Search

रांची न्यूज़

ईडी के अभियुक्त को ही दे दी चोरी पकड़ने की जिम्मेवारी

Ranchi: ग्रामीण विकास टेंडर घोटाले में ईडी के आरोपी को निगरानी (तकनीकी सेल) में पदस्थापित कर रखा है. इस सेल में पदस्थापित इंजीनियरों का काम निर्माण कार्यों में हुई गड़बड़ी की जांच करना है. इंजीनियर का नाम सिद्धांत कुमार है.  ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में कमीशनखोरी के मामले में दायर पांचवे आरोप पत्र(Prosecution Complain) में जिन 14 इंजीनियरों के आरोप पत्र दायर किया है,

Continue reading

झारखंड की जेलों में रिक्त पदों को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 6 महीने में भरने का निर्देश

Ranchi: हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में रिक्त पदों को अबतक नहीं भरे जाने पर राज्य सरकार और झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) पर कड़ी नाराज़गी जताई है. जेलों में रिक्त पदों को 6 महीने में भरने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने मामले में गृह सचिव और जेएसएससी सचिव को रिक्त पदों को भरने को लेकर 1 मई तक शपथ पत्र के माध्यम से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

Continue reading

झारखंड होमगार्ड में कथित फर्जीवाड़ा : मृत अभ्यर्थी के नाम पर नियुक्ति का आरोप, DG से जांच की मांग

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में कथित फर्जीवाड़े को लेकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीजी एम.एस. भाटिया से शिकायत की गई है. गृह रक्षा वाहिनी के पूर्व कंपनी कमांडर कैलाश प्रसाद यादव ने लिखित शिकायत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच और विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading

किसे कितनी सुरक्षा मिली और कितने हैं हथियार, पुलिस मुख्यालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर अंगरक्षकों (बॉडीगार्ड) से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है.

Continue reading

झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पर सवाल, दो जिलों की घटनाओं ने खोली व्यवस्था की पोल

झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा की स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है. राज्य में इस सेवा का संचालन सम्मान फाउंडेशन पटना द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कार्यप्रणाली को लेकर हाल की घटनाओं ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Continue reading

कांग्रेस-झामुमो के रिश्तों में खटास! असम चुनाव से बढ़ी दूरी, कानून-व्यवस्था पर भी कांग्रेस सख्त

Ranchi: झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो प्रमुख दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच सब कुछ सामान्य नहीं दिख रहा है. असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सीट बंटवारे में मतभेद सामने आने के बाद दोनों दलों के रिश्तों में खिंचाव स्पष्ट नजर आ रहा है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत की जाएगी.

Continue reading

रांची पुलिस ने 16 चोरी के मोबाइल के साथ 3 को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चोरी के मोबाइलक के साथ 6 चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मोबाइल चोरों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

Continue reading

चतरा एसपी हाईकोर्ट में हुए हाजिर, कोर्ट को सौंपी इंक्वायरी रिपोर्ट

Ranchi: बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेवियस कॉर्पस) से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई के दौरान चतरा एसपी सुमित अग्रवाल हाईकोर्ट में मंगलवार को हाजिर हुए. उन्होंने कोर्ट के आदेश के आलोक में   याचिकाकर्ता अख्तरी खातून, मो. गुलाम, अब्दुल हकीम सहित अन्य लोगों के दर्ज बयान के आधार पर इंक्वायरी रिपोर्ट पेश की.

Continue reading

ड्यूटी करने हाईकोर्ट जा रही महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत

रातु थाना क्षेत्र के फुटकल टोली राइस मिल के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है. इस हादसे में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौत हो गई है.

Continue reading

केंद्र से झारखंड के पंचायतों को छप्पर फाड़ फंड, गांवों को मिलेगी विकास की रफ्तार

केंद्र सरकार ने झारखंड में ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंत तक 15वें वित्त आयोग के तहत करीब 2254 करोड़ रुपये की राशि दी है. राज्य गठन के बाद पंचायतों को मिलने वाली अब तक की यह सबसे अधिक राशि मानी जा रही है.

Continue reading

महाधिवक्ता ने हाईकोर्ट को बताया, लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर बैठक हुई है, अगली सुनवाई 13 को

राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने झारखंड हाईकोर्ट को बताया कि झारखंड में लोकायुक्त  की नियुक्ति को लेकर सलेक्शन कमिटी की बैठक 25 मार्च को संपन्न हो चुकी है. अभी मुख्यमंत्री राज्य से बाहर हैं,  बैठक के निर्णय से कोर्ट को जल्द अवगत कराया जाएगा. कोर्ट ने महाधिवक्ता का पक्ष सुनने के बाद मामले की सुनवाई 13 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी.

Continue reading

रामगढ़ :  नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित बारलोंग में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना 30 मार्च की शाम की बताई जा रही है.  इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Continue reading

कमर्शियल सिलेंडर फिर महंगा, 194–200 रुपये तक बढ़े दाम, रांची में कीमत 2258 रुपये पहुंची

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है. कच्चा तेल और गैस की किल्लत के बीच एक बार फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दाम बढ़ा दिए हैं.

Continue reading

DGP को पत्र : सांसद ढुल्लू महतो व अपराधी प्रिंस खान के कथित संबंधों की उच्चस्तरीय जांच की मांग

झारखंड में अपराध और संभावित आतंकी कनेक्शन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. धनबाद निवासी शुभम कुमार यादव ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा को पत्र लिखकर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और फरार अपराधी प्रिंस खान के बीच कथित संबंधों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

Continue reading

IAS विनय चौबे की जमानत पर SC में 10 अप्रैल को सुनवाई

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी. न्यायाधीश बी.वी. नागरथना और न्यायाधीश उज्जल भुयान की पीठ में उनकी याचिका पर सुनवाई निर्धारित है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही