Search

रांची न्यूज़

सरकार के जवाब पर HC नाराज, पूछा- झारखंड में लैंड सर्वे का काम कब तक पूरा होगा

Ranchi : राज्य में हो रहे जमीन के सर्वे को लेकर दायर गोकुल चंद की जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. झारखंड में लैंड सर्वे पूरा करने से संबंधित कोर्ट द्वारा निर्धारित समयावधि में लैंड सर्वे पूरा नहीं होने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरकार को 25 जून तक शपथ पत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि झारखंड में लैंड सर्वे का काम सभी जिलों में कब तक पूरा होगा. मामले की अगली सुनवाई 29 जून निर्धारित की.

Continue reading

दो सीटें, तीन दावेदार: परिमल नाथवाणी ने बदल दिया पूरा समीकरण

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मैदान पूरी तरह गर्म हो चुका है. झारखंड मुक्ति मोर्चा से बैजनाथ राम, कांग्रेस से प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नाथवाणी ने अपनी दावेदारी ठोक दी है. तीनों ने दो-दो सेटों में नामांकन दाखिल किया. हर किसी के प्रस्तावकों की सूची अपने आप में एक बड़ी सियासी कहानी कह रही है.

Continue reading

Jharkhand: जनजातीय इलाकों में मानसिक स्वास्थ्य के लिए नई पहल, 500 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Ranchi : केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी), रांची के मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग की ओर से भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के सहयोग से संचालित एक परियोजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या जोखिम प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. यह परियोजना झारखंड के ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है.

Continue reading

Ranchi News: धुर्वा डैम में 14 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, परिवार के साथ गई थी घूमने

राजधानी रांची के हटिया स्थित धुर्वा डैम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. डैम के फाटक के पास पैर फिसलने से 14 वर्षीय बच्ची गहरे पानी में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान हटिया निवासी श्रेया गाड़ी के रूप में हुई है.

Continue reading

Jharkhand Weather: मॉनसून की दस्तक के संकेत, अगले 72 घंटे में बदल सकता है मौसम का मिजाज

झारखंड में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है. इसके साथ ही कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

Continue reading

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 साल पूरे, 9 जून को झारखंड में लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर

Ranchi : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूरे होने पर झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है. मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान की शुरुआत 9 जून 2016 को हुई थी. इस अवसर पर "सुरक्षित गर्भावस्था, स्वस्थ माताएं एवं सशक्त भारत" विषय पर एक विशेष मार्गदर्शिका भी जारी की गई है.

Continue reading

Politics : भाजपा को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं, इसलिए निर्दलीय के पीछे खड़ी हुई- कांग्रेस

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि भाजपा का यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय थैलीशाही और धनबल की राजनीति को बढ़ावा देने वाला है.

Continue reading

Court News : चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण कुमार सिन्हा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Ranchi : श्री रामकृष्ण सेवा संघ द्वारा संचालित विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल की राशि गबन के मामले में आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण कुमार सिन्हा की अग्रिम जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त-।।। एके तिवारी की अदालत ने खारिज कर दी.

Continue reading

Ranchi : GRDA ने डोरंडा PHC को सौंपी आधुनिक एंबुलेंस, मंत्री सुदिव्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ranchi : राजधानी के डोरंडा और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के मोर्चे पर राहत भरी खबर है. क्षेत्र के निवासियों को अब आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा लाभ मिल सकेगा.

Continue reading

Ranchi : होटवार में साइबर अपराध अनुसंधान पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 78 पुलिसकर्मी ले रहे हिस्सा

Ranchi : अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार में सोमवार से "साइबर अपराध का अनुसंधान" विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस प्रशिक्षण का आयोजन साइबर अपराधों की जांच क्षमता को मजबूत करने और पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी अपराधों से निपटने के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से किया गया है.

Continue reading

महागठबंधन एकजुट, भाजपा बेबस, झारखंड राज्यसभा में जनबल बनाम धनबल की असली लड़ाई

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है और इस बीच महागठबंधन के नेताओं ने एक सुर में भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है. झामुमो से लेकर कांग्रेस तक, सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग और लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है. महागठबंधन ने साफ कहा है कि उनके दोनों प्रत्याशियों, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा की जीत पूरी तरह सुनिश्चित है और भाजपा की कोई भी चाल कामयाब नहीं होगी.

Continue reading

Ranchi : पिठोरिया फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बरामद

Ranchi : पिठोरिया थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

Continue reading

रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, जून के शुरुआती 6 दिनों में काटे गए 30420 चालान

Ranchi : राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में 6 जून 2026 को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.

Continue reading

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस :  दो आरोपियों की अग्रिम जमानत पर अब 12 को सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में आरोपी सोनू शर्मा और मोनू कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से बहस के लिए समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई के लिए 12 जून की तिथि निर्धारित की.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव : झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा व निर्दलीय परिमल नाथवाणी ने पर्चा दाखिल किया

Ranchi : झामुमो के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय परिमल नाथवाणी ने सोमवार को राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल किया. एनडीए ने परिमल नाथवाणी को समर्थन दिया है. बता दें कि चुनाव 18 जून को है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//