Search

रांची न्यूज़

जोन्हा फॉल के पास सड़क पक्कीकरण पर HC ने कहा- प्रस्तावित प्लान पर जल्द NOC दे रेलवे

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने जोन्हा फॉल के निकट कच्ची सड़क मसरीजारा से हेसलाबेड़ा तक पक्की सड़क निर्माण के मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की. मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह प्रस्तावित सड़क के प्लान पर जल्द NOC दें. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई निर्धारित की.

Continue reading

ईरान-अमेरिका जंग की वजह से अलकतरा का मूल्य बढ़ा, सड़क निर्माण प्रभावित

Lagatar Desk: ईरान-अमेरिका जंग से अलकतरा के मूल्य में दो गुना से ज्यादा वृद्धि होने की वजह से राज्य में सड़क निर्माण का काम प्रभावित हो गया है. सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों द्वारा सरकार से बढ़ी हुई दर पर भुगतान करने के अनुरोध पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों को सरकार 7500 रुपये प्रति ड्रम अलकतरा के हिसाब से भुगतान करती थी.

Continue reading

NEET-UG री-एग्जाम 21 को, रांची और देवघर एयरपोर्ट पर वायुसेना पहुंचाएगी प्रश्नपत्र

झारखंड समेत पूरे देश में आगामी 21 जून को NEET (UG)-2026 का री-एग्जाम होगा. देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर झारखंड पुलिस और रांची जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

Continue reading

जेल में बंद आधी या एक तिहाई सजा काट लेने वाले कैदियों की रिहाई पर HC ने सरकार से मांगा जवाब व सुझाव

Ranchi : राज्य के जेल में बंद कैदियों की आधी या एक तिहाई सजा काट लिए जाने वाले कैदियों की रिहाई से संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई. मामले में प्रार्थी की ओर से राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए राज्य के जेल में बंद आधी सजा या एक तिहाई सजा काट लिए जाने वाले करीब 1000  कैदियों की संख्या से संबंधित सॉफ्ट कॉपी रिपोर्ट पर अपना लिखित जवाब और सुझाव दिया गया. जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह प्रार्थी के इस लिखित जवाब के आलोक में अपना जवाब और सुझाव प्रस्तुत करें. ताकि केस को निष्पादित किया जा सके.

Continue reading

रांची विश्वविद्यालय में यूजी नामांकन प्रक्रिया शुरू, 12 जून से करें आवेदन

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-2030 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि जारी कर दी है. NEP 2020 और FYUGP (फोर ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम) के तहत संचालित नियमित और व्यावसायिक/सेल्फ फाइनेंसिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश चांसलर पोर्टल के माध्यम से होगा.

Continue reading

Jharkhand Weather : रांची में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राजधानी रांची में गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली.  तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया. वहीं वज्रपात भी हो रही है. इसके साथ ही राज्य के कई अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई.

Continue reading

रिम्स-2 मामला: जमीन वापस कराने की मांग पर पैदल मार्च कर हजारों रैयत पहुंचे मोरहाबादी

Ranchi: राजधानी के कांके स्थित नगड़ी में रिम्स-2 का निर्माण होना है. लेकिन अधिग्रहित जमीन को बचाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में रैयतों ने शहर की ओर मार्च किया. ग्रामीण अपनी जमीन वापस करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने मोरहाबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क के सामने जुटकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. रैयतों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कांके बाजार के सामने बैरिकेडिंग लगाई थी.

Continue reading

Education News : RU ने बदली PG नामांकन प्रक्रिया की तारीखें, पहली लिस्ट 13 जून को

रांची विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (एम.ए./एम.एससी./एम.कॉम.) सत्र 2025–27 में नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूर्व जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए नई समय-सारणी जारी की है.

Continue reading

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पर HC ने कहा - इसे आर्थिक रूप से और मजबूत बनाएं

Ranchi: कांके स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के संचालन के लिए सरकार से मांगे गए वार्षिक अनुदान पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मौखिक कहा कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में झारखंड के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. यहां के मेधावी छात्रों को यूनिवर्सिटी का लाभ मिल रहा है. ऐसे में यूनिवर्सिटी को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाया जाना चाहिए.

Continue reading

विनय महतो मौत मामला : CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ पिता ने दायर की प्रोटेस्ट पिटीशन

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ सफायर इंटरनेशनल स्कूल के मृतक छात्र  विनय कुमार महतो  के पिता मनबहल महतो ने SDJM की अदालत में  प्रोटेस्ट पिटीशन दायर की है.  मनबहल महतो ने सीबीआई के अनुसंधान पर असंतुष्टि जताई है.

Continue reading

National News : भगौड़े साइबर अपराधी और गैंगस्टर विदेश से वापस लाया गया

सीबीआई व इंटरपोल की मदद से भगौड़े साइबर अपराधी और गैंगस्टर को विदेश से वापस लाया गया. साइबर अपराधी गणेश बालासो काले को थाइलैंड और गैंगस्टर वैंकट गर्ग को जार्जिया (Georgia) से भारत लाया गया. महाराष्ट्र पुलिस को साइबर अपराधी और हरियाणा पुलिस को गैंगस्टर की तलाश थी.

Continue reading

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक शुरू, झारखंड CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

इस साल नीति आयोग की बैठक की थीम विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास है.  यानी  2047 तक हर उम्र, क्षेत्र, लिंग और सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड से इतर हर भारतीय को विकास का लाभ मुहैया कराना है.

Continue reading

Breaking  : रिम्स लैंड स्कैम केस में नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार से ACB की पूछताछ शुरू

रिम्स लैंड स्कैम मामले की जांच कर रही एंट्री करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर रमन कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है.  सूत्रों के अनुसार, एजेंसी के अधिकारी रमन कुमार से पूछताछ शुरू कर दी है.

Continue reading

गैंगस्टर अमन साव एनकाउंटर केस : सरकार ने कोर्ट को सौंपी CID की केस डायरी व संबंधित दस्तावेज

झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साव मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई हुई. मामले में राज्य सरकार ने सीलबंद लिफाफे में सीआईडी की केस डायरी कोर्ट को सौंपी.

Continue reading

क्या गठबंधन के 56 विधायक 56 ही रहेंगे या 18 जून को रास्ते में एक छूट जाएंगे!

Ranchi: झारखंड में 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोट पड़ने हैं, लेकिन रांची के सियासी गलियारों में जो चर्चा है, वो यह नहीं कि कौन जीतेगा. चर्चा यह है कि कौन टिकेगा. जी हां, लड़ाई संसद पहुंचने की नहीं, अपने ही विधायकों को बिकने से बचाने की है. नंबर गेम देखें तो इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायक हैं. एक सीट के लिए चाहिए सिर्फ 28 वोट.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//