Search

रांची न्यूज़

गेतलसूद डैम-मुआवजे के लिए 9 साल से सरकारी पत्राचार जारी, सूद की रकम मूल से ज्यादा हुई

Ranchi: गेतलसूद डैम के बढ़े हुए मुआवजे के भुगतान के मामले में रांची जिला प्रशासन, जल संसाधन और पेयजल विभाग के बीच नौ साल से पत्राचार चल रहा है. इस बीच सूद (19.19) की रकम बढ़े हुए मुआवजे की रकम (12.24) से ज्यादा हो गयी है.

Continue reading

Jharkhand Poltics: अब राधा कृष्ण किशोर ने सीएम को पत्र लिखकर कहा गैस सिलेंडर पर दें 200 रुपये की सब्सिडी

Ranchi : झारखंड कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और पार्टी नेतृत्व की तरफ से कार्रवाई के संकेत के बाद राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने झारखंड के घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को 200 रुपये की सब्सिडी देने पर विचार करने को कहा है. कांग्रेस के दिग्गज इसे पार्टी के बाद सरकार के लिए असहज बनाने के कदम के तौर पर देख रहे हैं.

Continue reading

Ranchi News : कांके रोड में बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से छीनी चेन

कांके रोड स्थित गांधी नगर के Romeo Lane के पास बाइक सवार अपराधियों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चों के साथ थी. तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.

Continue reading

Court News : केवल नियमितीकरण की तिथि से सेवा जोड़कर पेंशन तय नहीं की जा सकती- HC

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पेंशन से संबंधित मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले में कहा है कि जिन कर्मचारियों की सेवाएं बाद में नियमित की गई हैं, उनकी पेंशन योग्य सेवा की गणना प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि से की जाएगी. केवल नियमितीकरण की तिथि से सेवा जोड़कर पेंशन तय नहीं की जा सकती.

Continue reading

Court News : मनी लांड्रिंग के आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश

मनी लांड्रिंग के आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से जुड़े मामले की सुनवाई शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में हुई. मामले में योगेंद्र तिवारी पर आरोप तय किया जाना है. सुनवाई के दौरान अदालत ने अगली तारीख पर योगेंद्र तिवारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है. साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 15 मई निर्धारित की है. उस दिन आरोप तय पर सुनवाई होगी.

Continue reading

Court News : HC के अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा सहित चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

आपराधिक षड्यंत्र के साथ-साथ धोखाधड़ी और जालसाजी को लेकर वर्ष 2017 में दर्ज प्राथमिकी के नामजद चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका अपर न्याययुक्त एके तिवारी की अदालत ने खारिज कर दी.

Continue reading

Jharkhand News : झारखंड पुलिस मुख्यालय में शिकायत निवारण समिति गठित

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के स्थानांतरण संबंधी मामलों के निष्पादन के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन किया है.

Continue reading

Court News : माओवादी संगठन व अपराधी गिरोहों को अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

माओवादी संगठन और अपराधी गिरोहों को अवैध हथियार व कारतूस सप्लाई करने के आरोपी बिहार के सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी पूर्व बीएसएफ जवान अरुण कुमार सिंह उर्फ फौजी को अदालत से राहत नहीं मिली.

Continue reading

Ranchi News : बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत, 11-30 मई तक लगेंगे विशेष शिकायत निवारण शिविर

विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष "विद्युत शिकायत निवारण शिविर" आयोजित किए जाएंगे. यह अभियान 11 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा. शिविरों का आयोजन रोजाना पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा.

Continue reading

Court News : बिनय कुमार महतो की मौत का राज नहीं सुलझा सकी CBI, अदालत में दायर किया क्लोजर रिपोर्ट

सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र  बिनय कुमार महतो की मौत के पीछे का राज सीबीआई भी नहीं सुलझा सकी है। आखिरकार सीबीआई के लिए यह हत्याकांड अबूझ पहेली बन गई। इस हत्याकांड मामले में सीबीआई ने अपने हाथ खड़े करते हुए सीबीआई की विशेष अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

Continue reading

Jharkhand News: अपराधियों के वीडियो शेयर करना संविधान व कानून को चुनौती- झारखंड पुलिस एसोसिएशन

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने अपराधियों के वीडियो और धमकी भरे कंटेंट को सोशल मीडिया पर साझा करने वाले जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली लोगों पर कड़ी नाराजगी जताई है. एसोसिएशन ने कहा है कि जब कोई अपराधी वीडियो बनाकर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खुली चुनौती देता है, तो वह केवल किसी व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि संविधान और कानून व्यवस्था को चुनौती देता है.

Continue reading

Education News : शोध निर्देशक की मांग को लेकर TRL छात्रों ने दिया धरना

रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (टीआरएल) संकाय में शुक्रवार को स्नातकोत्तर एवं यूजीसी नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने शोध निर्देशक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कॉलेज के समक्ष धरना दिया. विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित विभागों पर उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया है.

Continue reading

Jharkhand News: झारखंड को मत्स्य उत्पादन में शीर्ष राज्य बनाएंगे: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. सरकार की प्राथमिकता किसानों और युवाओं के लिए ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है

Continue reading

Ranchi News: झारखंड चैम्बर ने शुरू किया औद्योगिक क्षेत्रों का विशेष सर्वे अभियान

राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने और उद्यमियों की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने विशेष सर्वे अभियान की शुरुआत की है.

Continue reading

Ranchi News: झारखंड के राज्यपाल दिल्ली के लिए रवाना

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए. वह सोमवार को वापस लौटेंगे. बताया जाता है कि उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना, जिसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए. इस वजह से इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही