Search

रांची न्यूज़

भाजपा के झारखंड बंद में बदलाव: 3 अप्रैल की जगह 9 तारीख को बंद का ऐलान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने पूर्व घोषित 3 अप्रैल को झारखंड बंद की तारीख को बदल दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड बंद की तिथि में गुड फ्राइडे त्योहार के कारण बदलाव किया गया है. साथ ही कहा कि भाजपा ‘सर्व पंथ, सम भाव’ पर चलने वाली पार्टी है. इसलिए किसी भी धर्म सम्प्रदाय के कार्यक्रम में भाजपा बाधक नहीं बनना चाहती.

Continue reading

रांची : DSPMU के कुलपति ने ली पहली कक्षा, सेमीकंडक्टर पर दिया व्याख्यान

DSPMU के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज अपने शैक्षणिक दायित्व की शुरुआत करते हुए भौतिकी विभाग में स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों को पढ़ाया. उन्होंने लगभग 40 विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम के अंतर्गत सेमीकंडक्टर विषय पर व्याख्यान दिया.

Continue reading

रांची के मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ रही भीड़, आकर्षक ऑफर्स लोगों को लुभा रहे

शहर के मोरहाबादी मैदान में झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे और हर स्टॉल पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली.

Continue reading

रांची: ड्राइवर की 'झपकी' बनी मौत! दूध टैंकर ने हाइवा को पीछे से मारी टक्कर

रांची के ओरमांझी में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसा रांची-रामगढ़ हाईवे पर चुटुपालु स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के पास हुई. बताया जाता है कि रांची की ओर जा रहे ईंट लदे हाइवा को पीछे से आ रहे दूध टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी.

Continue reading

परीक्षा के एक साल बाद डिप्लोमा इन फार्मेसी का निकला रिजल्ट

फार्मेसी परीक्षा समिति ने शैक्षणिक सत्र 2023-25 के डिप्लोमा-इन-फार्मेसी का रिजल्ट जारी किया है. परीक्षार्थी https:/dpharmexamcommittee.com पर अपना आवश्यक ब्योरा भर कर रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, रजिसट्रेशन नंबर और कॉलेज के सिंबल की जरूरत होगी.

Continue reading

रांची : DSPMU में कुलपति की बैठक, परीक्षाओं व पाठ्यक्रम पर दिए अहम निर्देश

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज एक अहम बैठक की. बैठक विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ की गई. बैठक में आगामी परीक्षाओं, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत, पीएचडी प्रावधान, NAAC तैयारी और पीएचडी कोर्स वर्क पर विस्तृत चर्चा हुई.

Continue reading

झारखंड विधानसभा: 2026-27 के लिए 25 समितियों का गठन, जिम्मेदारियां तय

झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए कुल 25 समितियों का गठन किया गया है. यह गठन विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में किया गया है. सभी समितियों का कार्यकाल एक वर्ष या पुनर्गठन तक रहेगा.

Continue reading

झारखंड में मातृ मृत्यु दर की समीक्षा, 5 जिलों में 100 प्रतिशत रिपोर्टिंग

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेपाल हाउस में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को लेकर रणनीतिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में राज्य में मातृ मृत्यु की स्थिति, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और मृत्यु के कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई.

Continue reading

झारखंड स्वास्थ्य सेवाओं में टॉप-3 में शामिल, NQAS प्रमाणन 56 प्रतिशत तक पहुंचा

झारखंड ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी NQAS प्रमाणन में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता सुधार को लेकर तेज प्रगति दर्ज की गई है.

Continue reading

रांची : जगन्नाथपुर थाना इलाके में दो गुटों में मारपीट

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना इलाके में दो गुटों में मारपीट हुई है. इस मारपीट में कई लोगों को चोट लगी है. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 का है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन सभी लोग भागने में सफल हुए.

Continue reading

हजारीबाग-चतरा में बौद्ध अध्ययन संस्थान खोलने की मांग, संजय मेहता ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने केंद्र सरकार से हजारीबाग और चतरा जिले में बौद्ध विरासत के संरक्षण और विकास के लिए सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (CIBS) की स्थापना की मांग की है.

Continue reading

झा. पुलिस मेंस एसोसिएशन का रांची SSP को पत्र, 5 दिनों की छुट्टी व सुसेवांक से पुरस्कृत करने का अनुरोध

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने रांची के एसएसपी राकेश रंजन को पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से रांची जिला बल में तैनात पुलिस कर्मियों को पांच दिनों की छुट्टी की अनुमति मांगी है. इसके अलावे सुसेवांक से पुरस्कृत करने की बात कही है

Continue reading

चतरा में पाइपलाइन से जलापूर्ति योजना केस में हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका किया समाप्त

Ranchi: चतरा में पाइपलाइन से जलापूर्ति योजना से जुड़े मामले में दायर अवमानना याचिका की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में चतरा डीसी कोर्ट में उपस्थित थी. अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने कोर्ट को बताया कि जिस कंपनी को यह काम दिया गया था, उसने काम पूरा नहीं किया. रिट कोर्ट ने भी कंपनी को बकाया भुगतान करने का निर्देश नहीं दिया था. रिट कोर्ट ने जुडको को कहा था कि इस मामले में वह तर्कसंगत आदेश पारित करें.

Continue reading

ODL व ऑनलाइन कोर्स में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, UGC ने जारी की अधिसूचना

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 (फरवरी 2026 सत्र) के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है.

Continue reading

जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के लिए रांची में 10-11 अप्रैल को विशेष शिविर

Ranchi: जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड की ओर से विशेष पहल की गई है. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और अमृता हॉस्पिटल कोच्चि के सहयोग से 10 और 11 अप्रैल को सदर अस्पताल रांची में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही