Search

रांची न्यूज़

Court News :  हिरासत में मौत मामलों में हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश  सुरक्षित

राज्य में पुलिस हिरासत और जेल में मौत (Custodial Death) की घटनाओं से संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने प्रार्थी एवं राज्य सरकार का पक्ष जानने के बाद सुनवाई पूरी करते हुए आदेश सुरक्षित रख लिया.

Continue reading

थानों में CCTV लगाने का टेंडर रद्द करना काफी नहीं, जिम्मेदार पर कार्रवाई करेंः बाबूलाल

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिख कर सूचना तकनीकी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मरांडी ने पत्र में लिखा है कि थानों में सीसीटीवी (CCTV) लगाने से संबंधित टेंडर में गड़बड़ी करने, खास कंपनी को ध्यान में रख कर शर्तें तय करने की वजह से टेंडर रद्द तो कर दिया गया है. लेकिन यह काफी नहीं है. जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

Continue reading

Court News: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद कोर्ट ने कहा - अभ्यर्थी चाहें तो दे दें पुनर्परीक्षा

Ranchi: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद से संबंधित अर्चना कुमारी  और अन्य की याचिका पर गुरूवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की कोर्ट ने प्रार्थियों को अंतरिम राहत नहीं दी. प्रार्थियों ने पुनर्परीक्षा पर रोक लगाने का आग्रह कोर्ट से किया था.  कोर्ट ने कहा कि परीक्षार्थी चाहें तो उक्त परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

Continue reading

Ranchi News : बिना नक्शा बने भवनों के नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून तक

रांची में बिना नक्शा के बने भवनों का नक्शा स्वीकृत करने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून है. इसके बाद भवनों का नक्शा स्वीकृत करने का आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा.

Continue reading

Jharkhand News: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में बिहार से एक गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक के मामले में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अमृत राज है. वह बंगाल में भविष्य निधि कार्यालय में काम करता है. पुलिस ने उसे सहरसा से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद रांची पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है.

Continue reading

Jharkhand Congress: मंत्री राधा कृष्ण किशोर की वजह से पार्टी असहज, कई तरफ से निशाने पर

Ranchi: मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पत्रों, बयानों व अन्य वजहों से झारखंड कांग्रेस में कोहराम मचा हुआ है. सालों से पार्टी में जुड़े लोग अब सवाल उठाने लगे हैं. हालांकि अनुशासनिक वजहों से खुल कर बात तो नहीं कर रहे हैं, लेकिन बता रहे हैं कि कैसे राधा कृष्ण किशोर को मंत्री बनाने के फैसले की वजह से पार्टी कई तरफ से अपने ही लोगों के निशाने पर है

Continue reading

Ranchi News : 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर युवक की मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से गुरुवार को रांची में एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक का नाम समीर है और वह बड़ा तालाब के पास स्थित छोटा तालाब के पास रहता था. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है.

Continue reading

Ranchi News : रांची स्टेशन पर पकड़े गये 9 साल के बच्चे ने मोबाइल चोरी गैंग के उगले राज, 8 अरेस्ट

रांची रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का आरपीएफ ने खुलासा किया है. कार्रवाई में 4 नाबालिग समेत कुल 8 लोगों को पकड़ा गया है. पूरे मामले का खुलासा एक 9 साल के बच्चे से हुई पूछताछ के बाद हुआ.

Continue reading

Bokaro Forest Land Scam :  उमायुष मल्टीकॉम द्वारा खरीदी गयी तेतुलिया की 74 एकड़ जमीन वन भूमि साबित

प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज, बोकारो ने तेतुलिया की 74 एकड़ जमीन पर उमायुष मल्टीकॉम के नाम कायम जमाबंदी को रद्द करने का आदेश दिया है. न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि इस जमीन पर फर्जी दस्तावेज के सहारे मालिकाना हक कायम किया गया है.

Continue reading

Jharkhand News : 5 लाख का इनामी नक्सली अंगरिया कर सकता है सरेंडर, मुठभेड़ में हुआ था घायल

झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. सूचना है कि पांच लाख का इनामी नक्सली सागेन अंगरिया पुलिस के समक्ष सरेंडर कर सकता है.  हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है.

Continue reading

MGNREGA SCAM :  पूजा सिंघल के पति के विदेश जाने की अनुमति मांग वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित

मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की विदेश जाने की अनुमति से संबंधित याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. इसके बाद अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है.

Continue reading

Education News : CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 15 मई को होगी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षाएं 15 मई 2026 से आयोजित की जाएंगी.

Continue reading

Court News : जाति प्रमाण पत्र कंसीडर नहीं करने के मामले में प्रार्थियों की अपील हाईकोर्ट से खारिज

जाति प्रमाण पत्र को कंसीडर नहीं करने के मामले डॉ नूतन इंदवर सहित 22 लोगों की याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले में प्रार्थियों की अपील (LPA) खारिज कर दी है.

Continue reading

Jharkhand News : गुटखा कारोबारियों पर चला सरकार का डंडा, तंबाकू-पान मसाला पर एक साल का बैन

झारखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला लिया है. राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

Continue reading

Jharkhand News : लापता बच्चों को खोजने में पुलिस नाकाम, HC के दखल पर कुछ का मिला नरकंकाल, कुछ का अब भी पता नहीं

झारखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक साल में 849 से अधिक लोग लापता हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या नाबालिग बच्चियों की है. लगातार बढ़ते मामलों और जांच की धीमी रफ्तार को लेकर हाईकोर्ट कई बार फटकार लगा चुका है. इसके बावजूद झारखंड पुलिस को लापता बच्चे-बच्चियों के सुराग नहीं मिल पाए हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही