Search

रांची न्यूज़

रांची : लालपुर थाने की पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

लालपुर थाने की पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों का नाम विक्की और किशन कुजूर है. विक्की के ऊपर रांची में आठ मामले दर्ज हैं.

Continue reading

झारखंड में धूमधाम से मनेगा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: आदित्य साहू

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस को लेकर झारखंड में व्यापक तैयारियां की गई हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घोषणा की है कि 6 अप्रैल को पूरे राज्य में स्थापना दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसके लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Continue reading

झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप: JVM श्यामली की अश्मि सिंह बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

साहिबगंज में आयोजित चार दिवसीय 26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जेवीएम श्यामली की छात्रा अश्मि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया.

Continue reading

Jharkhand Weather: तेज हवा के साथ बारिश की संभावना, जमशेदपुर-डालटनगंज रहा सबसे गर्म

झारखंड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और कई जिलों में तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Continue reading

रांची : श्राद्ध कर्म करने आये युवक की हटानिया तालाब में डूबने से मौत

राजधानी के कोतवाली इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है. श्राद्ध कर्म करने आये युवक की हटानिया तालाब में डूबने से मौत हो गई है. बताया जाता है कि व्यक्ति तालाब किनारे श्राद्ध कर्म करने आया था. इस बीच तालाब के नहाने के दौरान वह डूब गया और उसकी मौत हो गई.

Continue reading

JAC ने तथ्य छुपाया, HC ने अपील खारिज की, 25 हजार जुर्माना भी लगाया

झारखंड हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े एक मामले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की अपील खारिज कर दी. साथ ही JAC पर तथ्यों को छुपाने को लेकर 25000 रूपये का जुर्माना भी लगाया है. यह जुर्माना राशि JAC को 4 हफ्ते के भीतर कोर्ट में जमा करनी होगी. बाद में 25000 रुपये की यह राशि याचिकाकर्ता राम प्रकाश साव को दी जाएगी.

Continue reading

फंड पड़ा रह गया, 205 करोड़ खर्च नहीं कर सका रिम्स

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स को विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 300 करोड़ रुपये का बजट मिला था. लेकिन प्रबंधन समय पर इसका उपयोग नहीं कर सका और 205 करोड़ रुपये सरकार को वापस करने पड़े.

Continue reading

डिप्लोमा-इन-फार्मेसी में नंबरों के रिटोटलिंग के लिए प्रति विषय देने होंगे 300 रुपये फीस

Ranchi: डिप्लामो-इन-फार्मेसी के रिजल्ट प्रकाशित करने के बाद परीक्षा समिति ने रिटोटलिंग के लिए प्रति विषय 300 रुपये फीस निर्धारित किया है. साथ ही मार्कशीट में किसी भी तरह की गलती सुधारने के लिए आवेदन देने की अंतिन तिथि 8-4-2026 निर्धारित है. परीक्षा समिति ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

Continue reading

बिजली अलर्ट : नामकुम ग्रिड में मरम्मत के चलते कल सुबह 5 से शाम 7.30 तक नहीं रहेगी लाइट

रांची के कई इलाकों में कल शनिवार को सुबह पांच बजे से शाम के साढ़े सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 132/33 केवी नामकुम ग्रिड सबस्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते घंटे बिजली काटी जाएगी.

Continue reading

विष्णुगढ़ कांड पर बोली अंबा प्रसाद - पूरे सिस्टम ने मिलकर बच्ची के साथ अन्याय किया

Ranchi: हजारीबाग के विष्णुगढ़ हत्याकांड के खुलासे के बाद सियासत तेज हो गई है. पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर “हंसी आती है” और जांच को लेकर कई अहम बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया है. साथ ही आरोपियों के पकड़े जाने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, उसमें मनगढ़ंत कहानी बनायी गई है. अंबा प्रसाद ने डीजीपी तदाशा मिश्रा पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि क्या केस से जुड़े बयानों में बदलाव किया गया है.

Continue reading

रिम्स सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर नियुक्ति विवाद : डीसी की अध्यक्षता में बनेगी जांच कमिटी

रिम्स के मास्टर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर की नियुक्ति मामले की जांच कराई जाएगी. इसको लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमिटी बनेगी. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

Continue reading

हजारीबाग हत्याकांड में भाजपा घिरी: आरोपी से किनारा, मगर वायरल तस्वीरों में पार्टी प्रचार करता दिखा आरोपी भीम राम

Ranchi: हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंबा में हुए नाबालिग हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं के बयानों पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीते गुरुवार के शाम को प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि इस जघन्य हत्या के मुख्य आरोपी भीमराम का पार्टी से कोई संबंध नहीं है.

Continue reading

झारखंड को खान-खनिज से रिकॉर्ड राजस्व, संग्रह 11,113 करोड़ के पार, धनबाद-हजारीबाग टॉप पर

झारखंड को खान एवं भूविज्ञान विभाग से रिकॉर्ड राजस्व की प्राप्ति हुई है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनन से राज्य को 11,113.75 करोड़ का राजस्व मिला है. वहीं झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर (JMBL) सेस के रूप में 7,485.66 करोड़ रुपये का संग्रह किया गया है.

Continue reading

रांची के चुटिया में सिलेंडर नहीं मिलने से फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा, बांस-बली लगाकर सड़क जाम की

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है. , जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Continue reading

भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस की मौत

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस की मौत हो गई है. तीन अप्रैल की सुबह 4.00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद थे और भाकपा माओवादी के शीर्ष पद पर थे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही