Search

रांची न्यूज़

राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के खिलाफ

Ranchi: राज्य सरकार द्वारा सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए अपनायी गयी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के खिलाफ है. सूचना आयुक्तों की जारी नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान राज्यपाल को भेजे गये शिकायती पत्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है. राज्यपाल सचिवालय द्वारा इस मुद्दे पर मिली शिकायतों पर कानूनी नजरिये से विचार विमर्श किया जा रहा है.

Continue reading

राज नदंनी की हत्या के पीछे था संपत्ति का खेल, राहुल पाठक ने रची थी साजिश

राजधानी रांची के रातू थाना इलाके के झखराटांड़ में 13 मार्च की रात राज नंदनी पाठक की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. इस हत्याकांड की मुख्य वजह संपत्ति लिखने का शक है. राहुल पाठक को इस बात का शक हो रहा था कि पिता सुबोध पाठक ने राज नंदनी पाठक के नाम से संपत्ति न लिख दें. इस हत्याकांड का मास्टरमांइड राहुल पाठक है.

Continue reading

राज्य सूचना आयोग को राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति का मंच नहीं बनाया जाए: भाकपा माले

झारखंड में सूचना आयुक्तों के नाम सामने आने के बाद भाकपा माले ने सरकार और विपक्ष दोनों को कड़ी नसीहत दी है. पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि राज्य सूचना आयोग को राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए.

Continue reading

असम चुनाव : मंत्री दीपिका का भाजपा पर हमला, कहा-वादे ज्यादा, काम कम वाली सच्चाई आई सामने

असम में आगामी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है. झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डूमडूमा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है.

Continue reading

JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 बैकलॉग मामले में HC ने JPSC व सरकार से मांगा जवाब

जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा बैकलॉग 2026 (वर्ष 2021, विज्ञापन 5/ 2026 एवं वर्ष 2024, विज्ञापन 6/ 2026) को चुनौती देने वाली अमित कुमार एवं अन्य की याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई.

Continue reading

भाजपा स्थापना दिवस पर बाबूलाल का कार्यकर्ताओं को संदेश, राष्ट्र सेवा के रास्ते पर बढ़ते रहें

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया. इस दौरान उन्होंने संगठन के विचारों, राष्ट्र प्रथम की भावना और कार्यकर्ताओं के योगदान को याद किया. इस मौके पर बाबूलाल ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश  कार्यकर्ताओं को बधाई दी और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया.

Continue reading

BJP स्थापना दिवस पर कांग्रेस हमलावर, कहा-यह दिन लोकतंत्र व सामाजिक सौहार्द पर हमलों की याद दिलाता

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक राजनीतिक दल के गठन का प्रतीक नहीं है, बल्कि बीते कुछ वर्षों में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों पर हुए हमलों की भी याद दिलाता है.

Continue reading

Jharkhand Weather : अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है और आने वाले दिनों में इसका असर राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. मौसम केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है.

Continue reading

झारखंड : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए भौतिक सत्यापन शुरू

पंचायती राज विभाग ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत चुने गये पंचायतों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है. आठ अप्रैल तक निरीक्षण के काम को अंतिम रूप दिया जाना है. भौतिक सत्यापन के लिए गठित समिति द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा.

Continue reading

स्वास्थ्य विभाग की अपील, नेत्रदान के लिए आगे आएं लोग

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत राज्य अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने और इसमें भाग लेने की अपील की गई है. विभाग का कहना है कि नेत्रदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी आंखों के जरिए दो नेत्रहीन लोगों को रौशनी मिल सकती है.

Continue reading

ड्रग्स के बढ़ते कारोबार पर HC सख्त, रोकथाम पर कड़े कदम उठाने के दिए निर्देश

झारखंड में मादक पदार्थों (ड्रग्स) की बढ़ती बिक्री को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने आदेश के आलोक में मादक पदार्थों की रोकथाम की कार्रवाई, जब्ती और अनुसंधान पर दो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) प्रस्तुत किया गया. कोर्ट ने इस SOP का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश सरकार को दिया.

Continue reading

LAGATAR EXCLUSIVE : प्रिंस खान का गुर्गा राणा राहुल सिंह को नहीं मिला हथियार लाइसेंस, SSP ने एक साल पहले की थी अनुशंसा

झारखंड का चर्चित अपराधी प्रिंस खान का कथित गुर्गा राणा राहुल प्रताप सिंह को अब तक हथियार का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है. सूत्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले राणा राहुल सिंह ने रांची के आर्म्स मजिस्ट्रेट कार्यालय में हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था.

Continue reading

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक दिन में तीन कोर्ट को आया ईमेल

रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के मिलने के बाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. पुलिस की टीम कोर्ट पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

Continue reading

महिला बंध्याकरण से मजबूत हो रहा झारखंड में परिवार नियोजन अभियान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत राज्य में परिवार नियोजन कार्यक्रम को मजबूत किया जा रहा है. इसी क्रम में महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वैच्छिक और स्थायी गर्भनिरोधक उपाय के रूप में महिला बंध्याकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है

Continue reading

झारखंड में खनिज राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत बना कोयला, JMBL सेस में भारी योगदान

Ranchi: झारखंड खनिज संपदा के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और यहां की अर्थव्यवस्था में खनन क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य सरकार को खनिजों से मिलने वाले राजस्व में सबसे बड़ा योगदान कोयला का है. झारखंड देश का कोयला हब माना जाता है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही