Search

रांची न्यूज़

हर दिन 5000 टन से अधिक अवैध कोयले की हो रही ढुलाई : बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयले की ढुलाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पश्चिम बंगाल के रानीगंज और झारखंड के धनबाद की अवैध खदानों से चोरी का कोयला जीटी रोड के रास्ते बिहार और उत्तर प्रदेश की मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है. प्रतिदिन सैकड़ों ट्रकों के माध्यम से करीब 5000 टन से भी ज्यादा अवैध कोयले की ढुलाई हो रही है.

Continue reading

नवनियुक्त अंचल निरीक्षक और कानूनगो ने उपायुक्त से की मुलाकात, भजन्त्री ने दिए निर्देश

जेएसएससी सीजीएल-2023 परीक्षा के जरिए चयनित नए अंचल निरीक्षक और कानूनगो ने सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की. इस दौरान उपायुक्त ने सभी नए अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है.

Continue reading

अब तक 14.77 लाख क्विंटल हो चुकी है धान की खरीद,  60 लाख क्विंटल है लक्ष्य

राज्य सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से धान की खरीद की शुरूआत की थी. अब तक यानि 19 जनवरी तक सरकार 14 लाख 77 हजार 901 क्विंटल धान की खरीद कर चुकी है

Continue reading

भाजपा के दबाव  में कई मांओं की गोद सुनी होने से बची : आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों से 12 अपहृत बच्चों और आज सिलदिरी (शंकरघाट) के कन्हैया कुमार की बरामदगी भाजपा के प्रचंड दबाव और आंदोलन का परिणाम है. भाजपा के आंदोलन का नतीजा है कि कई माताओं की गोद सुनी होने से बची. अभी सैकड़ों बच्चों को खोज निकालना बाकी है.

Continue reading

HC ने रिम्स डायरेक्टर से पूछा- बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण का टेंडर अब तक क्यों नहीं ?

राज्य में नर्सिंग होम एवं हॉस्पिटल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट कनफेडरेशन की जनहित याचिका  पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में रिम्स के जवाब पर कोर्ट ने असंतुष्टि जताई.

Continue reading

झारखंड से शीतलहर की विदाई तय, अधिकतम पारा पहुंचा 30°C

Ranchi: अब झारखंड से शीतलहर और सर्दी की विदाई तय है. राज्य के विभिन्न जिलों का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री से 22 डिग्री के बीच आ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है.

Continue reading

रांची : जमीन विवाद व पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलीबारी, छह गिरफ्तार

पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास शनिवार की रात वर्चस्व और जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी. इस घटना में दोनों गुटों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Continue reading

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अपनी भागीदारी का शुभारंभ करेगा झारखंड

युवा झारखंड दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2026 के उद्घाटन समारोह के बाद उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ग्लोबल इकोनॉमिक और नीतिगत चर्चाओं में मजबूती से अपनी स्थिति से दुनिया को अवगत कराएगा.

Continue reading

DSPMU के दो बड़े फैसले, बीएड कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों की सेवा ब्रेक पर रोक, एक्टिंग एचओडी को मिलेंगी नियमित सुविधाएं

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में दो अहम फैसले लिए गए हैं. इसके तहत बीएड कोर्स से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों के लिए करीब 20 वर्षों से चली आ रही सेवा ब्रेक की व्यवस्था पर अब रोक लगा दी गई है.

Continue reading

झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा के पेपर 2 का शिड्यूल जारी, 19 से 22 जनवरी तक दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के अंतर्गत द्वितीय पत्र (Paper-II) की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है.

Continue reading

JAC ने आकांक्षा परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी तक बढ़ाई

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आकांक्षा परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अभ्यर्थी अब 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं.  दरअसल कई जिलों में  अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं.

Continue reading

रिम्स टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, तीन एजेंसियों के चयन पर आरोप

Ranchi: रिम्स में पूर्ण स्वच्छता, हाउसकीपिंग, नगर कचरा प्रबंधन और बायोमेडिकल वेस्ट हैंडलिंग से जुड़े टेंडर को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं. लखनऊ की सन फैसिलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने रिम्स प्रबंधन को पत्र भेजकर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं

Continue reading

खनन पट्टा समय से पहले रद्द करने के निर्णय को हाईकोर्ट ने सही ठहराया, याचिका खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने पत्थर खनन पट्टे से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में याचिकाकर्ता आनंद कुमार सिंह को कोई राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने रॉयल्टी की राशि का भुगतान न किए जाने को गंभीर मानते हुए खनन पट्टा समय से पहले रद्द किए जाने के निर्णय को सही ठहराया है.

Continue reading

अपराधी गिरोह की कमर तोड़ने का वादा, हेमंत सरकार ने पूरा करके दिखाया : CM

झारखंड सरकार ने जो कहा था, वह करके दिखाया. यह बात सीएम हेमंत सोरेन ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह के पर्दाफाश करने को लेकर कही है. उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि राज्य में सक्रिय अपराधी गिरोह की कमर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी और उनकी सरकार ने यह करके दिखाया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही