Search

रांची न्यूज़

मानवता का संदेश: रांची में मुक्ति संस्था ने 24 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

रांची में रविवार को मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था द्वारा 24 अज्ञात शवों का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.  संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी. उन्होंने बताया कि मुक्ति संस्था लंबे समय से इस सामाजिक कार्य में जुटी हुई है. अब तक कुल 2,153 अज्ञात शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया जा चुका है.

Continue reading

रिम्स में सुरक्षा प्रोटोकॉल फेल, HIV संक्रमित गर्भवती महिला का बिना जांच ऑपरेशन

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार प्रसव के लिए पहुंची एक महिला का बिना समुचित जांच के ऑपरेशन कर दिया गया. बाद में जानकारी मिली कि महिला पिछले तीन साल से एचआईवी संक्रमित है.

Continue reading

जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 6 अप्रैल से, ओपीडी सेवाएं रहेंगी प्रभावित

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड को लेकर चल रहा विवाद अब हड़ताल में बदलने जा रहा है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झारखंड और झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन ने 6 अप्रैल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है.

Continue reading

बच्ची की हत्या के मामले में रिश्तेदार सुबोध पाठक समेत कई गिरफ्तार, पूछताछ जारी

राजधानी रांची के रातू इलाके में लूसी पाठक नाम की एक बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई थी. हत्या करने के बाद बच्ची के शव को जला दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने रिश्तेदार सुबोध पाठक समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Continue reading

रिम्स में शुरू होगी नयी वीआईपी क्लीनिक व्यवस्था, मरीजों को लंबी कतार से अलग सुविधा मिलेगी

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों को बेहतर और जल्द इलाज मुहैया कराने के लिए नयी व्यवस्था लागू की जा रही है. अस्पताल में जल्द ही वीआईपी क्लीनिक शुरू किया जाएगा, जहां सामान्य ओपीडी की भीड़ और लंबी कतार से अलग सुविधा मिलेगी.

Continue reading

BIG Breaking : बालू से काली कमाई की जांच मेरे ऊपर भी हो, दोषी हुआ तो आज ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा : मंत्री संजय प्रसाद यादव

झारखंड सरकार के कद्दावर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अवैध बालू खनन और कथित काली कमाई के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. देर रात मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको लगता हैं तो मेरे खिलाफ भी जांच होनी चाहिए और यदि में दोषी पाया जाउंगा तो में खुद मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा.

Continue reading

झारखंड का एक टॉप माओवादी नक्सली पुलिस के संपर्क में, कर सकता है आत्मसमर्पण !

झारखंड के एक टॉप माओवादी नक्सली सेकंड एंड कमांड पुलिस के संपर्क में है. सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो वह कुछ दिनों बाद आत्मसमर्पण कर सकता है, वह अभी लगातार पुलिस के संपर्क में है.

Continue reading

आजसू के प्रयासों से ही पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का रास्ता खुला था : संजय मेहता

संजय मेहता ने कहा कि हेमंत सरकार ट्रिपल टेस्ट के बिना ही पंचायत और नगर निकाय चुनाव करवाना चाहती थी, ताकि ओबीसी को आरक्षण नहीं देना पड़े. इस पर आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सुप्रीम कोर्ट गये.

Continue reading

रांची में 10-12 सितंबर तक होगा ‘ICCI 2026’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

: BIT मेसरा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘ICCI 2026’ का आयोजन किया जाएगा. ‘मशीन लर्निंग फॉर जियोस्पेशियल एनालिटिक्स’ विषय पर आधारित होगा ये सम्मेलन. यह तीन दिवसीय सम्मेलन 10 से 12 सितंबर 2026 तक रांची में आयोजित होगा.

Continue reading

सदर अस्पताल रांची में रक्तदान शिविर, 102 यूनिट रक्त संग्रह

रांची के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, नर्सों, छात्रों और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया.

Continue reading

रांची : DSPMU कुलपति ने किया स्नातकोत्तर परीक्षा का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

DSPMU में चल रही स्नातकोत्तर परीक्षाओं का कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने निरीक्षण किया. यह परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें करीब 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया.

Continue reading

गैंगस्टर की ‘मददगार’ छवि बनाने की कोशिश, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

झारखंड में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट में खुद को लोगों का मददगार बताते हुए उसने कई बड़े दावे किए हैं, जिसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

Continue reading

बिजली अलर्ट: रांची के इन इलाकों में 5 घंटे रहेगा पावरकट, जानें वजह

रांची के कई इलाकों में 5 अप्रैल रविवार को आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने और मेंटेनेंस कार्य चलेगा. जिसकी वजह से रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी और कोकर सब-डिवीजन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

Continue reading

आदिवासी हड़गड़ी स्थल पर झारखंड जगुआर STF कैंप विस्तार का विरोध, DC को सौंपा ज्ञापन

झारखंड जगुआर एसटीएफ कैम्प के प्रस्तावित विस्तार को लेकर आदिवासी समाज ने शनिवार को उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर रोक लगाने की मांग की है.

Continue reading

रांची : विश्व नवकार महामंत्र दिवस के लिए राज्यपाल को निमंत्रण

जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. भेंट कर उन्हें 9 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस (द्वितीय संस्करण) में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही