Search

रांची न्यूज़

आंदोलनकारियों का पुलिस पर फूटा गुस्सा, बोलें-जिसने झारखंड बनाया, उसे ही जमीन पर बैठने को कह रहें

मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचे झारखंड आंदोलनकारियों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब पुलिस की ओर से उन्हें जमीन पर बैठने के लिए कहा गया. सिद्धू-कानू पार्क के पास बैरिकेडिंग कर रोके गए आंदोलनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई.

Continue reading

Ranchi News : घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, आंदोलनकारियों के धरने को लेकर बदला गया है रूट

झारखंड आंदोलनकारियों के मुख्यमंत्री आवास घेराव और धरना प्रदर्शन को लेकर राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. कांके रोड से आने और जाने वाले वाहन अब राम मंदिर, प्रेमसन चौक होते हुए सिद्धू कान्हू पार्क, एटीआई चौक और एसएसपी आवास मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.

Continue reading

HC के आदेश को ताक पर रख रिम्स की जमीन पर जेल अधिकारी का कब्जा! निर्माण रोकने व मजदूरों से मारपीट का आरोप

रिम्स परिसर की सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर नया विवाद सामने आया है. आरोप है कि जेल विभाग के एक अधिकारी ने रिम्स परिसर के उस हिस्से पर कब्जा कर लिया है, जिसे मूल रूप से आम आवागमन के लिए छोड़ा गया था.

Continue reading

Jharkhand News : आज से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर लगी रोक, सभी घाट 4 माह रहेंगे बंद

झारखंड में आज से नदियों से बालू खनन और उठाव पर रोक लग गई है, जो 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी.   यह रोक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश के तहत मॉनसून के दौरान नदी के घाटों के पर्यावरण पर प्रभाव को कम करने के लिए लगाई गई है.

Continue reading

कुर्सी का खेल नहीं, INDIA गठबंधन की अग्निपरीक्षा बना झारखंड राज्यसभा चुनाव

झारखंड में राज्यसभा चुनाव केवल दो सीटों के गणित तक सीमित नहीं है, बल्कि यह INDIA गठबंधन के भीतर भरोसे, महत्वाकांक्षा और रणनीति की एक बड़ी परीक्षा बन चुकी है. विधानसभा में संख्या के लिहाज से झामुमो और कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखती है, लेकिन सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर अंदरूनी मतभेद अब खुलकर सामने आ रहे हैं.

Continue reading

झारखंड आंदोलनकारी आज अपनी मांगों को लेकर CM आवास घेरेंगे, सुरक्षा सख्त

झारखंड आंदोलनकारी आज झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही मुख्यमंत्री आवास जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है.

Continue reading

Ranchi News : एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए 141 पुलिसकर्मियों का इंटरव्यू 11-12 जून को

झारखंड में एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्पेशल ब्रांच ने हवाई अड्डा सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले 141 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के इंटरव्यू की तिथि 11 और 12 जून तय की है.

Continue reading

रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

Ranchi News: श्रावण मास में 24 घंटे रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, पहाड़ी मंदिर में तैयारियां शुरू

श्रावण माह 2026 के दौरान पहाड़ी मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है.

Continue reading

Ranchi : रथ मेले में 500 मीटर के दायरे में शराब बिक्री पर रोक, सुरक्षा के लिए CCTV व सादे लिबास में पुलिस होगी तैनात

Ranchi : जगन्नाथपुर रथ मेला के दौरान 500 मीटर दायरे में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. इसके साथ ही मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV कैमरे, वॉच टावर, फायर ब्रिगेड और सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. यह निर्णय मंगलवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया.

Continue reading

Ranchi : बिरसा मुंडा की शहादत को कांग्रेस ने किया नमन, समाधि स्थल व कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि

Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Continue reading

Ranchi News : जीईएल चर्च के हेथा कोटा में मना बपतिस्मा दिवस

Ranchi : जीईएल चर्च, हेथा कोटा में प्रथम चार पुरखाओं का बपतिस्मा दिवस मनाया गया. इसको लेकर विश्वासियों में काफी उत्साह देखा गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में कलीसिया के सदस्य, मण्डली के भाई-बहन शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने कहा कि 9 जून 1852 को पहली बार चार उरांव भाईयों ने पहली बार बपतिस्मा लिए थे. उस समय बपतिस्मा ग्रहण करना आसान नहीं था, लेकिन चारों पुरखाओं ने साहस और विश्वास के साथ इस मार्ग को अपनाया. जिसमें परमेश्वर ने इन चार उरांव भाईयों को प्रेम किए.

Continue reading

हेमंत सरकार ने बदला विभागीय समीक्षा बैठकों का कार्यक्रम, जुलाई के लिए नया शेड्यूल जारी

Ranchi : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली विभागीय समीक्षा बैठकों के कार्यक्रम में बदलाव किया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा की ओर से इस संबंध में नया शेड्यूल जारी किया गया है.

Continue reading

Ranchi News : डीसी की जनता दरबार में 968 मामलों का हुआ निष्पादन

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इस दौरान आम लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. कुल 968 आवेदनों एवं मामलों का निष्पादन किया गया.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव पर जयराम महतो का पावर गेम, नाथवानी पर नरम और सरकार पर गरम

Ranchi: झारखंड की राज्यसभा सियासत में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है जयराम महतो किसके साथ जाएंगे? दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो के पास सिर्फ एक वोट है, लेकिन यही एक वोट इस चुनाव की तस्वीर पलट सकता है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//