Search

रांची न्यूज़

झारखंड में सिर्फ चार जिलों को छोड़कर नक्सली इलाके से हटेंगे पिकेट, पिकेट की जगह होंगे OP व चेक पोस्ट

झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों से सुरक्षा का प्रमुख आधार रहे पुलिस पिकेट अब नए स्वरूप में नजर आएंगे.

Continue reading

Ranchi News : बिना टोकन शुल्क वसूलने पर टोटो चालक और एजेंट में झड़प

राजधानी रांची के पुराना अरगोड़ा चौक के पास  टोटो चालक और वसूली कर रहे एक एजेंट के बीच झड़प हुई है. टोटो चालक का आरोप है कि एजेंट बिना टोकन दिए पैसे की वसूली कर रहा था. जब उसने टोकन मांगा तो एजेंट ने टोकन देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई.

Continue reading

टेंडर में गड़बड़ी के आरोप में गुमला नगर परिषद के कार्यपालक के खिलाफ जांच का आदेश

Ranchi/Gumla: गुमला के उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार पर लगे आरोपों की जांच के आदेश दिया है. इसके लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है. यह समिति विधायक भूषण बाड़ा द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच करेगी.

Continue reading

सांसद सुखदेव भगत से मिला भूईहर मुंडा समाज, ST में शामिल कराने की मांग

भूईहर मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सांसद सुखदेव भगत से उनके आवास पर मुलाकात की . इस दौरान भूईहर मुंडा समाज को झारखंड में एसटी सूची में शामिल करने की मांग की

Continue reading

Ranchi News : खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने 5.5 डिसमिल जमीन पर कब्जा का आरोप, पीड़िता ने DC-SP से की शिकायत

खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने स्थित करीब 5.5 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप है. इस संबंध में प्यारी तिर्की और रोज तिर्की ने उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading

जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति पर अनियमितता का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग

Ranchi: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गयी है. साथ ही न्याय समिति द्वारा अपने बैंक अकाउंट(01xxxxxxx3177) का KYC मंदिर पुनर्निर्माण समिति के PAN- AAATJ5613J से कराने का आरोप लगाया है. पुनर्निर्माण समिति अब अस्तित्व में नहीं है.

Continue reading

Saraikela News: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में देर रात तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

Saraikela: सरायकेला शहर के बीच स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार देर रात तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. अज्ञात शरारती तत्वों ने विद्यालय की सुरक्षा ग्रिल तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और अंदर रखे कई सामानों को नुकसान पहुंचाया. शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया.

Continue reading

खूंटी में मेगा मोतियाबिंद सर्जरी शिविर, सेना के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे नि:शुल्क ऑपरेशन

Khunti: स्वास्थ्य मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून से 19 जून 2026 तक मेगा मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर मुख्यालय पूर्वी कमान और मुख्यालय 111 एरिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. शिविर के दौरान मोतियाबिंद मरीजों की सर्जरी अत्याधुनिक फेको तकनीक के माध्यम से फोल्डेबल लेंस प्रत्यारोपण के साथ की जाएगी.

Continue reading

Education News: CBSE पुनर्मूल्यांकन पोर्टल दोबारा खोलने से HC का इनकार, प्रक्रिया जारी रहेगी

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) पोर्टल दोबारा खोलने का तत्काल निर्देश देने से इनकार कर दिया है

Continue reading

अब बाजार तय करेगा कोयले की कीमत, झारखंड को हो सकता है लाभ, पर बिजली-उद्योगों की बढ़ सकती है मुश्किलें

केंद्र सरकार ने कोयला क्षेत्र में बड़ा सुधार करते हुए कोल एक्सचेंज नियम-2026 को अधिसूचित कर दिया है. इसके तहत अब कोयले की कीमतें पहले की तरह सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां तय नहीं करेंगी, बल्कि मांग और आपूर्ति के आधार पर बाजार में निर्धारित होंगी.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव : पर्दे के पीछे की वह राजनीति जो दिखती नहीं, पर सब तय करती है...

18 जून को होने वाला राज्यसभा चुनाव इस बार सिर्फ संसद के ऊपरी सदन में प्रतिनिधि भेजने की एक कानूनी प्रक्रिया नहीं रह गया है. 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर होने वाला यह चुनाव धीरे-धीरे हर राज्य में राजनीतिक एकजुटता, गठबंधन की ताकत और विधायकों की वफादारी की सबसे बड़ी परीक्षा बनता जा रहा है.

Continue reading

मुआवजा घोटाला : ACB जांच में खुलासा, कोडरमा के पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी के पास आय से पांच गुना अधिक संपत्ति

कोडरमा-रांची रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा वितरण में कथित अनियमितता और कमीशनखोरी मामले में कोडरमा के तत्कालीन भू-अर्जन पदाधिकारी शारदानंद देव के खिलाफ एसीबी की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. जांच में आरोप है कि शारदानंद देव ने पद का दुरुपयोग करते हुए मुआवजा राशि के भुगतान में गड़बड़ी की और लाभुकों से 10 से 25 प्रतिशत तक कमीशन की वसूली कर अवैध संपत्ति अर्जित की.

Continue reading

Ranchi News: डांस स्टूडियो में घुसकर हंगामा व मारपीट का आरोप, लालपुर थाना में FIR दर्ज

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक डांस स्टूडियो में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने दी घटना हुई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची. पुलिस दोनों पक्ष को थाना ले गई. जिसके बाद स्टूडियो संचालक विहान कुमार ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी में दर्जन भर युवक-युवतियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

Continue reading

Ranchi News: कोयला सप्लाई के नाम पर 29 लाख रुपये ठगी, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Ranchi : कोयला आपूर्ति के नाम पर करीब 29 लाख रुपये एडवांस लेने और लंबे समय तक कोयला नहीं देने के मामले में रांची के बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है. कारोबारी अभिषेक कुमार ने इस मामले में तीन लोगों पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और पैसा वापस नहीं करने का आरोप लगाया है.

Continue reading

गुमला में 8.45 एकड़ जमीन की धोखाधड़ी में रजिस्ट्री कार्यालय के अफसर व कर्मचारी शामिल

Ranchi : गुमला जिले में धोखाधड़ी कर 8.45 एकड़ की खरीद बिक्री में जिला अवर निबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रधान लिपिक शामिल है. अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में बनी जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में इन तथ्यों का उल्लेख किया है. साथ ही रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक और विभागीय कार्यवाही करने की अनुशंसा की है. समिति ने इस मामले में कथित तौर पर 34.79 लाख रुपये के लेनदेन की जांच आयकर विभाग से कराने की अनुशंसा की है. लेकिन चार महीने बाद भी इस रिपोर्ट में की गयी अनुशंसा के आलोक मे कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//