Search

रांची न्यूज़

पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर प्रिंस खान का आतंकी कनेक्शन! जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज

धनबाद के वासेपुर का फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के पाकिस्तान में छिपे होने की आशंका के बीच जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है. सूत्रों के अनुसार, वह पंजाब प्रांत में किसी नेटवर्क के सहारे रह रहा है और उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की गहन जांच की जा रही है.

Continue reading

Court News : उत्पाद सिपाही पेपर लीक के आरोपियों की बेल पर फैसला सुरक्षित, आदेश 8 मई को

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 168 आरोपियों की जमानत पर अपर न्यायायुक्त योगेश की अदालत में  बुधवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रखा है.

Continue reading

2015-22 के बीच रेलवे ने माइनिंग चालान के बदले तुलसियान के कहने पर की 251 रैक से पत्थरों की ढुलाई

Ranchi: भागलपुर पिरपैंती में तैनात रेल अधिकारियों ने माइनिंग चालान के बदले तुलसियान के मौखिक रुप से कहने पर ही रेलवे रैक से पत्थरों की ढुलाई की. तुलसियान बंधुओं का साहिबगंज में पत्थर का खदान है. तुलसियान बंधुओं ने बिना माइनिंग चालान के पत्थरों की ढुलाई कर राज्य सरकार को 11 करोड़ रुपये के अधिक का नुकसान पहुंचाया. प्रवर्तन निदेशालय ने तुलसियान बंधुओं के कारोबार के सिलसिले में जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है. साथ ही पिरपैंती में पदस्थापित रेल अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान इसे स्वीकार किया है.

Continue reading

Jharkhand News: हथियार के शौकीन या जरूरतमंद, लाइसेंस 20 हजार से पार, हर्ष फायरिंग से लेकर जबरिया कामों में हो रहा है इस्तेमाल

Ranchi : झारखंड में हथियार रखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. यह कुछ लोगों के लिए जरूरत है, तो कुछ लोगों को लिए सिर्फ शौक व स्टेटस सिंबल. पूरे राज्य में करीब 20 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्होंने हथियार का लाइसेंस ले रखा है. इसे लेकर विशेषज्ञ चिंता भी जाहिर कर रहे हैं. क्योंकि झारखंड में पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 55 हजार है. पुलिस की संख्या की तूलना में करीब 40 प्रतिशत लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं.

Continue reading

Child Safety : रांची के 93 स्कूल वाहनों की जांच, 32 पर 2 लाख से अधिक जुर्माना

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में डोरंडा, श्यामली और जगन्नाथपुर इलाके में जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्कूल वैन और बसों की जांच की गई.

Continue reading

Jharkhand News: मगही-भोजपुरी व SC मुद्दों पर चुप्पी क्यों? वित्त मंत्री ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को घेरा

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कांग्रेस नेता के राजू को पत्र लिखकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली और नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पत्र में संगठन की निष्क्रियता और कई अहम मुद्दों पर चुप्पी को लेकर नाराजगी जताई है.

Continue reading

Jharkhand News: भू-माफियाओं पर गिरेगी गाज, कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल बैठक में CM सख्त

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Continue reading

Education News: झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, नई तिथि जल्द होगी जारी

झारखंड सरकार के झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बी.एड/एम.एड/बी.पी.एड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होनी थी. अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को अगले आदेश तक टाल दिया गया है. अब इस परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी.

Continue reading

Ranchi News: झारखंड में देसी चिकित्सा को बढ़ावा, कांके में बनेगा राज्य स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

झारखंड सरकार ने देसी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया है. यह सेंटर कांके स्थित रिनपास परिसर में बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है.

Continue reading

Jharkhand News: अब अस्पतालों में मिलेगी सभी सुविधाएं, डिजाइन में बड़ा बदलाव

स्वास्थ्य विभाग राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. इस दिशा में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए पेशेंट फ्लो और वर्कफ्लो को वैज्ञानिक बनाने पर जोर दिया गया.

Continue reading

Ranchi News: 11 हजार सहायक आचार्यों को 9 महीने से वेतन नहीं, बोले अधीक्षक - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होते ही मिलेगा

Ranchi: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक संघ के सचिव मैनेजर सिंह ने बताया कि 11 हजार सहायक आचार्यों का नौ महीने से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इसकी वजह से शिक्षकों के हालात खराब होने लगे हैं.

Continue reading

Education News: संत पॉल कॉलेज BCA कोर्स विवाद, आइसा प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से की मुलाकात

संत पॉल कॉलेज में BCA कोर्स से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की रांची विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा. कुलपति को ज्ञापन सौंपा.

Continue reading

Ranchi News: जनता दरबार में सैकड़ों आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

जिला प्रशासन की पहल पर मंगलवार को विभिन्न अंचलों व प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर इस कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किए गए.

Continue reading

Jharkhand News: लॉ एंड ऑर्डर पर बड़ी समीक्षा, मॉब लिंचिंग, 112 सेवा व नक्सल सरेंडर पर CM सख्त

झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा और लंबित मामलों के निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई.

Continue reading

Ranchi News: आदिवासी जन परिषद की जिला व महानगर कमेटी का पुनर्गठन, सुनील होरो बने जिला अध्यक्ष

आदिवासी जन परिषद ने करम टोली स्थित केंद्रीय घुमकुड़िया में संगठन की जिला एवं महानगर कमेटी का पुनर्गठन किया. जहां विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने की. जबकि संचालन कार्यकर्ता सेलिना लकड़ा ने किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही