Search

रांची न्यूज़

मनरेगा घोटाला : चार्जशीटेड आरोपी शशि प्रकाश को हाईकोर्ट से मिली जमानत

मनरेगा घोटाले के चार्जशीटेड आरोपी व खूंटी विशेष प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली.

Continue reading

तेतुलिया जमीन घोटाला :  विमल अग्रवाल की जमानत पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी केस डायरी

बोकारो के चास प्रखंड के तेतुलिया गांव में 103 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा मामले के आरोपी विमल अग्रवाल की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने राज्य सरकार को दो हफ्ते के अंदर केस डायरी जमा करने का निर्देश दिया है. राज्य सरकार की ओर से अधिक वक्त मनोज कुमार ने पक्ष रखा.

Continue reading

प्रिंस खान गैंग पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, शूटर रकीब गिरफ्तार

वासेपुर (धनबाद) का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान पाकिस्तान से बैठकर झारखंड के व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमका रहा है. पुलिस के अनुसार, वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए प्रोटेक्शन मनी के नाम पर रंगदारी की मांग कर रहा है., जिससे कारोबारी वर्ग दहशत में है.

Continue reading

रांची : रातू के चटकपुर में बंद घर से मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जिले के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में एक युवक की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद रातू थाना की पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

Continue reading

RBI का फैसला : रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, 2027 में GDP ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने  मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया है. यानी फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस फैसले का सीधा असर यह होगा कि आपके लोन की ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा. न तो आपकी ईएमआई की किस्त घटेगी और न ही बढ़ेगी.

Continue reading

टेंडर कमीशन घोटाला : 2 चार्जशीटेड आरोपियों ने किया सरेंडर, मिली जमानत

टेंडर कमीशन घोटाले के चार्जशीटेड आरोपी राजीव लोचन और अनिल कुमार ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया. जिसके बाद अदालत ने दोनों को एक-एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. दोनों चार्जशीटेड आरोपियों को हर डेट पर हाजिर होने की शर्त पर जमानत मिली है.

Continue reading

रांची के नामकुम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान तबरेज के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, परिवार वालों ने युवक को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Continue reading

JPSC खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने खाद्य सुरक्षा सेवा के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है.

Continue reading

JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र (डिस्ट्रिक्ट मुख्यालय) की जानकारी 8 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर देख सकेंगे.

Continue reading

मोरहाबादी TOP व बरियातू थाना को नहीं लगी भनक, प्रीति ज्वेलर्स में हो गई लूट

राजधानी रांची के हरिहर सिंह रोड में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. ताज्जुब की बात तो यह है कि जिस जगह पर लूट हुई है उसके आगे मोरहाबादी टीओपी है और उसके पीछे बरियातू थाना है. इस बीच में दोनों थाने की पेट्रोलिंग गाड़ियां गश्ती कर रही थी. लेकिन इसके बावजूद बाइक सवार लुटेरे सभी को चकमा देकर फरार हो गया.

Continue reading

रेलवे भर्ती मामला: समान परिस्थितियों में अलग-अलग व्यवहार करना असंवैधानिक- HC

झारखंड हाईकोर्ट ने रेलवे भर्ती से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार और रेलवे भर्ती बोर्ड को झटका दिया है. हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि समान परिस्थितियों में अलग-अलग व्यवहार करना असंवैधानिक है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल( CAT ) के फैसले को रद्द कर दिया.

Continue reading

रांची: अतिक्रमण व गंदगी के खिलाफ निगम की सख्ती, हर वार्ड में चलेगा विशेष अभियान

नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने पर सख्ती बरती जा रही है. मंगलवार को उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता बैठक हुई. इसमें इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर निगम क्षेत्रो में अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए है.

Continue reading

रांची : आवास बोर्ड कॉलोनियों में नहीं चलेगी दुकानें, ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

शहर में आवासीय इलाकों में चल रहे व्यवसायों पर अब सख्ती शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रांची नगर निगम ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड की कॉलोनियों में संचालित दुकानों और प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Continue reading

रांची: ज्वेलर्स दुकान को अपराधियों ने बनाया निशाना, नगद व गहने लेकर हुए फरार

राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड में अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी ज्वेलर्स दुकान में घुसे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया.

Continue reading

रांची : मेदांता अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

राजधानी रांची के मेदांता अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम मीना देवी है और वह खूंटी जिले के रहने वाली थी. बताया जाता है कि मीना देवी को जौंडिस की बीमारी थी. जिसके बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कई दिनों से मीना देवी का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था. लेकिन आज (मंगलवार) को उनकी मौत हो गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही