मांग कर रहे पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को बुधवार को बड़ी राहत मिली है. राज्य के कल्याण विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति मद में 275 करोड़ रुपये जारी किए है. यह राशि अन्य क्षेत्रीय उपयोजना (OSP) और जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना (TSP) के तहत सभी जिलों में आवंटित की गई है.

Continue reading

अंशकालीन शिक्षक केस: HC में सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों के अंशकालीन शिक्षक सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने की तैयारी में हैं. राज्यभर से रांची पहुंचे बुधवार को 100 से अधिक शिक्षकों ने अवमानना याचिका दायर करने के लिए अधिवक्ता अजीत कुमार के माध्यम से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

Continue reading

JPSC 2025 का रास्ता साफ,उम्र सीमा की छूट हाईकोर्ट में खारिज

वर्ष 2025 जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा( विज्ञापन  1/ 2026 ) का रास्ता साफ हो गया है. 19 अप्रैल को परीक्षा होनी है. झारखंड हाईकोर्ट ने अधिकतम उम्र सीमा 1 अगस्त 2018  करने के प्रार्थियों के आग्रह को नहीं मानते हुए उनकी अपील (LPA ) खारिज कर दिया. साथ ही एकल पीठ के आदेश को बरकार रखा है.

Continue reading

जमशेदपुर : जुगसलाई में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, नशे की प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड स्थित पटनहिया मोहल्ला में पुलिस ने छापेमारी कर एक झोलाछाप डॉक्टर को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही