Search

रांची न्यूज़

सादगी के नाम पर दिखावा कर रही भाजपा : सतीश पॉल मुंजनी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश की जनता आज महंगाई की सबसे बड़ी मार झेल रही है, जबकि सरकार राहत देने के बजाय राजनीतिक दिखावे और इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है.

Continue reading

Petrol Diesel Crisis पर सुप्रीम कोर्ट :  अब सोमवार व शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई

Ranchi. सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार के आदेश के आलोक में इंधन बचत का निर्णय लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश आज जारी किया है. आदेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय लिया है कि अब सुप्रीम कोर्ट में सोमवार और शुक्रवार को या और किसी मिसलेनियस डे (नए मामलों की सुनवाई) में सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी.

Continue reading

NEET Paper Leak : झारखंड छात्र संघ ने किया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

Ranchi: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में आज झारखंड छात्र संघ द्वारा रांची के फिरायालाल चौक पर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया.

Continue reading

Ranchi News : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किया टायर खरीद का टेंडर

पुलिस मुख्यालय की ओर से विभिन्न सरकारी वाहनों में उपयोग होने वाले टायरों की खरीद को लेकर टेंडर जारी किया गया है. पुलिस मुख्यालय, सुरक्षित परिवहन शाखा, झारखंड रांची की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए यह टेंडर निकाला गया है.

Continue reading

महिला सुपरवाइजर नियुक्ति केस : हाईकोर्ट ने निरस्त किया अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द का आदेश

Ranchi: महिला सुपरवाइजर नियुक्ति मामले में झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (जेएसएससी) द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेज वेरिफिकेशन में त्रुटि निकालकर उनकी उम्मीदवारी रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद जेएसएससी द्वारा प्रार्थियों के दस्तावेज वेरिफिकेशन के दौरान उनके उम्मीदवारी रद्द करने के आदेश को निरस्त कर दिया.

Continue reading

BAU के कृषि अभियंत्रण कॉलेज में कल्चरल फेस्ट ‘अभिव्यक्ति’ का समापन, प्रतिभागी पुरस्कृत

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने विचारों, भावनाओं और अनुभवों को कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, नाटक एवं भाषण के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना था.

Continue reading

Ranchi News : सरकारी स्कूलों में 19 से 21 मई तक लगेगा तीन दिवसीय समर कैंप

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC), रांची द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी शुरू होने से पहले 19 से 21 मई 2026 तक तीन दिवसीय समर कैंप आयोजित किया जाएगा. राज्य में 22 मई से गर्मी की छुट्टियां निर्धारित हैं.

Continue reading

Ranchi Weather : बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं व बारिश से मिली राहत

राजधानी रांची का मौसम इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है. दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, वहीं शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया.

Continue reading

Jharkhand News : 14 जिलों तक फैला ट्रेजरी घोटाला, बाबूलाल ने सरकार को घेरा, CBI जांच की मांग

झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.

Continue reading

HC का फैसला- चौथे चरण के अंगीभूत कॉलेज कर्मियों को मिलेगा 5वां, 6वां व 7वां वेतनमान

झारखंड हाईकोर्ट ने चौथे चरण में अंगीभूत किए गए कॉलेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पक्ष में एक निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि विश्वविद्यालय द्वारा नियमित एवं समाहित किए जा चुके कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण का लाभ देने से राज्य सरकार इनकार नहीं कर सकती.

Continue reading

Petrol-Diesel Crisis : रातू के पेट्रोल पंप पर लगा 'नो ऑयल' का स्टीकर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

रोजमर्रा और भाग दौड़ की जिंदगी में पेट्रोल-डीजल पंपों में खत्म हो गई है. शहर के सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लंबी कतारें लगी हैं तो दूसरी ओर शहर के आसपास के इलाके में भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहे हैं. रातू पेट्रोल पंप में सुबह से दोपहर 12 बजे तक आसानी से लोगों को मिल जा रहा था. लोग 10-20 लीटर गिलन में पेट्रोल भरते देखे गए.

Continue reading

चुनाव आयोग की अनुमति के बाद SIR से जुड़े पदाधिकारियों का तबादला होगा

Ranchi: SIR से जुड़े अधिकारियों के तबादले या रिक्त पड़े पदों पर पदस्थापन के लिए अब चुनाव आयोग से अनुमति लेना होगा. झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर सचिव सुबोध कुमार ने इससे संबंधित पत्र राज्य सरकार के सभी अपर मुख्य सचिव,प्रधान सचिव,सचिव और उपायुक्तों को भेजा है.

Continue reading

Ranchi News : महंगाई व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ RJD का हमला, आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट को लेकर सवाल उठाए

Continue reading

Education News : JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा को लेकर 64 केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Continue reading

एक ही सत्र में PG व B.Ed. करने वाले अभ्यर्थियों को राहत, HC ने दिया नियुक्ति का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने उच्च विद्यालय शिक्षक नियुक्ति मामले में फैसला सुनाते हुए संबंधित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्त करने का आदेश दिया है. यह आदेश इससे संबंधित दायर याचिका (W.P.(S) No. 4210/2024 ) एवं उससे जुड़े अन्य मामलों में हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा पारित किया गया. इससे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//