Search

रांची न्यूज़

7 साल के झारखंडी बच्चे ने रचा इतिहास, समुद्र में 29 KM की दूरी 9.50 घंटे में तैरकर की पूरी

झारखंड की राजधानी रांची के इशांक ने 7 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है. जिस उम्र में बच्चे बिना माता-पिता के घर से बाहर नहीं निकलते है. इशांक ने समुंद्र में 29 किलोमीटर मात्र 9.50 घंटे में तैरकर अनोखा इतिहास लिख दिया है.

Continue reading

झारखंड में लैब सेवाएं होंगी हाईटेक, मरीजों को मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अब राज्य के मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर मिल सकेगी. इसके लिए लैब इनफॉरमेशन सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है.

Continue reading

बोकारो फर्जीवाड़ा मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

झारखंड के बोकारो कोऑपरेटिव बैंक से अवैध राशि निकासी मामले में अपराध अनुसंधान विभाग CID के अधीन गठित SIT टीम ने करोड़ों रुपये के लेनदेन और संपत्ति का खुलासा किया है. 24 अप्रैल 2026 को दर्ज कांड में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

Continue reading

IIM रांची को क्यूएस एग्जीक्यूटिव एमबीए रैंकिंग 2026 में मिली जगह

Ranchi: आईआईएम रांची ने पहली बार क्यूएस एग्जीक्यूटिव एमबीए रैंकिंग 2026 में अपनी जगह बनाई है. यह संस्थान की शैक्षणिक यात्रा में वैश्विक पहचान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है. संस्थान ने अपने पहले प्रयास में देश के अन्य आईआईएम के बीच चौथा स्थान हासिल किया है.

Continue reading

हिरासत में मौत केस में हाईकोर्ट ने कहा - दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया तो गृह सचिव व IG जेल को होना होगा हाजिर

Ranchi: हिरासत में कथित यातना और मौत के मामले में दायर शाईदा खातून व अन्य अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश के आलोक में सीजेएम पलामू से मृतक युवक के खिलाफ दर्ज केस पांकी थाना कांड संख्या 25 /2025 का मूल रिकॉर्ड प्रस्तुत किया गया.

Continue reading

झारखंड के डेयरी को मिलेगी नई दिशा, डॉ. संजीव कुमार ने निदेशक का पदभार संभाला

राज्य के डेयरी क्षेत्र को नई दिशा देने की उम्मीद के साथ डॉ. संजीव कुमार ने धुर्वा स्थित निदेशालय में निदेशक गव्य पद का कार्यभार ग्रहण किया. कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य में डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाना

Continue reading

जीईएल चर्च में चार दिवसीय चुनाव प्रक्रिया संपन्न

Ranchi: जीईएल चर्च में चार दिवसीय चुनाव प्रक्रिया गुरूवार को सम्पन्न हो गया. इस दौरान असम,अंडमान निकोबार, ओडिशा,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के जीईएल चर्च के प्रतिनिधि शामिल हुए. जीईएल चर्च में हुई चुनाव प्रक्रिया में मोडरेटर,डिप्टी मोडरेटर का चुनाव और बोर्ड का गठन किया गया.

Continue reading

फर्जी वेतन निकासी: जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति 8 मई को जाएगी बोकारो

वेतन मद से फर्जी निकासी की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति 8 मई को बोकारो जायेगी. बोकारो जिला प्रशासन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे हुई बैठक के बाद समिति ने यह फैसला लिया. बोकारो जाने से पहले समिति की बैठक रांची में 6 मई को होगी.

Continue reading

छात्र BCA पाठयक्रम में दाखिला लेते हैं मगर RU से जारी होती है मार्कशीट - प्राचार्य

Ranchi: वोकेशनल विषय में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों में बनी भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए आज संत पॉल्स कॉलेज सभागार में संवाददाता सम्मेलन आयोजित की गई. इस दौरान कॉलेज प्राचार्य अनुज तिग्गा ने बताया कि संत पॉल्स कॉलेज महाविद्यालय को रांची विश्वविद्यालय की अनुशंसा पर एचआरडी के द्वारा मान्यता प्रदान किया गया है.

Continue reading

झारखंड में महिला उद्यमिता को नई उड़ानः IIM कोलकाता और JSLPS मिलकर बनाएंगे करोड़पति दीदी

झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोलकाता की टीम ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के समक्ष महिला उद्यमिता को लेकर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया. यह प्रेजेंटेशन राज्य की महिला उद्यमियों को नवाचार, व्यापार, बाजार और आय में बढ़ोतरी के साथ सफलता दिलाने पर केंद्रित रहा.

Continue reading

झारखंड में झींगा मछली की बढ़ती खपत पर नई पहल, उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

राज्य में झींगे (Prawn) की बढ़ती खपत को देखते हुए स्थानीय स्तर पर इसके उत्पादन बढ़ाने की पहल तेज कर दी गई है. इसके तहत बड़े जलाशयों में झींगा पालन का दायरा बढ़ाया जा रहा है, ताकि बाहर से होने वाली आपूर्ति पर निर्भरता कम हो सके.

Continue reading

झारखंड में ई-ऑफिस के क्रियान्वयन में लापरवाही, 3 विभागों को फटकार, सक्रिय होने का निर्देश

झारखंड के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग ने राज्य के तीन प्रमुख विभागों—कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, वित्त विभाग, और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया है.

Continue reading

सूखे से निपटने को सरकार अलर्ट, 12 मई तक जिला आकस्मिक योजना पेश करने का निर्देश

Ranchi: राज्य में संभावित कम वर्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है. विभिन्न मौसम पूर्वानुमानों में वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान औसत वर्षा में 30 से 35 प्रतिशत तक कमी की आशंका जताई गई है. इस स्थिति को देखते हुए कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को किसानों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

Continue reading

रांची: आंधी-बारिश से पेड़ों की डालियां टूटीं, आवागमन बाधित, गर्मी से मिली राहत

गुरुवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी-बारिश ने शहर की रफ्तार को थाम दिया. कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया. शहर के एसएसपी कार्यालय के सामने एक विशाल पेड़ की डाल अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई.

Continue reading

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की नियुक्ति मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई

Ranchi: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के 2034 पदों पर नियुक्ति से जुड़े 01.09.2025 के न्यायालयीय आदेश के अनुपालन न होने पर मीना कुमारी प्रकरण में मनोज कुमार गुप्ता सहित 195 अभ्यर्थियों ने दायर अवमानना वाद संख्या 405/2026 पर सुनवाई हुई, जिसमें याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने पक्ष रखा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही