Search

झारखंड न्यूज़

देवघर के अंतर राज्य बस पड़ाव अड्डा के बदहाली की तस्वीर

कभी बड़े अरमानों के साथ बनाया गया देवघर का अंतर-राज्य बस पड़ाव आज बदहाली और उपेक्षा का प्रतीक बन कर रह गया है. करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित यह बस अड्डा अब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है.

Continue reading

जामताड़ा में साइबर गैंग का भंडाफोड़, KYC के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम काशीटांड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे छापेमारी की. इस दौरान साइबर ठगी में लिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

Continue reading

धनबाद : रेलवे पेंशनर्स का वार्षिक अधिवेशन, नियमित पेंशन बहाली की उठी मांग

रेलवे पेंशनधारकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता का परिचय देते हुए गुरुवार को धनबाद के रेलवे ऑडिटोरियम में भव्य वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया .

Continue reading

महिला आरक्षण व परिसीमन पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट, पारदर्शिता की मांग तेज

संसद में आज महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए केंद्र सरकार के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं. प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला सशक्तिकरण की समर्थक रही है और महिलाओं को राजनीति में समुचित प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में मजबूती से खड़ी है.

Continue reading

धनबाद : जहाजटांड़ स्कूल के बच्चों ने ली जल संरक्षण की शपथ

जिले के झरिया स्थित भौंरा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में गुरुवार को जल पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया .इस दौरान विद्यालय के बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जल शपथ दिलाई गई.

Continue reading

जामताड़ा: टीबी उन्मूलन को लेकर सौ दिनों का अभियान तेज, ब्लॉक टास्क फोर्स की हुई बैठक

जिले के नारायणपुर प्रखंड में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 100 दिवसीय अभियान संचालित किया जाएगा. हालांकि यह अभियान जिले के दूसरे क्षेत्र में पहले से संचालित है. इस अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई.

Continue reading

जमशेदपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, पूजा कुमारी स्कूल टॉपर

जवाहर नवोदय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अपना दबदबा कायम रखा है, जहां इस वर्ष परीक्षा में बैठे सभी 80 छात्र-छात्राओं ने शानदार अंकों के साथ सफलता अर्जित की है.

Continue reading

जामताड़ा: अपराध नियंत्रण के लिए 18 अपाची बाइक रवाना, बिना हेलमेट वालों पर बढ़ेगी सख्ती

जिले में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिला अपराध नियंत्रण कक्ष से उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता, एसडीओ अनन्त कुमार एवं एसडीपीओ विकास आनन्द लागोरी ने संयुक्त रूप से 18 अपाची पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Continue reading

JAC ने जारी किया 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा आठवीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया. परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम प्रकाशित किया

Continue reading

देवघर में 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, PM किसान व कैशबैक के नाम पर करते थे ठगी

साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर 15 अप्रैल 2026 को आरोपियों को साइबर ठगी करते हुए पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज कुमार (18), खालिद अंसारी (23), सुमन अंसारी (24) और सोहेल अंसारी (36) के रूप में हुई है.

Continue reading

बोकारो: महंगे फ्लैट में रहकर ऑनलाइन ठगी, जामताड़ा के 4 साइबर ठग गिरफ्तार

जिले में 4 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए है. ये आरोपी जामताड़ा से बोकारो आकर साइबर ठगी का काम कर रहा था. ये अपराधी शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले मालती लक्जरी में रहकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 16 मोबाइल सहित एक डायरी बरामद किया है

Continue reading

रामगढ़: SVM रजरप्पा का CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट

सीबीएसई 10वी का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया. जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के छात्र आयुष कुमार महतो ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है.

Continue reading

पलामू में भीषण गर्मी का प्रकोप, पारा 40 डिग्री पार, हीट वेव से जनजीवन प्रभावित

जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. हालांकि रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है.

Continue reading

1857 के वीर सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि, सरकारी उपेक्षा पर क्षत्रिय समाज में आक्रोश

1857 के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की शहादत दिवस पर रांची जिला क्षत्रिय समाज की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. एचईसी सेक्टर-3 स्थित चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Continue reading

पलामू: CSP लूटकांड का पर्दाफाश, हथियार व कैश समेत 2 अपराधी अरेस्ट

रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार में CSP संचालक से हुई लूट और फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही