Search

रांची न्यूज़

20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, रांची समेत कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Continue reading

धुर्वा से लापता जुड़वां भाइयों का 14 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए जुड़वां भाइयों अर्जुन और करण का 14 दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है. इससे पहले जिहान और अंशिका के लापता होने का मामला चर्चा में रहा था, और अब दो सगे भाइयों के अचानक गायब होने से क्षेत्र में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है.

Continue reading

हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व कार्यपालक अभियंता मथुरा प्रसाद को राहत, 100 प्रतिशत पेंशन बहाल

झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने पूर्व कार्यपालक अभियंता मथुरा प्रसाद को बड़ी राहत देते हुए उनकी 100 प्रतिशत पेंशन बहाल करने का आदेश जारी किया है. यह निर्णय झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है. इसके तहत उन्हें 1 सितंबर 2012 से पूर्ण पेंशन का लाभ मिलेगा.

Continue reading

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 7 साल से बर्खास्त सहायक अभियंता सुशील कुमार की सेवा बहाल

झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सहायक अभियंता सुशील कुमार को सरकारी सेवा में पुनर्बहाल करने की अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही वर्ष 2019 में उन्हें सेवा से बर्खास्त करने के सरकारी आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है.

Continue reading

जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे पुल के नीचे युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी फैली

राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में आज रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गयी, जब जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे स्थित पुल के नीचे एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान मनोरंजन सिंह के रूप में हुई है. वह धुर्वा पानी टंकी स्थित महावीर मंदिर के समीप के निवासी बताए जा रहे हैं.

Continue reading

Jharkhand T20 cricket League : रोमांचक मैच में छोटानागपुर रॉयल्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 3 विकेट से हराया

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के बेहद रोमांचक मुकाबले में कल देर रात छोटानागपुर रॉयल्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 3 विकेट से हरा दिया. अंतिम ओवर तक चले इस कांटे के मुकाबले में छोटानागपुर रॉयल्स ने संथाल स्ट्राइकर्स के 169 रनों के लक्ष्य को 19.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Continue reading

Jharkhand Breaking : महाधिवक्ता राजीव रंजन ने इस्तीफा दिया

Ranchi: खबर है कि झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीन रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे की न तो आधिकारिक पुष्टि हुई है और ना ही इस्तीफे की वजह के बारे में पता चला है.

Continue reading

Ranchi News : शादी की सालगिरह मनाने आए दंपती की कार का शीशा तोड़ गहने व नकदी ले उड़े बदमाश

जमशेदपुर निवासी रोहित गुप्ता अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मनाने रांची आए थे. वे मेन रोड स्थित भारत बेकरी में केक खरीदने पहुंचे. कार को सड़क किनारे लॉक कर दोनों कुछ देर के लिए दुकान के अंदर गए. वापस लौटने पर देखा कि कार के पिछले हिस्से का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा हैंडबैग गायब है.

Continue reading

Ranchi News : धुर्वा से लापता बच्चों की बरामदगी को लेकर भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

Ranchi : धुर्वा से 1 जून से लापता करण-अर्जुन का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. जिसकी मांगों को लेकर भाजपा ने उनके परिवार वालों से शुक्रवार को मुलाकात की थी. आज 13 जून को शालीमार बाजार से पुराना विधानसभा चौक तक भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया. इसमें भाजपा के महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने विशाल मार्च में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया.

Continue reading

Ranchi : पूर्व डायरेक्टर ने BCI मानकों की अनदेखी, फैकल्टी की कमी व नियुक्तियों पर उठाए सवाल

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी को लेकर मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. छात्रों द्वारा दायर याचिका के बीच संस्थान के पूर्व डायरेक्टर मयंक मिश्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर नियमों की अनदेखी और संस्थान की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading

रांची विश्वविद्यालय में डॉ राज कुमार शर्मा बने प्रभारी कुलसचिव

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने कुलसचिव (Registrar) पद पर नई नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सह राज्यपाल के आदेश के आलोक में डॉ. राज कुमार शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलसचिव (I/c Registrar) नियुक्त किया गया है.

Continue reading

Ranchi : रांची विवि में परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिंह का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने परीक्षा नियंत्रक (इंचार्ज) डॉ. संजय कुमार सिंह के कार्यकाल विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड के राज्यपाल-सह-विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के आदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है.

Continue reading

स्टील प्लांट के वन भूमि पर संचालित होने से संबंधित PIL हाईकोर्ट ने किया निष्पादित

Ranchi : इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स लिमिटेड (वर्तमान में वेदांता लिमिटेड समूह से संबद्ध) का स्टील प्लांट वन भूमि पर संचालित होने और आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृतियों के बिना कार्य किए जाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका (PIL) की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई.

Continue reading

बिजली अलर्ट : रांची में 14 को इन इलाकों में 4 घंटे रहेगा पावर कट

Ranchi : राजधानी में रविवार को कुछ इलाकों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से इसकी सूचना जारी की गई है. रविवार (14 जून) को आनंदपूरी, हरमू बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक, जत्रा मैदान, टुंगड़ी टोली, चेतन टोली,  बाली बगीचा, पुरण विहार, बुद्ध विहार, शिवदयाल नगर व आसपास के इलाके में सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी.

Continue reading

Education News : DSPMU में स्नातक में नामांकन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची ने स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 जून 2026 कर दिया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//