Search

झारखंड न्यूज़

DAV रजरप्पा का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत, 96.8 % अंक लाकर आलोक बने स्कूल टॉपर

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2026 के परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया. जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया

Continue reading

बोकारो पुष्पा महतो हत्याकांड: DNA टेस्ट के लिए लिया गया माता-पिता का सैंपल

पुष्पा महतो की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए लिया गया सैंपल. डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल SLL विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया. अब माता-पिता के DNA से पुष्पा के मिले नरकंकाल से DNA की मैचिंग कराए जाएंगे. साथ ही मृतिका पुष्पा महतो के माता-पिता के भी ब्लड सैंपल लिए गए है.

Continue reading

धनबाद : GST ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

शहर के रणधीर वर्मा चौक स्थित जीएसटी कार्यालय में गुरुवार को अचानक आग लग गई. अगलगी की इस घटना से कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया.

Continue reading

जमशेदपुर : आसमान में दिखे दो फाइटर जेट, रास्ता भटकने की आशंका

शहर के सोनारी और पश्चिमी इलाकों में गुरुवार सुबह करीब 11:25 बजे तेज गर्जना के साथ दो फाइटर जेट उड़ते हुए देखे गए. अचानक हुई इस आवाज और दृश्य से लोग घरों और छतों पर निकल आए.

Continue reading

रांची में 18 अप्रैल को मजदूर संगठनों की एकजुटता रैली

देशभर में चल रहे मजदूर आंदोलनों और उन पर हो रहे दमन के विरोध में झारखंड के प्रमुख मजदूर संगठनों ने 18 अप्रैल को रांची में एकजुटता रैली निकालने का निर्णय लिया है.

Continue reading

रांची: युवती से छेड़छाड़ कर रहे युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले किया

राजधानी रांची के सदर थाना इलाके में एक छेड़खानी का मामला सामने आया है. एक युवक युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था. जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और भीड़ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले को लेकर कई लोग सदर थाना पहुंचे हैं. वहीं, युवक को थाना में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Continue reading

रिम्स के रेस्ट हाउस में कैंटीन शुरू, अब भोजन के लिए नहीं भटकेंगे मरीज के परिजन

रिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मरीजों के परिजनों को भोजन के लिए भटकना पड़ रहा था, लेकिन अब उन्हें राहत मिली है. अस्पताल प्रबंधन ने परिजन विश्राम गृह के ग्राउंड फ्लोर में कैंटीन की व्यवस्था शुरू कर दी है, जहां आसानी से भोजन उपलब्ध होगा.

Continue reading

धनबाद : DDC ने बलियापुर में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

जिले के उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को बलियापुर प्रखंड में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने आमटाल पंचायत पहुंचकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading

सरकारी कर्मचारियों को वेतन मिलना शुरू, फर्जी निकासी की जांच भी जारी

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मार्च का वेतन मिलना शुरू हो गया है. फिलहाल उन्हीं कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो रहा है जिनके ब्योरे का सत्यापन हो चुका है. इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों द्वारा अपने स्तर से ट्रेजरी से वेतन मद में हुई निकासी की जांच भी की जा रही है.

Continue reading

देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का धरना

बाबा बैधनाथ मंदिर में कथित अव्यवस्था, प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार के विरोध में पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से मंदिर कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया गया. धरने का नेतृत्व सभा के महामंत्री निर्मल झा और वरीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने किया.

Continue reading

धनबाद : तारापीठ गया था परिवार, घर से 10 लाख के गहने-कैश लेकर चोर फरार

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. रतनपुर निवासी सुद्धिव्य चन्द्र कुमार के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 10 लाख रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार तारापीठ दर्शन के लिए गया था.

Continue reading

RU ने नर्सिंग छात्रों को दी राहत, रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई

रांची विश्वविद्यालय ने नर्सिंग कोर्स के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में संशोधन किया है. बी.एससी बेसिक नर्सिंग (2024-28)बी.एससी पोस्ट बेसिक नर्सिंग (2024-26) और एम.एससी नर्सिंग (2024-26) सत्र के छात्रों को अब आवेदन जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है.

Continue reading

Jharkhand Weather : हीट वेव का अलर्ट, 16-17 को बारिश व वज्रपात की संभावना

झारखंड में गर्मी का असर तेज हो गया है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

Continue reading

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के टॉप टेन में 17 छात्र शामिल

नेतरहाट आवासीय विद्यालय का सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परीक्षा में  टॉप टेन में 17 छात्रों के नाम शामिल है. विद्यालय के छात्रों ने बेशक अच्‍छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जिले के टॉप वन व टॉप टू में विद्यालय का नाम नहीं है.

Continue reading

रांची : कांके रोड के ज्वेलरी शॉप से लाखों के जेवरात लेकर चोर फरार, जांच में जुटी पुलिस

जिले के कांके रोड स्थित ज्वेलरी शॉप को में चोरों ने निशाना बनाया है. मामला गोंदा थाना क्षेत्र स्थित सीएमपीडीआई इलाके का बताया जा रहा है. ज्वेलरी शॉप से लाखों के सोने-चांदी के जेवर लेकर चोर फरार हो गये हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही