Search

रांची न्यूज़

ED की जांच में बोकारो की 103 एकड़ वन भूमि हड़पने को रची गयी साजिश का हुआ पर्दाफाश

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय की जांच में बोकारो की 103 एकड़ वन भूमि हड़पने के लिए रची गयी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. साथ ही इस वनभूमि की बिक्री से 500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की जानकारी मिली. जांच के दौरान इस वन भूमि के सरेंडर होने से पहले ही नीलामी में खरीदे जाने और म्यूटेशन के लिए अंचल अधिकारी को पैसा देने की पुष्टि हुई.

Continue reading

Court News : वायदों के अनुरूप झारखंड के उद्योगों को GST का लाभ तुरंत दे सरकार- HC

झारखंड सरकार के इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत राज्य में स्थापित नए उद्योगों को जीएसटी (राज्य कर) का लाभ देने में राज्य सरकार की हाई पावर्ड कमेटी (HPC) के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है.

Continue reading

Ranchi News : 2850 फीट लंबे नाले से हिंदपीढ़ी को मिलेगी जलजमाव से राहत, 60% काम पूरा

नगर निगम द्वारा हिंदपीढ़ी, मौलाना आजाद कॉलोनी और आसपास के इलाकों को जलजमाव से राहत दिलाने के लिए बड़े नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. वार्ड संख्या 23 के नाला रोड से लोअर पीपी कंपाउंड तक करीब 2850 फीट लंबे बड़े नाले का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही गुरुनानक स्कूल और लोअर पीपी कंपाउंड के पास लगभग 600 फीट नाली निर्माण कार्य भी चल रहा है.

Continue reading

Ranchi News : मदर्स डे पर एक्वा वर्ल्ड में कार्यक्रम 10 मई को

एक्वा वर्ल्ड, मछलीघर में मदर्स डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम मदर्स डे स्पेशल का आयोजन किया गया है. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए बेस्ट मदर का चुनाव होगा. बच्चे और मम्मी रैंप पर कैटवॉक करते भी नजर आएंगे. मां के थीम पर आधारित गानों पर म्यूजिकल क्विज का भी आयोजन होगा. यह कार्यक्रम रविवार 10 मई शाम 5.30 बजे से शुरू होगा.

Continue reading

Education News : JPSC संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 मई को

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी कर दी है. यह परीक्षा आगामी 17 मई 2026 (रविवार) को रांची जिले में आयोजित की जाएगी.

Continue reading

Jharkhand News : चैंबर ने सिटी टूरिस्ट टैक्स पर जताई आपत्ति, वित्त मंत्री से पुनर्विचार की मांग

राज्य में होटल इंडस्ट्री पर हाल ही में प्रभावी किए गए सिटी टूरिस्ट टैक्स को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आपत्ति जताई है. इस संबंध में चैंबर द्वारा राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को पत्र लिखकर टैक्स पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है.

Continue reading

Ranchi News : SBU में ‘एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग’ पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के 29 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया.

Continue reading

Education News : PTA गठन नहीं करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, फीस बढ़ोतरी पर भी सख्ती

मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में शनिवार को निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ जिलास्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. इस दौरान झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम-2017 के तहत फीस निर्धारण समिति के पुराने निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई. जिला प्रशासन ने बताया कि जिले के CBSE और ICSE के 149 स्कूलों में से 129 स्कूलों ने पीटीए का गठन कर लिया है, जबकि 20 स्कूलों ने अब तक इसकी जानकारी नहीं दी है. ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है.

Continue reading

Ranchi News : छोटानागपुर विधि कॉलेज के नामांकन फॉर्म में जोड़ा गया ‘अन्य’ धर्म विकल्प

: छोटानागपुर विधि कॉलेज, रांची के विधि स्नातक ऑनलाइन नामांकन प्रपत्र में धर्म संबंधी विकल्पों को लेकर उठे विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन ने महत्वपूर्ण बदलाव किया है.

Continue reading

Ranchi News : 3.29 करोड़ की लागत से दो तालाबों का होगा कायाकल्प

रांची नगर निगम शहर के दो प्रमुख तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी से जुटा हुआ है. शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड संख्या 37 स्थित जगन्नाथपुर बस्ती तालाब और वार्ड संख्या 38 के नर्सरी तालाब का निरीक्षण किया.

Continue reading

Ranchi Crime News : जमीन विवाद में हुए फायरिंग मामले में 3 अरेस्ट, पिस्टल-कारतूस बरामद

नगड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 13 राउंड जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया गया हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Continue reading

Political News : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो, शुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो पश्चिम बंगाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इस दौरान वे एनडीए नेताओं के साथ मंच पर उपस्थित रहे और ऐतिहासिक पल के साक्षी बने.

Continue reading

West Singhbhum News : रांजाबुरु माइंस में ग्रामीणों का हंगामा, कामकाज रहा प्रभावित

Nowamundi (Amit Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के सेल की रांजाबुरु माइंस में शनिवार को स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर 18 गांवों के मुंडा-मानकी और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. सारंडा विकास समिति के बैनर तले हुए इस आंदोलन के दौरान माइंस का कामकाज कई घंटों तक प्रभावित रहा.

Continue reading

Education News : शिक्षा विभाग की अधिसूचना के खिलाफ मारवाड़ी कॉलेज के शिक्षक 12 को काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के विरोध में शनिवार को मारवाड़ी महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक कॉलेज परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने की.

Continue reading

Ranchi News: झारखंड में 65% श्रमिकों को नहीं मिल रहा न्यूनतम वेतन, SBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Ranchi: झारखंड में श्रम कानूनों के उल्लंघन और मजदूरों के आर्थिक शोषण को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नवीनतम रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड उन राज्यों में शामिल है जहां न्यूनतम मजदूरी के नियमों का सबसे अधिक उल्लंघन हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के करीब 65 प्रतिशत कैजुअल (अनियत) श्रमिकों को सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नसीब नहीं हो रही है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//