Search

रांची न्यूज़

BJP का 3 अप्रैल को झारखंड बंद ऐलान: मसीही संगठन ने की किसी दूसरे दिन की मांग

मसीही संगठनों ने बीजेपी के 3 अप्रैल को झारखंड बंद ऐलान पर तारीख बदलने की मांग की. संवाददाता सम्मेलन में मसीही समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे का पवित्र दिन है. 40 दिन तक का चालिसा काल अंतिम चरण में है. विश्व में ईसाई समुदाय प्रभु यीशु मसीह के दुखभोग का स्मरण करेंगे. इस दिन सुबह से रात तक गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं और धार्मिक अनुष्ठान होंगे.

Continue reading

हजारीबाग: भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी पूर्व कनीय लेखा लिपिक गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में रामगढ़ जिला ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन कनीय लेखा लिपिक अरुण कुमार के खिलाफ एसीबी थाना कांड संख्या 29/17 (10 अगस्त 2017) के तहत मामला दर्ज किया गया था. एसीबी की जांच में अरुण कुमार के खिलाफ अवैध संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य पाए गए थे.

Continue reading

रांची : स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला, मौत

राजधानी रांची के लाजपत नगर में एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया है. जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है.

Continue reading

शराब घोटाला: नवीन केडिया की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 7 अप्रैल को

झारखंड में शराब घोटाला मामले में आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया की ओर से दायर जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई. इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट मामले में 7 अप्रैल को अपना आदेश सुनाएगी.

Continue reading

IIIT रांची में 'यंत्र 26' का सफल आयोजन, रोबोटिक्स व नवाचार का दिखा संगम

रांची के बीएसएनएल ग्राउंड और खेलगांव परिसर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची की ओर से प्रमुख टेक्नो-कल्चरल रोबोटिक्स फेस्ट यंत्र 26 (YANTRA 26) का आयोजन किया. इस फेस्ट में देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

Continue reading

राज्य वित्त आयोग ने सरकार से टैक्स में शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को चार प्रतिशत राशि देने की अनुशंसा की

Ranchi: राज्य वित्त आयोग ने दूसरी रिपोर्ट में सरकार को अपने टैक्स में से शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को चार प्रतिशत हिस्सा देने की अनुशंसा की है. आयोग की यह अनुशंसा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए है. सरकार ने आयोग की अनुशंसा को लागू करने मुद्दे पर विचार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है.

Continue reading

रांची में आदिवासियत विषय पर डॉक्यूमेंट्री व वर्कशॉप, देश-विदेश के प्रतिभागी शामिल

अखाड़ा, रांची और औराविल फिल्म इंस्टिट्यूट की ओर से “आदिवासियत” विषय पर 24 दिवसीय डॉक्यूमेंट्री रिट्रीट और कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन किया गया, जिसनें देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी शामिल हुए हैं

Continue reading

झारखंड DGP तदाशा मिश्रा ने MP की साइकिलिस्ट व पर्वतारोही को दिलाई साइकिल

झारखंड पुलिस के शीर्ष अधिकारी डीजीपी तदाशा मिश्रा का एक संवेदनशील और प्रेरणादायक चेहरा सामने आया है. राष्ट्रीय स्तर की एथलीट, साइकिलिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने आज डीजीपी से मुलाकात कर अपनी आर्थिक कठिनाइयों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के कारण वे नई साइकिल नहीं खरीद पा रही थीं, जिससे उनके अभियान पर असर पड़ रहा था.

Continue reading

Jharkhand Weather: आज गरज के साथ चलेंगी तेज हवाएं, 4-5 को बारिश की संभावना

झारखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में जहां बारिश और ओलावृष्टि हुई है, वहीं कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है.

Continue reading

BCCI के पास पहुंचा झारखंड क्रिकेट संघ चुनावी मामला, 4 सप्ताह में मांगा जवाब

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ में हुए चुनाव धांधली का मामला BCCI के ओम्बुड्समैन सह एथिक्स अफसर रिटायर्ड जस्टिस अरुण मिश्रा के पहुंच गया. BCCI के एथिक्स अफसर के पास पहुंचे शिकायत में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और लोढ़ा कमिशन की सिफारिशों को लागू किए बिना चुनाव कराए गए.

Continue reading

आर्म्स एक्ट व चोरी मामलों का खुलासा, रांची पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने आर्म्स एक्ट और चोरी मामलों का खुलासा किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सद्दाम, आदिल अंसारी और अली रेयान के रूप में हुई है.

Continue reading

अपराध और अव्यवस्था को लेकर भाजपा आक्रामक, झारखंड बंद व मशाल जुलूस की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक DGP से मुलाकात की और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा.

Continue reading

विष्णुगढ़ कांड : अंबा प्रसाद ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, CBI जांच की मांग की

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर विष्णुगढ़ मामले में ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने संतोष गंगवार से मामले में हस्तक्षेप कर मामले की सीबीआई जांच कराने, पीड़ित परिवार को मुआवजा व पुनर्वास देने और राज्य महिला आयोग को मामले में सक्रिय करने की मांग की है.

Continue reading

CUJ की प्रोफेसर डॉ. रचना जायसवाल का शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित

CUJ के प्रबंधन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रचना जायसवाल का शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल International Journal of Contemporary Hospitality Management में प्रकाशित हुआ है.

Continue reading

HC ने पर्यटन सचिव को मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर का दौरा कर सौंदर्यीकरण पर प्रपोजल देने का दिया निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट में रामगढ़ स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण से संबंधित मामले में दायर अवमानना याचिका की सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट के आदेश के आलोक में सरकार के सचिव पर्यटन और डीसी रामगढ़ हाजिर हुए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही