Search

झारखंड न्यूज़

गढ़वा में पुलिस-ग्रामीणों के बीच तनाव, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज व कई राउंड हवाई फायरिंग

गढ़वा जिले के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत महूलिया गांव में ट्रैक्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए और प्रदर्शन तेज हो गया।

Continue reading

ज्यूडिशियरी के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट करने से संबंधित क्रिमिनल अवमानना की HC में हुई सुनवाई

ज्यूडिशियरी के खिलाफ सोशल मीडिया में फेसबुक पर पोस्ट करने और चीफ जस्टिस को भी इस संबंध में पत्र लिखने मामले में प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ क्रिमिनल अवमानना से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई.

Continue reading

रामगढ़: रजरप्पा मंदिर परिसर में चला बुलडोजर, 254 दुकानें ध्वस्त, गहराया रोजी-रोटी पर संकट

झारखंड उच्च न्यायालय के सख्त निर्देश का पालन करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. गुरुवार को रामगढ़ जिला प्रशासन ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. इस दौरान मंदिर परिसर में वर्षों से संचालित 254 दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया.

Continue reading

रामगढ़ : टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

जिले के गिद्दी–अरगड्डा मार्ग पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

Continue reading

धनबाद: महुदा में तालाब और कुएं की हुई शादी, सैकड़ों ग्रामीण बने गवाह

झारखंड की पहचान प्रकृति पूजा और उससे जुड़े रीति-रिवाजों से होती है. यहां पेड़-पौधे, जलस्रोत और पहाड़ों को भी आस्था के साथ पूजने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसी परंपरा की एक अनोखी झलक धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत महुदा पंचायत के महूदा गांव में देखने को मिली.

Continue reading

800 करोड़ रुपये GST घोटाला: मोहित व शिवकुमार की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, आदेश 28 को

करीब 800 करोड़ जीएसटी घोटाला मामले में आरोपी मोहित देवड़ा और शिवकुमार देवड़ा के डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. मामले में अदालत 28 अप्रैल को अपना आदेश सुनाएगी.

Continue reading

धनबाद: मेडिकल सर्टिफिकेट के नाम पर 1500 रुपए घूस का आरोप, परिजनों का हंगामा

धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, जहां नवोदय और एकलव्य विद्यालय में नामांकन के लिए आवश्यक मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले कथित रूप से 1500 रुपये घूस मांगने की शिकायत सामने आई है. इसे लेकर गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों से आए आदिवासी बच्चों और उनके परिजनों ने जिला परिषद सदस्यों के साथ कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया.

Continue reading

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर DGP की समीक्षा, जिलों को नोडल पदाधिकारी बनाने का निर्देश

झारखंड में आत्मसमर्पित नक्सलियों के प्रत्यर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा को लेकर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता तदाशा मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की, जिसमें सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए.

Continue reading

चतरा में बन रहा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा संकटमोचन धाम, रांची में निकली ‘रथ यात्रा’

झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया प्रखंड के पिरी में पूर्वी भारत के सबसे बड़े ‘उदधिक्रमण संकटमोचन हनुमान धाम’ का निर्माण कार्य तेजी से जारी है. करीब 8 एकड़ क्षेत्र में निर्मित हो रहे, इस भव्य धाम में विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों के साथ 108 फीट ऊंची हनुमानजी की विराट प्रतिमा स्थापित होगी.

Continue reading

JIPMAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, 7 जून को होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त समेकित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह परीक्षा IIM बोधगया और IIM जम्मू में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में दाखिले के लिए आयोजित की जाएगी.

Continue reading

उद्योगों द्वारा सार्वजनिक सड़कों का असंतुलित उपयोग स्वीकार्य नहीं: हाईकोर्ट

सरायकेला-खरसावां में रुंगटा के चालयामा स्टील प्लांट (CSP) से ट्रकों की लगातार आवाजाही और प्लांट के गेट के बाहर सड़कों पर ट्रकों का जमावड़ा से ट्रैफिक आवागमन में बाधा आने से संबंधित नागेश्वर आचार्य की जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है.

Continue reading

गिरिडीह: 14 माह की वामिका को मिलेगी नई जिंदगी, इलाज में 15 करोड़ मदद करेगी सरकार

गिरिडीह जिले में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार की 14 माह की बेटी वामिका पटेल एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी Spinal Muscular Atrophy (SMA) से जूझ रही है. जिसकी मदद करने के लिए झारखंड की सरकार ने निर्णायक कदम उठाया है. यह बीमारी बच्चों की मांसपेशियों को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है और समय पर इलाज नहीं मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है.

Continue reading

लातेहार: कोर्ट के आदेश पर पुलिस कस्टडी रचाई शादी

अदालत के आदेश के बाद एक प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंध गया. उन दोनों का विवाह शहर के अंबाकोठी के प्राचीन देवी मंडप में पुजारी दिलीप शुक्ला  ने कराया. जानकारी के अनुसार चंदवा थाना कांड संख्या 44/26 में पीड़ि‍ता सीमा कुमारी, पिता- बीरबल लोहरा (भूसाढ़, लातेहार) ने एक मामला दर्ज कराई थी.

Continue reading

गिरिडीह: पचंबा में इंजीनियरिंग कॉलेज का मंत्री सुदिव्य व विधायक कल्पना सोरेन ने किया शिलान्यास

गिरिडीह जिले के पचंबा अंतर्गत जरिडीह में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण होने जा रहा है. इंजीनियरिंग कॉलेज का शुक्रवार को मंत्री सुदिव्य सोनू और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शिलान्यास किया.

Continue reading

जामताड़ा: कुत्ते-बकरी के बीच मध्याह्न भोजन करने को मजबूर स्कूली बच्चे

मध्य विद्यालय दक्षिणबहाल की स्थिति बदहाल होती जा रही है. विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कुत्ते और बकरी के बीच बैठकर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) खाने को मजबूर हैं, जिससे साफ-सफाई और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही